• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    क्या गाड़ी को साल के अंत में खरीदा जाना चाहिए? इसी सवाल का जवाब हम आपको इस स्टोरी के जरिए देंगे। यहां हमने साल के आखिर में कार खरीदने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया है, जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 27, 2023 18:17 ist
    info icon
    published onNov 27, 2023 18:17 IST
    last updated onNov 27, 2023 18:17 IST
    800 Views
    • Write a कमेंट

    Should you buy a new car at the end of a year?

    नया घर खरीदने के बाद कार खरीदना दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निवेश माना जाता है। कार खरीदते समय सही अवसर की तलाश करना लोगों के लिए काफी स्वाभाविक है। अकसर लोग दीवाली और फेस्टिव सीजन के मौके पर कार को घर लाते हैं, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल और उठता है वो यह है कि

    सबसे पहले नजर डालते हैं फायदों पर:

    बड़े डिस्काउंट ऑफर

    Discounts on cars

    अकसर लोग साल के आखिर में नई कार खरीदना इस लिए पसंद करते हैं, क्योंकि इस दौरान उन्हें कारों पर अच्छे-खासे डिस्काउंट ऑफर्स मिलते हैं। नए साल के शुरुआत में आने वाले नए स्टॉक के लिए जगह बनाने के लिए कार कंपनियां और डीलर्स मौजूदा वर्ष की इन्वेंट्री को खाली करने के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश करती है। हैवी डिस्काउंट ऑफर्स मिलने के चलते ग्राहकों को कार का टॉप वेरिएंट या फिर सेगमेंट से ऊपर वाला मॉडल चुनने का मौका भी मिलता है।

    कम वेटिंग पीरियड और कम प्राइस

    price hikes on cars

    कार कंपनियां अकसर नए साल की शुरुआत होते ही प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने और नए मॉडल्स में कुछ बदलाव करने जैसे फैक्टर्स को लेकर अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा देती हैं। साल के अंत में गाड़ी खरीदने से आप ज्यादा पैसे खर्च करने से बच सकते हैं। यदि आप साल के आखिर में कोई नई कार खरीदते हैं तो संभावना यह भी रहती है कि आप लंबे वेटिंग पीरियड से बचे रहेंगे।

    एडिशनल बेनिफिट 

    Car insurance

    साल के आखिर में कार खरीदने का एक और फायदा यह भी रहता है कि इस दौरान अधिकतर डीलर अपने मौजूदा स्टॉक को क्लियर करने में जुटे होते हैं, जिसके लिए वह अलग-अलग मॉडल्स पर कई एडिशनल डील्स और ऑफर्स देते हैं। ऐसे में आप वारंटी और सर्विस पैकेज, फ्री एसेसरीज और इंश्योरेंस समेत कई सारे प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं।

    नुकसान

    कम रीसेल वैल्यू

    साल के आखिर में खरीदी गई कार को नया साल शुरू होने पर एक वर्ष पुरानी कार ही माना जाता है, भले ही वह केवल कुछ दिन या सप्ताह पुरानी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि रजिस्ट्रेशन की तारीख रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर मौजूद होती है। उदाहरण के तौर पर दिसंबर में खरीदी गई कार अगले वर्ष एक साल पुरानी मानी जाएगी, जबकि वही कार जनवरी में खरीदी जाए तो वह नई होती है। इससे बेचने के वक्त कार की वैल्यू प्रभावित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: मारुति 2031 तक लॉन्च करेगी 5 नई आईसीई पावर्ड कार

    सीमित स्टॉक

    Cars at stockyard

    साल के आखिर में गाड़ी खरीदने का एक और नुकसान यह है कि इस समय तक अधिकतर कार कंपनियां डीलर्स तक नया स्टॉक पहुंचना कम कर देती है। ऐसे में ग्राहक उपलब्धता की कमी के कारण अपना पसंदीदा वेरिएंट, इंजन और कलर ऑप्शन नहीं चुन पाते हैं। आपके पास कार खरीदने के लिए ज्यादा चॉइस नहीं बचती है, जिसके चलते आपको अगले साल का इंतजार करना पड़ सकता है यानी की आपको गाड़ी बिना डिस्काउंट ऑफर्स और ज्यादा प्राइस पर खरीदनी पड़ सकती है।

    साल के अंत में नई कार खरीदने के ये कुछ फायदे और नुकसान हैं। क्या आप अभी या बाद में कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग रहे हैं, यदि हां तो कौन सी? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    यह भी पढ़ें: टेस्ला की भारत में कब तक होगी एंट्री? जानिए इससे जुड़े हर सवाल के जवाब

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    P
    pavan
    Nov 25, 2025, 1:49:44 PM

    planning to buy mahindra xuv 700 diesel at 7 seater mid segment

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      adnan ul haq
      Aug 14, 2025, 1:31:37 PM

      Mera breeza gadi lene ka he

        जवाब
        Write a Reply
        1
        I
        indranil jana
        Dec 14, 2023, 11:06:15 AM

        I want to buy Breeza LXI. Should I wait for the new year or to buy in this current year?

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है