• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार डिस्काउंट ऑफर जून 2024ः मारुति बलेनो, फ्रॉन्क्स, सियाज, इग्निस, जिम्नी, एक्सएल6, और ग्रैंड विटारा पर पाएं 74,000 रुपये तक की छूट

    एक्सचेंज बोनस के बजाए ऑप्शनल स्क्रेपेज बोनस भी दिया जा रहा है, जो जिम्नी को छोड़कर सभी मॉडल्स पर मान्य है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 05, 2024 11:34 ist
    info icon
    published onJun 05, 2024 11:34 IST
    last updated onJun 05, 2024 11:34 IST
    186 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने मारुति नेक्सा लाइनअप (इनविक्टो को छोड़कर) की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून 2024 में मारुति अपनी नेक्सा कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 74,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर के तहत ग्राहक नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे फायदे ले सकता है। यह डिस्काउंट ऑफर 30 जून तक कार खरीदने पर मान्य है। यहां देखिए मॉडल वाइज मारुति कार डिस्काउंट ऑफरः

    बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल बचत

    57,000 रुपये

    • ऊपर बताए ऑफर मारुति बलेनो के एएमटी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • अगर आप इस हैचबैक कार का मैनुअल वेरिएंट लेते हैं तो नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये मिलेगा, जबकि अन्य ऑफर यही मान्य है।

    • ग्राहक इस पर 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के बजाए 20,000 रुपये का ऑप्शनल स्क्रेपेज बोनस भी चुन सकते हैं।

    • मारुति बलेनो सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये मिल रहा है, जबकि अन्य ऑफर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    • मारुति बलेनो की कीमत 6.66 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये के बीच है।

    फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल बचत

    27,000 रुपये

    • अगर आप मारुति फ्रॉन्क्स टर्बो वेरिएंट्स लेते हैं तो इस पर ऊपर बताए नकद डिस्काउंट के अलावा 43,000 रुपये की वेलोसिटी एडिशन एसेसरी किट भी दी जा रही है।

    • ग्राहक इस पर एक्सचेंज बोनस के बजाए 15,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस भी चुन सकते हैं।

    • मारुति इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दे रही है। फ्रॉन्क्स सीएनजी पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऊपर बताए गए मान्य है।

    • मारुति फ्रोन्क्स की कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।

    ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    74,000 रुपये

    • ऊपर बताए ऑफर मारुति ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स पर मान्य है, जिसकी कीमत 18.43 लाख रुपये से शुरू होती है।

    • मारुति एसयूवी के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स पर 55,000 रुपये का ऑप्शनल स्क्रेपेज बोनस भी दिया जा रहा है, हालांकि ग्राहक स्क्रेपेज बोनस और एक्सचेंज बोनस में से कोई एक ऑफर चुन सकता है।

    • जो लोग टॉप लाइन मॉडल्स जेटा और अल्फा पेट्रोल लेते हैं उन्हें 10,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट, जबकि एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस 20,000 रुपये तक का मिल रहा है।

    • मिड वेरिएंट डेल्टा पर नकद डिस्काउंट 20,000, एक्सचेंज बोनस 30,000 रुपये, और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 4,000 रुपये रखा गया है।

    • ग्रैंड विटारा की कीमत 11 लाख रुपय से 20.09 लाख रुपये के बीच है।

    जिम्नी

    Maruti Jimny

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    कुल बचत

    50,000 रुपये

    • मारुति जिम्नी के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 

    • मारुति इस पर एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रेपेज बोनस जैसे फायदे नहीं दे रही है।

    • मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये के बीच है।

    एक्सएल6

    Maruti XL6

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    कुल बचत

    20,000 रुपये

    • मारुति एक्सएल6 पेट्रोल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • ग्राहक इस पर एक्सचेंज बोनस के बजाए 25,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस भी चुन सकते हैं।

    • एक्सएल6 सीएनजी पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति एक्सएल6 की कीमत 11.61 लाख रुपये से 14.77 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये

    • ऊपर बताए ऑफर मारुति सियाज के सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • ग्राहक इस पर 25,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के बजाए 30,000 रुपये का ऑप्शन स्क्रेपेज बोनस भी चुन सकते हैं।

    • मारुति सियाज की कीमत 9.40 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये के बीच है।

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल बचत

    58,000 रुपये

    • मारुति इग्निस के सभी एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये रखा गया है, जबकि बाकी ऑफर में बदलाव नहीं हुआ है।

    • ग्राहक 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये स्क्रेपेज बोनस में से कोई एक ऑफर चुन सकते हैं।

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.11 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • ग्राहकों की योग्यता के आधार पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट अलग-अलग हो सकता है।

    • ऊपर बताए ऑफर आपके राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है