• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2024 के लिए इन कारों के नाम हुए फाइनल, देखें पूरी लिस्ट

    इस लिस्ट में एमजी कॉमेट ईवी से लेकर बीएमडब्ल्यू एम2 तक लगभग हर कैटेगरी की कारें शामिल हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 04, 2023 18:19 ist
    info icon
    published onDec 04, 2023 18:18 IST
    last updated onDec 04, 2023 18:19 IST
    363 Views
    • Write a कमेंट

    ICOTY 2024 Contenders

    भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल ईवी समेत अलग-अलग सेगमेंट की कई नई कारें लॉन्च हुई। अब साल का आखिरी समय चल रहा है और हर साल की तरह अब इंडियन कार ऑफ द ईयर (आईसीओटीवाई) अवॉर्ड के लिए ऑटो एक्सपर्ट द्वारा सबसे बेस्ट कार की पहचान करने का समय आ गया है। 2024 इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए तीन अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर कारों की लिस्ट फाइनल की गई है जो इस प्रकार है:

    इंडियन कार ऑफ द ईयर 

    प्रीमियम कार अवार्ड (इंडियन कार ऑफ द ईयर)

    ग्रीन कार अवार्ड (इंडियन कार ऑफ द ईयर)

    होंडा एलिवेट 

    बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 

    हुंडई आयोनिक 5

    हुंडई एक्सटर 

    हुंडई आयोनिक 5

    सिट्रोएन ईसी3

    हुंडई वरना 

    लेक्सस एलएक्स 

    महिंद्रा एक्सयूवी400

    मारुति सुजुकी जिम्नी 

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 

    एमजी कॉमेट 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    मर्सिडीज बेंज जीएलसी 

    बीएमडब्ल्यू आई7

    महिंद्रा एक्सयूवी400 

    वोल्वो सी40 रिचार्ज 

    बीवाईडी एटो3

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस 

    बीएमडब्ल्यू एम2

    वोल्वो सी40 रिचार्ज

    एमजी कॉमेट 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूई (एसयूवी)  

    इस साल बीएमडब्ल्यू ब्रांड की कारों को सबसे ज्यादा नामांकन मिले हैं, जिनमें फ्लैगशिप ईवी आई7 समेत बीएमडब्ल्यू ब्रांड के चार मॉडल्स शामिल हैं। इंडियन कार ऑफ द ईयर की सूची में एसयूवी कारों का दबदबा अभी भी बना हुआ है, जबकि इस रेस में एक सेडान, एक हाइब्रिड एमपीवी और एक कॉम्पैक्ट 2-डोर ईवी भी शामिल है।

    इंडियन कार ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड के विनर को चुनने के लिए विशेषज्ञों की एक जूरी तैयार की गई है जिसमें कारदेखो और जिग्व्हील्स के एसोसिएट एडिटर अमेया दांडेकर समेत ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लगभग 20 सदस्य शामिल हैं, जो ऊपर लिस्ट में दी गई कारों में से सबसे बेस्ट कार का चयन करेंगे। इन तीनों केटेगरी में से कौनसी कार सबसे टॉप पर रहती है, यह जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

    यह भी देखेंः मारुति जिम्नी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है