• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने​ क्विड,काइगर और ट्राइबर के स्पेशल नाइट एंड डे एडिशन किए लॉन्च, जानिए कीमत

    तीनों मॉडल के इन एडिशन की केवल 1600 यूनिट्स मार्केट में उपलब्ध होगी 17 सितंबर से रेनो इन लिमिटेड एडिशन की बुकिंग शुरू करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2024 21:16 ist
    info icon
    published onSep 16, 2024 21:16 IST
    last updated onSep 16, 2024 21:16 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid, Triber and Kiger Night and Day edition launched

     

    भारत में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और इस मौके पर रेनो ने अपनी क्विड,काइगर और ट्राइबर के लिमिटेड रन 'नाइट एंड डे' लॉन्च किए हैं। इन एडिशन को ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट एक्सटीरियर में पेश किया गया है और इनके एक्सटीरियर में ब्लैक हाइलाइट्स भी दी गई है। इनकी ज्यादा डीटेल्स से पहले डालिए इनकी कीमत पर एक नजर:

    कीमत

    मॉडल

    रेगुलर प्राइस

    डे एंड नाइट एडिशन प्राइस

    कीमत में अंतर

    रेनो क्विड आरएक्सएल (ओ) मैनुअल

    5 लाख रुपये

    5 लाख रुपये

    कोई अंतर नहीं

    रेनो ट्राइबर आरएक्सएल मैनुअल

    6.80 लाख रुपये

    7 लाख रुपये

    +  20,000

    रेनो काइगर आरएक्सएल मैनुअल

    6.60 लाख रुपये

    6.75 लाख रुपये

    +  15,000

    रेनो काइगर आरएक्सएल मैनुअल

    7.10 लाख रुपये

    7.25 लाख रुपये

    +  15,000

    रेनो क्विड का नाइट एंड डे एडिशन इसके मिड वेरिएंट आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट पर बेस्ड है जबकि काइगर और ट्राइबर के ये एडिशन सेकंड बेस आरएक्सएल वेरिएंट पर बेस्ड है। 

    क्या अलग सा है इस डे एंड नाइट एडिशन में

    Renault Triber Night and Day edition

    पर्ल व्हाइट और ब्लैक ड्युअल टोन एक्सटीरियर शेड के अलावा रेनो की इन कारों के इस एडिशन में पियानो ब्लैक ग्रिल,व्हील कवर और नेमप्लेट दी गई है। काइगर और ट्राइबर में पियानो ब्लैक ओआरवीएम्स भी दिए गए हैं जबकि काइगर में ब्लैक टेलगेट गार्निश का फीचर भी दिया गया है। 

    Renault Kiger Night and Day edition

    रेनो काइगर और ट्राइबर के इस लिमिटेड रन एडिशन में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9 इंच टचस्क्रीन और रियर व्यू कैमरा का फीचर दिया गया है। इसके अलावा क्विड के नाइट एंड डे एडिशन में रेगुलर वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 8 इंच टचस्क्रीन,फ्रंट पावर विंडोज और मैनुअल एसी शामिल है। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    काइगर और ​क्विड एवं ट्राइबर के इस एडिशन में केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया गया है। इन तीनों मॉडल्स का स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:
     

    मॉडल 

    रेनो क्विड

    रेनो काइगर

    रेनो ट्राइबर

    इंजन 

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    68 पीएस

    72 पीएस

    72 पीएस

    टॉर्क

    91 एनएम

    96 एनएम

    96 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    केवल रेनो काइगर में ही 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 

    मुकाबला

    Renault Kwid Night and Day edition

    रेनो क्विड का मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो, मारुति ऑल्टो के10 और मारुति सुजुकी एस-प्रेसो से है।रेनो काइगर का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, निसान मैग्नाइट और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों से है। जबकि  रेनॉल्ट ट्राइबर के कंपेरिजन में फिलहाल सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है। हालांकि इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है