• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on jul, 2024

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    4.459 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 23.84 लाख - 24.03 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2024
    पुरानी हुंडई कोना कारें खरीदें

    समान कारों का विकल्प देखें

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज452 किमी
    पावर134.1 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी39.2 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी50 किलोवाट चार्जर के साथ 57 मिनट (0-80%)
    चार्जिंग टाइम एसी7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)
    बूट स्पेस332 लीटर
    जुलाई ऑफर देखें

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इस कार पर 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    प्राइसः बंद होने के दौरान कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच थी।

    वेरिएंटः कोना इलेक्ट्रिक केवल एक फुल फीचर लोडेड प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध थी।

    सीटिंग कैपेसिटी: यह 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी थी।

    पावरट्रेन: इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी थी जिसे 39 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर मिलती थी। इसमें लगी मोटर 136पीएस की पावर और 395एनएम का टॉर्क जनरेट करती थी। इसकी फुल चार्ज में एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 452 किलोमीटर थी।

    चार्जिंग:

    • 2.8 किलोवॉट पोर्टेबल चार्जर: 19 घंटे (0 से 100 प्रतिशत)

    • 7.2 किलोवॉट  वॉल बॉक्स चार्जरः 6 घंटे 10 मिनट (0 से 100 प्रतिशत)

    • 50 किलोवॉट फास्ट चार्जरः 57 मिनट (0 से 80 प्रतिशत)

    फीचर: हुंडई की इस कार में सनरूफ, ऑटो एसी, वायरलैस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर एसी वेंट और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इस में 10 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, लंबर सपोर्ट के साथ दी गई है। कोना इलेक्ट्रिक में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगा है।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोना एसयूवी में कंपनी ने छह एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, ऑल डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। पैदल चल रहे लोगों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इस में वर्चुअल साउंड सिस्टम दिया गया है, जो इंजन की आवाज करता है। इस में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। 

    कंपेरिजन: हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार का कंपेरिजन एमजी ईजेडएक्स इलेक्ट्रिक और बीवाईडी एटो 3 से है। इससे कम प्राइस में आपको टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के ऑप्शन मिल जाएंगे।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है