• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई क्रेटा 16 जनवरी को हो सकती है लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    कुछ समय पहले इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए इसके अपडेटेड मॉडल के मुकाबले भारत में लॉन्च होने जा रही नई क्रेटा ​का डिजाइन अलग नजर आएगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 05, 2023 14:02 ist
    info icon
    published onDec 05, 2023 14:02 IST
    last updated onDec 05, 2023 14:02 IST
    459 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta facelift

    • 2020 की शुरूआत में लॉन्च हुआ था हुंडई क्रेटा का मौजूदा जनरेशन मॉडल और अब इसे अपडेट देने की हो रही है तैयारी
    • नई ग्रिल, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड एलईडी लाइटिंग नजर आएगी इसमें 
    • अलग डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री आ सकती है नजर
    • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें 
    • पावरट्रेन में शायद ही देखने को मिलेंगे बदलाव, वरना वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है इसमें 
    • 10.50 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    2020 में भारत में सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा को लॉन्च किया गया था और 2023 के मध्य से हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को अपडेट देने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब जानकारी मिली है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को भारत में 16 जनवरी के दिन लॉन्च किया जा सकता है। 

    क्या कुछ अलग नजर आएगा नई क्रेटा में डालिए एक नजर:

    फ्रंट प्रोफाइल

    Hyundai Creta facelift spied

    हाल ही में स्पॉट किए गए मॉडल को देखें तो उसमें नई एलईडी हेडलाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स नजर आए थे जो दिखने में बड़े और ज्यादा स्कवायर शेप के लग रहे थे। इसके अलावा हुंडई इसमें नई क्रोम स्टडिंग के साथ अलग तरह की ग्रिल और अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    2024 हुंडई क्रेटा के साइड प्रोफाइल की बात करें तो ये यहां से मौजूदा मॉडल जैसी ही नजर आ रही है, मगर इसबार इसमें रियर डिस्क ब्रेक के साथ 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स नजर आ सकते हैं जो कि हुंडई अल्कजार में भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस नई एसयूवी में स्प्ल्टि और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स भी नजर आ सकते हैं। 

    केबिन और फीचर्स

    Hyundai Creta facelift front camera

    नई क्रेटा में इसबार एक अलग तर​ह के डिजाइन का डैशबोर्ड और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। 

    फीचर्स की बात करें तो नई क्रेटा में 360 डिग्री कैमरा, अल्कजार की तरह 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हीटेड फ्रंट सीट्स और एक डैशकैम दिया जा सकता है। इसमें पहले की तरह 10.25-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। 

    हुंडई क्रेटा के अपडेटेड मॉडल में नई हुंडई वरना की तरह एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी दिया जा सकता है। इस सिस्टम के तहत इसमें लेन-कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा पहले की तरह इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    फिर से मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन

    2024 हुंडई क्रेटा में कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस मिलेंगे जो इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी

    6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    नई हुंडई क्रेटा में इसबार 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 

    कीमत और कंपेरिजन

    Hyundai Creta facelift rear

    भारत में इस गाड़ी की कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है