• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वीडियोः 2024 हुंडई क्रेटा वेरिएंट एनालिसिस: आप कौनसा मॉडल लेना चाहेंगे?

    नई क्रेटा सात वेरिएंट्सः ई, ईएक्स, एस, एस(ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 18, 2024 19:51 ist
    info icon
    published onMar 18, 2024 19:51 IST
    last updated onMar 18, 2024 19:51 IST
    322 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta variants explained

    सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा को भारत में करीब 4 साल पहले उतारा गया था और हाल ही में जनवरी 2024 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया है। नई क्रेटा सात वेरिएंट्सः ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक, और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। कई वेरिएंट का ऑप्शन मिलने से कई ग्राहकों के लिए इनमें से सही वेरिएंट का चयन करना काफी मुश्किल वाला काम है।

    हमनें डीटेल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रेटा कार के सभी वेरिएंट वाइज पावरट्रेन की जानकारी देने से शुरुआत की है। इसके बाद यह बताया है कि क्रेटा के प्रत्येक वेरिएंट में क्या कुछ खास दिया गया है। हमारे वीडियो में देखिए हर वेरिएंट के फीचर और पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारीः

    क्रेटा प्राइस लिस्ट

    वेरिएंट

    ईएक्स

    एस

    एस (ओ)

    एसएक्स

    एसएक्स टेक

    एसएक्स (ओ)

    1.5-लीटर पेट्रोल डीसीटी

    11 लाख रुपये

    12.18 लाख रुपये

    13.39 लाख रुपये

    14.32 लाख रुपये

    15.27 लाख रुपये*

    15.95 लाख रुपये*

    17.24 लाख रुपये*

    1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी

    15.82 लाख रुपये

    17.45 लाख रुपये*

    18.70 लाख रुपये*

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल डीसीटी

    20 लाख रुपये*

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    12.45 लाख रुपये

    13.68 लाख रुपये

    14.89 लाख रुपये

    15.82 लाख रुपये

    17.45 लाख रुपये

    18.74 लाख रुपये*

    1.5-लीटर डीजल एटी

    17.32 लाख रुपये

    20 लाख रुपये*

    *ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है जिसके लिए 15,000 रुपये अतिरिक्त लगेंगे

    फीचर और सेफ्टी

    Hyundai Creta cabin

    नई क्रेटा में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन एसी, 10.25-इंच टचस्क्रीन, और 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, कोलिशन अवॉइडेंस और लैन असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा ईवी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, भारत में 2025 में हो सकती है लॉन्च

    इंजन

    क्रेटा कार में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जो कुछ इस प्रकार हैंः

    2024 Hyundai Creta turbo-petrol engine

    स्पेसिफिकेशन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी

    7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    नई हुंडई क्रेटा कार में मुकाबले में मौजूदा कारों की तरह टर्बो-मैनुअल कॉम्बिनेशन नहीं दिया गया है। अगर आपको यह पावरट्रेन ऑप्शन चाहिए तो आप क्रेटा एन लाइन लेने पर विचार कर सकते हैं। क्रेटा एन लाइन केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

    कंपेरिजन

    2024 Hyundai Creta rear

    2024 हुंडई क्रेटा का मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है