• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स डार्क ब्राउन केबिन थीम के साथ हुई लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

    नई कलर थीम में केबिन ज्यादा दमदार लग रहा है और यह केवल थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 02, 2024 10:16 ist
    info icon
    published onOct 01, 2024 17:10 IST
    last updated onOct 02, 2024 10:16 IST
    663 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx Gets A New Mocha Brown Cabin Theme

    महिंद्रा थार रॉक्स को अगस्त में थार के बड़े और ज्यादा प्रीमियम वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया था। हालांकि उस दौरान इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ व्हाइट केबिन थीम दी गई थी। व्हाइट कलर की वजह से थार रॉक्स का केबिन काफी प्रीमियम नजर आ रहा था, लेकिन इसके जल्दी गंदा होने की भी चिंता लोगों को सता रही थी। अब महिंद्रा ने थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट्स में नए मोचा ब्राउन केबिन थीम के साथ इस समस्या को हल कर दिया है।

    थार रॉक्स में ये नई केबिन थीम जनवरी 2025 से मिलेगी और इसे केवल 4-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में शामिल किया गया है। हालांकि जो लोग थार रॉक्स 4x4 को व्हाइट केबिन थीम में लेना चाहते हैं वो 12 अक्टूबर से नई महिंद्रा कार को अपने घर ला सकते हैं।

    क्या बदलाव हुए?

    Mahindra Thar Roxx Mocha Brown Dashboard

    इसके केबिन और डैशबोर्ड लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कलर थीम को बदला गया है। कार के डैशबोर्ड के ऊपर वाले पोर्शन पर अभी भी ब्लैक फिनिश दी गई है, लेकिन नीचे वाले आधे हिस्से में ब्राउन टच दिया गया है। यही ट्रीटमेंट दरवाजों पर भी देखा जा सकता है।

    Mahindra Thar Roxx Mocha Brown Seats

    इसकी सीट पर भी ब्राउन शेड दिया गया है, लेकिन इन पर ड्यूल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है, जिनमें दूसरा कलर डार्क ब्राउन है। यहां तक कि फ्रंट आर्मरेस्ट भी ब्राउन कलर में है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स पर चल रहा है 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड, जानिए किस शहर में कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    यह नई केबिन थीम उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर होगी जो महिंद्रा थार रॉक्स को ऑफ रोडिंग पर लेकर जाना चाहते हैं, क्योंकि ऐसी राइडिंग में व्हाइट केबिन जल्दी गंदा लगने लगता है। यही वजह है कि महिंद्रा ने नई इंटीरियर थीम केवल थार रॉक्स के 4-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में दी है।

    महिंद्रा थार रॉक्स: ओवरव्यू

    महिन्द्रा ने थार रॉक्स को रेगुलर थार के बड़े, और ज्यादा प्रीमियम वर्जन के तौर पर पेश किया है। इसमें केवल दो अतिरिक्त दरवाजें ही नहीं दिए गए हैं, बल्कि यह साइज में भी थार 3 डोर मॉडल से बड़ी है, साथ ही इसका केबिन ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न फीचर से लैस है।

    Mahindra Thar Roxx Touchscreen

    महिंद्रा थार 5 डोर मॉडल में दो 10.25-इंच की स्क्रीन (एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), ऑटोमैटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। थार 5 डोर में पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Mahindra Thar Roxx 4X4

    इसमें दो इंजन ऑप्शन: 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 पीएस तक और 380 एनएम तक) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (175 पीएस तक और 370 एनएम तक) दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हालांकि थार रॉक्स 4x4 केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है।

    महिंद्रा थार रॉक्स: प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra Thar Roxx

    महिन्द्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 22.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) के बीच है। थार रॉक्स 4x4 की प्राइस 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इस नई केबिन थीम के लिए कंपनी अतिरिक्त पैसे चार्ज नहीं कर नहीं कर रही है। इसका मुकाबला मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा 5 डोर जैसी ऑफ रोडिंग कार से है। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है