• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में क्या कुछ मिलता है ख़ास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च हो चुका है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 19, 2024 13:28 ist
    info icon
    published onApr 19, 2024 13:28 IST
    last updated onApr 19, 2024 13:28 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector Blackstorm edition in images

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च हो चुका है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।  इसकी कीमत 21.25 लाख रुपए से शुरू होती है। यह हेक्टर कार के शार्प प्रो वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। ब्लैकस्टॉर्म एडिशन टाटा के डार्क एडिशन से काफी मिलता जुलता है और इसमें ज्यादा स्पोर्टी अपील के लिए ऑल-ब्लैक लुक दिया गया है। 

    एक्सटीरियर 

    MG Hector Blackstorm edition front

    MG Hector Blackstorm edition headlights and LED DRLs

    हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के एक्सटीरियर में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। हेक्टर स्टैंडर्ड मॉडल में फ्रंट ग्रिल पर मिलने वाले क्रोम एलिमेंट्स को इसमें ब्लैक एलिमेंट्स से रिप्लेस कर दिया गया है। इसमें हेडलाइट हाउसिंग और ओआरवीएम्स पर ऑप्शनल रेड हाइलाइट दिए गए हैं। 

    MG Hector Blackstorm edition 18-inch alloy wheels with red brake callipers

    MG Hector Plus Blackstorm edition rear

    राइडिंग के लिए इस एसयूवी कार में कॉन्ट्रास्ट रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ ऑल-ब्लैक 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस गाड़ी के पीछे का हिस्सा रेगुलर हेक्टर से काफी मिलता जुलता है, रियर साइड पर इसमें ब्लैक क्रोम बैजिंग भी दी गई है।  

    इंटीरियर व फीचर्स 

    MG Hector Blackstorm edition cabin

    ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में रेड एक्सेंट्स के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जबकि हेक्टर स्टैंडर्ड मॉडल में ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है। इसमें बड़ी वर्टिकल 14-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, रेड कलर्ड एम्बिएंट और फुटवेल लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। 

    MG Hector Blackstorm edition 360-degree camera feed on touchscreen

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, एबीएस, पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, एडीएएस टेक्नोलॉजी और स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इंजन व कीमत 

    MG Hector Plus Blackstorm edition side

    ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में दो इंजन ऑप्शंस : 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (143 पीएस) और 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस) दिए गए हैं। इसमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ केवल सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    स्टैंडर्ड शार्प प्रो वेरिएंट के मुकाबले इसके ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत 25,000 रुपए ज्यादा रखी गई है। वर्तमान में हेक्टर एसयूवी की कीमत 13.98 लाख रुपए से   21.95 लाख रुपए के बीच है, जबकि हेक्टर प्लस की कीमत 16.99 लाख रुपए से शुरू होकर 22.67 लाख रुपए तक जाती है।  

    सेगमेंट में एमजी हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर/सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी700 और हुंडई क्रेटा/अल्कज़ार से है।  

    यह भी पढ़ें : हुंडई वेन्यू एग्जीक्यूटिव फोटो गैलरी : जानिए इस नए वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है ख़ास

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है