• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ केरेंस फरवरी में होगी लॉन्च,एक दिन में ही मिल चुकी है बंपर बुकिंग

    इस कार को 25000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड्स के जरिए बु​क कराया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 27, 2022 18:54 ist
    info icon
    published onJan 27, 2022 18:54 IST
    last updated onJan 27, 2022 18:54 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens

    • 5 वेरिएंट्स:प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्ज़री और लग्ज़री प्लस में होगी उपलब्ध
    • 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में की जाएगी पेश
    • एयर प्योरिफायर,64 कलर एंबिएंट लाइटिंग और सिंगल पेन सनरूफ जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • सेल्टोस की तरह दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का मिलेगा विकल्प
    • 14 लाख रुपये से लेकर 19.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है प्राइस

    किआ केरेंस इस कोरियन कारमेकर का भारत में चौथा मॉडल होगा जिसे फरवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। किआ ने हाल ही में जानकारी दी है कि पहले ही दिन इस कार को 7000 से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिल चुके हैं। 

    बता दें कि नई किआ केरेंस 5 वेरिएंट्स:प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्ज़री और लग्ज़री प्लस में उपलब्ध रहेगी। इस एमपीवी को 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा। 

    किआ केरेंस को हुंडई अल्कजार की तर्ज पर ही तैयार किया गया है मगर अल्कजार के मुकाबले इसमें सेकंड रो सीट्स के लिए वन टच टंबल का एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो इसके 7 सीटर वेरिएंट्स में मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: किया केरेंस का करें इंतज़ार या चुनें सेगमेंट की कोई दूसरी कार? जानिए यहां

    Kia Carens cabin

    इसके अलावा इस नई एमपीवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम , वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्योरिफायर, और एक सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें क्रूज कंट्रोल,डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और व्हीकल स्टेबिलिटी मेनेजमेंट (वीएसएम) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड रखे गए हैं। 

    किया कारेन्स में सेल्टोस वाले 115पीएस 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल व 140पीएस 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। सभी इंजन के साथ इसमें 6-सपीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलेगी।

    यह भी पढ़ें : किया केरेंस और हुंडई अल्कजार में हैं ये 7 बड़े अंतर

    Kia Carens rear

    भारत में किया कारेन्स की प्राइस 14.5 लाख से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।

    यह भी पढ़ें : किया केरेंस के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया केरेंस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है