एमजी कॉमेट ईवी
एमजी कॉमेट ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Comet EV के 6 वेरिएंट हैं, ₹7.90L से शुरू, सभी एक ही 17.3 kWh बैटरी पर जो ~230 km MIDC रेंज देती है, MG की छोटी सी 3-door सिटी EV. Executive (₹7.90L) बेसिक है, इसमें dual airbags, ABS, halogen headlamps, बेसिक 2-speaker audio और एक digital cluster मिलता है, फ्लीट के लिए. Excite FC (₹10.17L) में उसी ट्रिम पर 7.2 kW fast charger जुड़ जाता है. Blackstorm Edition (₹10L) वही Excite ट्रिम है, black styling में. Excite (₹9L) से गाड़ी बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें LED parallel-steps headlamps, 26.04cm dual टचस्क्रीन (infotainment + cluster), wireless CarPlay, i-Smart 2.0 विथ 55+ connected features, power foldable ORVMs वाली smart key, reverse parking कैमरा और electric parking brake मिलते हैं. Exclusive (₹9.90L) सबसे ऊपर है, इसमें कुल 6 airbags, ESC, digital key sharing, leather seats, smart entry, rear disc brakes और tilt steering आ जाता है. ज़्यादातर बायर्स Excite (₹9L) पर आते हैं, यहाँ 26.04cm dual टचस्क्रीन, wireless CarPlay, i-Smart 2.0, reverse कैमरा और वो compact साइज़ मिल जाता है जो Mumbai/Bangalore की पार्किंग में एकदम फिट बैठता है, और Exclusive के 6 airbags, ESC, leather तथा digital key sharing के लिए ~₹90K एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
एमजी कॉमेट ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 230 किमी |
| पावर | 41.42 - 42 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 17.3 - 17.4 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम | 7.4kw 3.5h(0-100%) |
| सीटिंग कैपेसिटी | 4 |
| एयरबैग की संख्या | 2 |
एमजी कॉमेट ईवी 2026: लेटेस्ट updates
-
4 सितंबर 2025: इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी दर में बदलाव नहीं होने के कारण एमजी कॉमेट ईवी की कीमत में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है।
-
25 जुलाई 2025: एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 15,000 रुपये तक बढ़ी है। साथ ही बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी 2.9 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है।
-
26 जून 2025: एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 1 जुलाई 2025 से बढ़ने जा रही है। इसकी प्राइस 1.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
-
20 मई 2025 : एमजी ने कॉमेट ईवी की प्राइस में इजाफा किया है, जिसके चलते इसकी कीमत अब 7.36 लाख रुपये से 9.86 लाख रुपये के बीच हो गई है। बैटरी रेंटल स्कीम के साथ इसकी प्राइस 4.99 लाख रुपये से 7.60 लाख रुपये (सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार) के बीच है।
एमजी कॉमेट ईवी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- साइज छोटा होने के कारण सिटी के हिसाब से अच्छी है ये कार
- इंटीरियर का लुक और फील है काफी प्रीमियम
- 250 किलोमीटर है इसकी फुल चार्ज में रेंज
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- रियर सीट को बिना फोल्ड किए नहीं मिलता बूट स्पेस
- खराब सड़कों पर नहीं मिलता अच्छा राइड कंफर्ट
- हाईवे कार नहीं है ये और ना ही है एक ऑलराउंडर कार
एमजी कॉमेट ईवी रिव्यू
ओवरव्यू

मानें या ना मानें हर किसी को एक ऑलराउंडर कार पसंद आती है, जिसमें ज्यादा स्पेस हो, बड़ा बूट हो, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और कंफर्ट मिले और काफी कुछ भी उसमें हो। मगर, एमजी कॉमेट ईवी के केस में ये चीज बिल्कुल नहीं है। ये किसी खास कारण से तैयार की गई है और वो ये कि यह उन लोगों के लिए एक पर्सनल मोबिलिटी सॉल्यूशन है जो रोजाना के भारी ट्रैफिक में एक बड़ी कार ड्राइव नहीं करना चाहते हैं। मगर, सवाल ये उठता है कि क्या यह आपकी बड़ी कार जितना एक्सपीरियंस देने में सक्षम है ताकि आप कभी भी अपनी बड़ी कार के बजाए इसे इस्तेमाल में ले सकें? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू मेंः
एक्सटीरियर

कॉमेट ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसके लुक्स हैं। ये दिमाग से ज्यादा दिल को भाती है और काफी अलग सी नजर आती है। इसे लेकर हमारी निजी राय ये है कि यह कार काफी यूनीक और क्यूट है। सड़क पर ये दूसरी कारों के मुकाबले काफी छोटी नजर आती है। इसकी लंबाई और व्हीलबेस 3 मीटर से कम है और चूंकि इसकी ऊंचाई ज्यादा है इसलिए ये काफी फंकी नजर आती है।

इसके साइज को इसका डिजाइन काफी कॉम्पिलमेंट करता है। इसमें वो सारे एलिमेंट्स और फीचर्स मौजूद हैं जो लोग एक 20 लाख रुपये तक की बजट वाली कारों में उम्मीद करते हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स बार, ड्युअल टोन पेंट ऑप्शन, एलईडी टेललैंप्स और कनेक्टेड ब्रेक लैंप दिए गए हैं, जिससे ये काफी प्रीमियम नजर आती है। इसमें व्हील कैप्स के बजाए अलॉय व्हील्स दे दिए जाते तो ज्यादा बेहतर था जो आप बाहर से भी लगवा सकते हैं।

चूंकि ये एक लाइफस्टाइल चॉइस है, इसलिए एमजी ने इस कार में कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी रखे हैं। इस कार में 5 कलर ऑप्शंस और 7 स्टिकर पैक्स की चॉइस दी गई है। इसके इंटीरियर में दिए गए मैट्स, एसेंट्स और सीट कवर्स के साथ ये स्टिकर पैक्स मैच करते हैं। इस तरह से आप अपनी कॉमेट को कस्टमाइज करा सकते हैं।
इंटीरियर

इस मोर्चे पर कॉमेट में आपको बड़ा सरप्राइज मिलेगा। एक्सपीरियंस और स्पेस के मोर्चे पर आपको उम्मीद से ज्यादा चीज दिखाई देगी। इसका डैशबोर्ड काफी सिंपल है और इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की फिट और फिनिशिंग काफी अच्छी है। डैशबोर्ड के लेफ्ट साइड में सॉफ्ट टच पैड दिया गया है और कुल मिलाकर व्हाइट प्लास्टिक की फिनिशिंग, सिल्वर फिनिश और क्रोम काफी प्रीमियम लगते हैं। यहां तक कि मैनुअल एसी के लिए दिए गए रोटरी डायल्स और ड्राइव सलेक्टर भी काफी अच्छे दिखाई देते हैं। साइज को छोड़कर इसका केबिन काफी सही लगता है।

इस इलेक्ट्रिक कार के हाइलाइटेड फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए 10.25 इंच की स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। टचस्क्रीन का डिस्प्ले काफी अच्छा है और इसके ग्राफिक्स भी काफी अच्छे हैं। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अलग अलग थीम्स नहीं दी गई है। पायलट, हाई बीम, लो बीम, डोर, इंडिकेटर्स और बूट अजार की इंफॉर्मेशन यहां देखी जा सकती है जो काफी साफ साफ और बड़ी दिखाई देती है।
इसके इंफोटेनमेंट यूनिट को विजेट्स के साथ कस्टमाइज कराया जा सकता है और ये इस्तेमाल करने में भी काफी स्मूद है। इसके अलावा इस कार में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दिया गया है जो बिना किसी रुकावट के काम करता है। इसका साउंड सिस्टम भी अच्छा है, मगर ये उतना अच्छा नहीं लगता है जितना की बाकी फीचर्स लगते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार में वन टच अप/डाउन पावर विंडोज़, मैनुअल एसी, रियर कैमरा, डे/नाइट आईआरवीएम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और इलेक्ट्रॉनिक बूट रिलीज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3 यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं जिनमें से दो डैशबोर्ड के नीचे और एक आईआरवीएम के नीचे दिया गया है।


इसकी फ्रंट सीटों की चौड़ाई थोड़ी कम है, मगर फिर भी इनपर अच्छा कंफर्ट मिलता है। यहां तक कि 6 फीट तक के लंबे पैसेंजर को भी इसमें हेडरूम से कोई शिकायत नहीं रहेगी। हालांकि इसका रियर सीट एक्सपीरियंस ज्यादा अच्छा है। यहां औसत साइज के वयस्क पैसेंजर को अच्छा नीरूम स्पेस और लेगरूम स्पेस मिलता है। यहां 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर को भी स्पेस की कोई शिकायत नहीं रहेगी और यहां चौड़ाई की भी कोई कमी नहीं है। हालांकि इसमें अच्छे अंडर थाई सपोर्ट की कमी जरूर लगती है, मगर सिटी ट्रिप्स में आपको ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।


हालांकि प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर आपको इस कार में कमियां दिखाई देंगी। इसमें डैशबोर्ड पर दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं और इसमें बड़े साइज के डोर पॉकेट्स भी दिए गए हैं जिसमें लैपटॉप तक रखा जा सकता है और साथ ही इसमें डैशबोर्ड पर भी ओपन स्टोरेज दिया गया है। हालांकि इसमें ग्लवबॉक्स नहीं दिया गया है। इसके डैशबोर्ड के नीचे दो शॉपिंग बैग हुक्स भी दिए गए हैं, मगर इसमें फोन, वॉलट, बिल्स, केबल्स रखने के लिए बड़ा सेंट्रल स्टोरेज स्पेस नहीं दिया गया है।
सुरक्षा

कॉमेट में एबीएस एवं ईबीडी, ड्युअल एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इस कार का क्रैश टेस्ट किया जाना अभी बाकी है।
बूट स्पेस


इस कार में बूट स्पेस नहीं दिया गया है। रियर सीट के पीछे आप चार्जर बॉक्स और पंक्चर रिपेयर किट रख सकते हैं। हालांकि सीटों को फ्लैट फोल्ड करके आप पैसेंजर स्पेस का इस्तेमाल करते हुए बड़े सूटकेस आराम से रख सकते हैं। इसकी सीटें 50ः50 के अनुपात में बट सकती है। ये है तो प्रैक्टिकल कार मगर आपको शॉपिंग करके आने या किसी को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से लाते समय चतुराई से सामान को एडजस्ट करना पड़ेगा।
परफॉरमेंस

इसके स्पेसिफिकेशन को देख आपको लगेगा कि इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा दम नहीं है। इसका पावर आउटपुट 42पीएस/110एनएम है और ये आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं है। चूंकि ये एक छोटी सी कार है तो इसके हिसाब से ये नंबर सही है। कॉमेट ईवी ड्राइव करने में काफी अच्छी लगती है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे या 60 किलोमीटर प्रति घंटे पर यह काफी तेजी से पहुंचती है। इस कार से सिटी में ओवरटेकिंग काफी आसान है। छोटी कार होने से ये ट्रैफिक को मक्खन की तरह काटते हुए आगे बढ़ती रहती है।
इसमें बड़ी विंडस्क्रीन और विंडोज के रहते बाहर की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है जिससे ड्राइवर का कॉन्फिडेंस भी बना रहता है। लंबाई कम होने से इसे पार्क करने में कोई दिक्कत नहीं आती है और इसे टर्न करना भी आसान है। इसका रियर कैमरा काफी क्लीयर है और कहीं अटकता नहीं, जिससे कार को पार्क करने में आसानी रहती है। यहां तक कि यदि आपके माता-पिता भी ये कार ड्राइव करते हैं तो उन्हें भी पार्किंग स्पेस ढूंढने में कोई समस्या नहीं आएगी। कुल मिलाकर ये कार सिटी में बिना किसी झंझट के आराम से ड्राइव की जा सकती है।

इस कार में तीन ड्राइव मोड्स ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे कोई ज्यादा अंतर नहीं आता है। मगर अच्छी बात ये है कि सिटी में इको मोड काफी काम का है। इसके अलावा इसमें तीन रीजनरेशन मोड्सः लाइट, नॉर्मल और हैवी दिए गए हैं जिनके रहते भी कुछ खास अंतर दिखाई नहीं देता है। हैवी मोड पर रीजनरेशन इंजन ब्रेकिंग जैसा लगता है, मगर ये स्मूद भी रहता है। इस कार की मोटर और मोड्स ट्यूनिंग सिटी ड्राइव के लिहाज से ही की गई है।
हालांकि इसमें दो बड़ी समस्या हमें महसूस हुई। पहली तो ये कि कॉमेट एक सिटी कार है। यानी 60 किलोमीटर प्रति घंटे या 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक तो ठीक है, मगर इसे अपनी 105 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में काफी जोर लगता है। इस चीज को देखते हुए तो यही माना जा सकता है कि इसे हाईवे पर नहीं ले जाया जा सकता है। दूसरी चीज ये कि यदि ड्राइवर की लंबाई ज्यादा है तो उसे इस कार में एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन नहीं मिलती है। इसके स्टीयरिंग के लिए केवल हाइट एडजस्टेबल का फंक्शन ही दिया गया है। इसका स्टीयरिंग डैशबोर्ड के काफी करीब है, इस कारण आपको स्टीयरिंग व्हील के करीब होकर बैठना पड़ता है और इससे ही फिर एक्सलरेटर और ब्रेक पैडल भी ड्राइवर के करीब रहते हैं और आप एक अजीब सी ड्राइविंग पोजिशन पर आ जाते हैं। यदि आपकी हाइट 6 इंच से ज्यादा है तो आपको ये चीज परेशान कर सकती है।
राइड और हैंडलिंग

12 इंच के छोटे छोटे व्हील्स होने के बावजूद कॉमेट ईवी सिटी में छोटे मोटे बंप्स को आराम से झेल लेती है। इसके सस्पेंशन का ट्रैवल लिमिटेड है जिससे बड़े बंप्स केबिन में महसूस होते हैं, मगर कार को धीरे करने पर आपको कम झटके लगेंगे। अच्छी सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स पर ये हैचबैक कंफर्टेबल रहती है और यहां तक कि बूढ़े पैसेंजर्स को भी कमर दर्द की शिकायत नहीं रहती है।

90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को क्रॉस करने के बाद कॉमेट स्मूद नहीं रहती है। व्हीलबेस कम होने से हाई स्पीड से समझौता करना पड़ता है और जल्दी से लेन बदलने में एक तरह का खतरा महसूस होता है। हालांकि कॉमेट को खासतौर पर सिटी के लिहाज से ही तैयार किया गया है तो आपको इन सब समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वेरिएंट

एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट पेस, प्ले और प्लश में उपलब्ध है।
निष्कर्ष

एमजी कॉमेट ईवी वो कार नहीं है जो आप अपनी फैमिली के लिए लेना चाहते हैं। ये वो कार है जो आप अपने घर में एक एक्स्ट्रा कार के तौर पर रख सकते हैं। मगर इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इस कार में आपको बड़ी कारों वाला केबिन और फीचर एक्सपीरियंस मिल जाएगा। हां ये एक छोटी कार है, मगर इसमें क्वालिटी और एक्सपीरियंस से कोई समझौता नहीं किया गया है। ऐसे में ये उन लोगों के लिए एक परफैक्ट सिटी कार है जो ट्रैफिक से परेशान रहते हैं और एक्सपीरियंस से समझौता नहीं करना चाहते हैं। यदि आपके पेरेंट्स को बड़ी एसयूवी कार ड्राइव करना पसंद नहीं है तो उन्हें कॉमेट ईवी बहुत पसंद आएगी।
एमजी कॉमेट ईवी कलर
भारत में एमजी कॉमेट ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ब्लैक रूफ के साथ ग्रे
स्टेर्री ब्लैक
औरोरा सिल्वर
कैंडी व्हाइट with ब्लैक roof
कैंडी व्हाइट
comparing एमजी कॉमेट ईवी rivals
Rs.7.90 - 10.17 लाख* | Rs.6.99 - 10.09 लाख* | Rs.12.49 - 13.75 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.9.79 - 12.99 लाख* | Rs.4.99 - 7.24 लाख* | Rs.3.70 - 5.45 लाख* | Rs.4.77 - 8.62 लाख* |
| रेटिंगUser Review (239) | User Review (15) | User Review (98) | User Review (22) | User Review (44) | User Review (533) | User Review (497) | User Review (40) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी |
| बैटरी कैपेसिटी17.3 - 17.4 केडब्ल्यूएच | 19.2 - 24 केडब्ल्यूएच | 26 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 30 - 40 केडब्ल्यूएच | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| रेंज230 किमी | 226 - 285 किमी | 315 किमी | 440 - 543 किमी | 275 - 350 किमी | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| चार्जिंग टाइम7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 3.5 घंटे (0-100%) | 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 2.6 घंटे (10-100%) | 18 किलोवाट चार्जर के साथ 59 मिनट (10-80%) | - | - | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| पावर41.42 - 42 बीएचपी | - | 73.75 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 87 - 127 बीएचपी | 55.92 - 88.5 बीएचपी | 55.92 - 68 बीएचपी | 74.46 - 85 बीएचपी |
| एयरबैग2 | 6 | 2 | 7 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी कॉमेट ईवी बनाम टियागो ईवी | एमजी कॉमेट ईवी बनाम टिगॉर ईवी | एमजी कॉमेट ईवी बनाम ई विटारा | एमजी कॉमेट ईवी बनाम पंच ईवी | एमजी कॉमेट ईवी बनाम वैगन आर | एमजी कॉमेट ईवी बनाम ऑल्टो के10 | एमजी कॉमेट ईवी बनाम टियागो |
एमजी कॉमेट ईवी वीडियो
- पूर्ण वीडियो
- शॉर्ट्स
15:57Living With The MG Comet EV | 3000km Long Term Review2 साल पहले74.5K व्यूज

Miscellaneous

MG Comet- Boot Space
एमजी कॉमेट ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore एमजी कॉमेट ईवी दूसरा hand कारें
एमजी कॉमेट ईवी यूज़र रिव्यू
- सभी (239)
- स्टाइलिंग से जुड़े (68)
- कंफर्ट (75)
- माइलेज (28)
- इंजन (9)
- इंटीरियर (49)
- स्पेस (37)
- कीमत (52)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Good EV Car For LocalIt is good for driving within city for short trip. It may be feel discomfort for long trip. We can charge easily at home. Low maintenance cost due to charging and easy to use for daily short trips. We can drive it approx 190 km in single full charge. We can easily park without any difficulty. I would recommend this everyone to buy for short route.और देखें
- Decent ExperienceI really liked the mg comet ev for city driving. It's compact, easy to drive and park, and the pickup is quite soft. The interior are comfortable enugh for daily use and the driving experience is quiet. The range works well for regular city travel. Overall, a good practical EV for everyday commuting.और देखें1
- Good. .jobVery beautiful and very special. I am very satisfied and always it is good. I suggest you to buy this car and enjoy your unforgettable moment. l already bought 2 cars and this one's performance is good, sitting is comfortable and white color is so cool, look like mini panda, price is normal and ev without petrol drive.और देखें
- Mg Comet Street Smart Car Good For Indian RoadsI like the look of car and it's really good for indian roads when there is lot of traffic. And mg comet is small, smart, futuristic, cheap. Its a good street smart car. Mg comet is an awesome car for working women and students who go to college and because of the size of the car that comet should be purchased as a second car.और देखें
- Excellent Super App And Very Good ResponseThe app is very excellent and the best part is all the things are shown are very easy to read and the response is very much better than the other apps one of the best platform of all the time it shows the onroad price of car and bike it's qualities mileage and the features of the car like mg cornet it is very beautiful and very much compact and perfect for family car good.और देखें1
- अधिक देखें
एमजी कॉमेट ईवी रेंज
एमजी कॉमेट ईवी की रेंज 230 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 230 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी कॉमेट ईवी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) The MG Comet EV comes with a battery warranty of 8 years or 1,20,000 km, whichev...और देखें
A ) The MG Comet EV offers Wi-Fi connectivity, supporting both Home Wi-Fi and Mobile...और देखें
A ) Yes! The MG Comet EV, except for its base Executive variant, features a smart 10...और देखें
A ) The MG 4 EV is offered in two battery pack options of 51kWh and 64kWh. The 51kWh...और देखें
A ) MG Comet EV is available in 6 different colours - Green With Black Roof, Starry ...और देखें

एमजी कॉमेट ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
एमजी एस्टरRs.9.79 - 15.30 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.17.49 - 19.69 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
- न्यू वैरिएंट

पॉपुलर हैचबैक कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
मारुति सुजुकी वैगन आरRs.4.99 - 7.24 लाख*
- न्यू वैरिएंट
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट क्विडRs.4.53 - 5.85 लाख* - न्यू वैरिएंट
सिट्रोएन e-c3 एक्सRs.12.09 - 13.36 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा अल्ट्रोज़Rs.6 - 10.90 लाख*

