• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कार डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2024ः हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, आई20, ऑरा, एक्सटर, वेन्यू, वरना, अल्कजार, ट्यूसॉन और कोना इलेक्ट्रिक पर पाएं 2 लाख रुपये तक की छूट

    हुंडई केवल ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 08, 2024 12:05 ist
    info icon
    published onJul 08, 2024 12:05 IST
    last updated onJul 08, 2024 12:05 IST
    247 Views
    • Write a कमेंट

    • 2023 हुंडई ट्यूसॉन और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये की बचत की जा सकती है।

    • अल्कजार पर 85,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • हुंडई वेन्यू पर 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2024 के आखिर तक मान्य है।

    जुलाई में हुंडई अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। यह ऑफर हुंडई आई20 एन लाइन, क्रेटा और आयोनिक 5 को छोड़कर सभी हुंडई मॉडल्स पर मान्य है। यहां देखिए मॉडल वाइज हुंडई कार डिस्काउंट ऑफरः

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000 रुपये

    कुल बचत

    48,000 रुपये तक

    • ऊपर बताया नकद डिस्काउंट केवल हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट क्रमशः 25,000 रुपये और 15,000 रुपये है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक समान है।

    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.92 लाख रुपये से 8.56 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई आई20

    Hyundai i20 Front Left Side

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    • हुंडई आई20 मैनुअल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि सीवीटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये है।

    • हुंडई इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है जो इसके सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • हुंडई की प्रीमियम हैचबैक पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • हुंडई आई20 की कीमत 7.04 लाख रुपये से 11.21 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura Front Left Side

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000 रुपये

    कुल बचत

    43,000 रुपये तक

    • हुंडई ऑरा सीएनजी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।

    • सभी पेट्रोल मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है। हालांकि सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक समान है।

    • हुंडई ऑरा की प्राइस 6.49 लाख रुपये से 9.05 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई एक्सटर

    Hyundai Exter

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    • हुंडई एक्सटर के लोअर वेरिएंट्स ईएक्स और ईएक्स (ओ) को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस माइक्रो एसयूवी पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहे हैं।

    • हुंडई एक्सटर की कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.28 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई इंस्टर ईवी फोटो गैलरीः इस इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलेगा खास, जानिए यहां

    हुंडई वेन्यू

    Hyundai Venue

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    55,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर केवल हुंडई वेन्यू टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट्स और 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट क्रमशः 40,000 रुपये और 35,000 रुपये है। सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस एक समान है। हालांकि वेन्यू पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • वेन्यू डीजल वेरिएंट्स पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • हुंडई वेन्यू की कीमत 7.94 लाख रुपये से 13.48 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई वेन्यू एन लाइन

    Hyundai Venue N Line Front Left Side

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    50,000 रुपये

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • ऑफर के तहत इस पर 40,000 रुपये नकद डिस्काउंट और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। 

    • इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • वेन्यू की कीमत 12.08 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई वरना

    Hyundai Verna

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये

    • हुंडई वरना के सभी वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    • ऑफर के तहत इस पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • हुंडई इस कॉम्पैक्ट सेडान पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है।

    • हुंडई वरना की प्राइस 11 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.42 लाख रुपये तक जाती है।

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai Alcazar Front Left Side

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    55,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    30,000 रुपये

    कुल बचत

    85,000 रुपये

    हुंडई ट्यूसॉन

    Hyundai Tucson

    ऑफर

    राशि

     

    2023 ट्यूसॉन

    2024 ट्यूसॉन

    नकद डिस्काउंट

    2 लाख रुपये तक

    50,000 रुपये तक

    • 2023 में बनी हुंडई ट्यूसॉन के डीजल वेरिएंट्स पर सबसे 2 लाख रुपये की छूट मिल रही है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स पर अधिकतम 50,000 रुपये की बचत की जा सकती है। 2024 में बनी ट्यूसॉन डीजल पर 50,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये है।

    • 2023 और 2024 पेट्रोल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट क्रमशः 50,000 रुपये और 25,000 रुपये है।

    • हुंडई ट्यूसॉन की कीमत 29.02 लाख रुपये से 35.94 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    2 लाख रुपये

    कुल बचत

    2 लाख रुपये

    • 2023 में बनी ट्यूसॉन की तरह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट्स पर भी 2 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • बंद होने के बाद अब यह ऑफर कोना ईवी के बचे हुए स्टॉक पर मान्य है।

    • इसकी 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच थी।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    नोटः यह ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः हुंडई ग्रैंड आई10 निओस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है