• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई क्रेटा ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा किया पार, 71 प्रतिशत ग्राहकों ने सनरूफ वेरिएंट खरीदा

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की बुकिंग 2 जनवरी को शुरू हुई थी और इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को अब तक एक लाख रुपये से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। क्रेटा एसयूवी ने 50,000 बुकिंग के आंकड़े को लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर पार किया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 10, 2024 18:23 ist
    info icon
    published onApr 10, 2024 18:23 IST
    last updated onApr 10, 2024 18:23 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta achieves over 1 lakh bookings

    • फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा को भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था।

    • इसकी बुकिंग जनवरी में शुरू हुई थी। 

    • कुल बुकिंग में से कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाले वेरिएंट की हिस्सेदारी 52 फीसदी है।

    • इस एसयूवी कार ने 10 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा हाल ही में पार किया था।

    • हुंडई क्रेटा में तीन इंजन ऑप्शंस : दो पेट्रोल और एक डीजल दिए गए हैं।

    • इस एसयूवी कार की कीमत 11 लाख रुपये से 20.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की बुकिंग 2 जनवरी को शुरू हुई थी और इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को अब तक एक लाख रुपये से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। क्रेटा एसयूवी ने 50,000 बुकिंग के आंकड़े को लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर पार किया है।

    सनरूफ वेरिएंट सबसे ज्यादा पॉपुलर

    Hyundai Creta panoramic sunroof

    हुंडई के अनुसार, कुल बुकिंग में से इसके सनरूफ (पैनोरमिक यूनिट) वाले वेरिएंट की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत है। कंपनी इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में यह कंफर्ट फीचर मिड-वेरिएंट एस(ओ) से देती है। हुंडई ने यह भी खुलासा किया है कि कुल बुकिंग में से 52 प्रतिशत बुकिंग इसके कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाले वेरिएंट्स को मिली है। नई क्रेटा एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर टॉप वेरिएंट एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) के साथ मिलता है।

    हुंडई क्रेटा से जुड़ी जानकारी

    सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा को भारत में मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और इस गाड़ी को नया फेसलिफ्ट अपडेट जनवरी 2024 में मिला था। हुंडई की इस एसयूवी कार ने लॉन्चिंग से लेकर अब तक 10 लाख से ज्यादा बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है।

    Hyundai Creta cabin

    इस एसयूवी कार में ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंटेशन और इंफोटेनमेंट के लिए 10.25-इंच), वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: वीडियोः 2024 हुंडई क्रेटा वेरिएंट एनालिसिस: आप कौनसा मॉडल लेना चाहेंगे?

    2024 हुंडई क्रेटा कार में तीन इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    7-स्पीड डीसीटी *

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    *डीसीटी - ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    हुंडई अपनी क्रेटा एसयूवी का ज्यादा स्पोर्टी वर्जन क्रेटा एन लाइन भी भारत में लॉन्च कर चुकी है जिसमें केवल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    कीमत व मुकाबला

    Hyundai Creta rear

    भारत में हुंडई क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये से 20.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई आयोनिक 5 नए टाइटन ग्रे कलर में हुई लॉन्च

    यह भी देोंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है