• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक में मिलते हैं ये 5 कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    सेगमेंट की दूसरी कारों की तरह स्कोडा कायलाक में ड्यूल-टोन रूफ ऑप्शन नहीं दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 07, 2024 13:11 ist
    info icon
    published onNov 07, 2024 13:09 IST
    last updated onNov 07, 2024 13:11 IST
    512 Views
    • Write a कमेंट

    • स्कोडा कायलाक भारत में कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी कार है।

    • यह गाड़ी पांच कलर ऑप्शन: रेड, सिल्वर, ग्रीन, ग्रे और व्हाइट में उपलब्ध है।

    • केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे कलर थीम दी गई है।

    • इस एसयूवी कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), टीपीएमएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    • स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है।

    स्कोडा कायलाक भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की पहली सब-4 मीटर एसयूवी कार है जिसकी कीमत 7.89 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। कायलाक भारत में स्कोडा की सबसे सस्ती कार भी है। इस सब-4 मीटर एसयूवी की बुकिंग 2 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। स्कोडा कायलाक कौनसे कलर में उपलब्ध है ये हम जानेंगे आगे:

    स्कोडा कायलाक : कलर ऑप्शंस

    Skoda Kylaq Olive Gold colour

    • ऑलिव गोल्ड 

    Skoda Kylaq Tornado Red colour

    • टोर्नेडो रेड 

    Skoda Kylaq Carbon Steel colour

    • कार्बन स्टील 

    Skoda Kylaq Brilliant Silver colour

    • ब्रिलिएंट सिल्वर 

    Skoda Kylaq Candy White colour

    • कैंडी व्हाइट 

    स्कोडा कायलाक में सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की दूसरी कारों (महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और मारुति ब्रेजा समेत) की तरह ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस नहीं दिए गए हैं। ऑलिव गोल्ड को छोड़कर बाकी सभी कलर ऑप्शंस इसमें कुशाक एसयूवी वाले हैं।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन की नई एसयूवी कार टेरा नाम से आएगी: क्या भारत में होगी लॉन्च? जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    स्कोडा कायलाक : इंजन ऑप्शन 

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमेटिक 

    स्कोडा कायलाक : फीचर व सेफ्टी 

    Skoda Kylaq dashboard

    कायलाक एक फीचर लोडेड कार है जिसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट दी गई है। इसके अलावा इसमें 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट के साथ ऑटो एसी, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    Skoda Kylaq single-pane sunroof

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इनके अलावा रेन-सेंसिंग वाइपर, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें : किआ की नई एसयूवी कार का डिजाइन स्केच हुआ जारी

    स्कोडा कायलाक : प्राइस व कंपेरिजन

    Skoda Kylaq rear

    स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है, हालांकि इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार से है। यह गाड़ी मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर कारों के मुकाबले भी अच्छा ऑप्शन है।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    sanjit singh
    Nov 23, 2024, 7:29:19 PM

    Impression like it's predigree looking forward for the ? replacement options in near future.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      alok verma
      Nov 7, 2024, 1:07:59 PM

      Good looking

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        shivnath singh panwar
        Nov 6, 2024, 10:08:02 PM

        First impressions are good ? Will be popular & successful one for Skoda

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है