• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन का टीजर हुआ जारी, आज होगी लॉन्च

    एमजी मोटर्स ने एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन का टीजर जारी किया है। यह एक स्पेशल एडिशन कार है जिसे ब्लैक ट्रीटमेंट दिया जाएगा। एमजी एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 06, 2023 10:38 ist
    info icon
    published onSep 06, 2023 10:38 IST
    last updated onSep 06, 2023 10:38 IST
    217 Views
    • Write a कमेंट

    MG Astor

    एमजी मोटर्स ने एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन का टीजर जारी किया है। यह एक स्पेशल एडिशन कार है जिसे ब्लैक ट्रीटमेंट दिया जाएगा। एमजी एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा।

    टीजर में क्या आया नजर?

    एमजी ने टीजर वीडियो में एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के फ्रंट प्रोफाइल और इसके फॉग लैंप्स की झलक दिखाई है। अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हम यह जरूर कह सकते हैं कि इसे ब्लैक कलर में उतारा जाएगा। एमजी इसमें ग्लोस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन वाले ही ट्रीटमेंट दे सकती है, जिसमें हेडलाइट क्लस्टर पर कुछ रेड इनसर्ट, ओआरवीएम और ब्रैक क्लिपर्स पर रेड हाइलाइट शामिल हैं।

    अन्य संभावित कॉस्मेटिक अपडेट

    MG Gloster Black Storm

    एमजी इस स्पेशल एडिशन में कुछ जगह ‘ब्लैक स्टॉर्म’ बैजिंग दे सकती है। ग्लोस्टर के स्पेशल एडिशन की तरह एस्टर ब्लैक स्टॉर्म में भी केबिन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिनमें रेड एम्बिएंट लाइटिंग, अपहोल्स्ट्री पर कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग, और स्टीयरिंग व्हील पर रेड असेंट आदि शामिल होंगे।

    फीचर

    MG Astor Interior

    एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ विजुअल अपडेट देखने को मिलेंगे। हालांकि इसकी फीचर लिस्ट में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। एमजी ने एस्टर में पहले से अच्छे खासे फीचर दिए हैं, जिनमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंजन

    MG Astor

    इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के स्पेशल एडिशन के इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। एस्टर में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शनः 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड (140पीएस/220एनएम) और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (110पीएस/144एनएम) दिए गए हैं। टर्बो इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक, वहीं नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 6-स्पीड मेनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    कंपेरिजन

    एमजी एस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन का मुकाबला किआ सेल्टोस एक्स-लाइन, हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन, स्कोडा कुशाक मैट एडिशन और फोक्सवैगन टाइगन मैट एडिशन से रहेगा।

    यह भी देखेंः एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है