• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, मार्च में होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैजा को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह मारुति बलेनो का रीबैज्ड वर्जन है। इसे मार्च 2022 में लॉन्च किया जाएगा, जबकि नई बलेनो इसी महीने लॉन्च होनी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 14, 2022 18:30 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2022 18:30 IST
    last updated onFeb 14, 2022 18:30 IST
    812 Views
    • Write a कमेंट

    • इसके एक्सटीरियर पर हुए बदलावों में नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल, उभरा हुआ बंपर और अपडेट एलईडी लाइटिंग शामिल है।
    • 2022 टोयोटा ग्लैंजा में 360-डिग्री कैमरा, हेडअप डिस्प्ले और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • इस हैचबैक कार में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर दिया जाएगा।
    • इस कार की प्राइस 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैजा को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह मारुति बलेनो का रीबैज्ड वर्जन है। इसे मार्च 2022 में लॉन्च किया जाएगा, जबकि नई बलेनो इसी महीने लॉन्च होनी है।

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई ग्लैंजा कार को कुछ जगह से कवर से ढ़का हुआ है जिसके चलते इसके डिजाइन की थोड़ी बहुत ही जानकारी हाथ लगी है। फेसलिफ्ट बलेनो (थ्री-बिट यूनिट) के मुकाबले इसमें सिंगल स्ट्रिप एलईडी डीआरएल्स दी गई है। ध्यान से देखने पर ऐसा लग रहा है कि इसमें स्लेटेड ग्रिल दी गई है, वहीं इसके नए डिज़ाइन की फॉग लैंप हाउसिंग पर सी-शेप्ड क्रोम सराउंड मिलते हैं।

    मौजूदा ग्लैंजा और बलेनो के बीच सबसे बड़ा अंतर बैजिंग और ग्रिल का है, वहीं फेसलिफ्ट ग्लैंजा एकदम यूनीक स्टाइलिंग के साथ आएगी। हाल ही में रिपोर्ट में कहा गया था कि अपडेट ग्लैंजा  को नए डिज़ाइन के फ्रंट बंपर (फेसलिफ्ट बलेनो से अलग) के साथ देखा गया था। इन दोनों ही कारों के बीच दूसरा बड़ा अंतर ग्रिल का होगा, जहां ग्लैंजा में स्लेटेड ग्रिल मिलेगी, वहीं मारुति की अपडेटेड हैचबैक में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी जाएगी।

    Maruti Baleno 2022

    तस्वीरों में इस कार को नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील के साथ देखा गया है। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर विंग मिरर माउंटेड कैमरे की मौजूदगी थी जिससे संकेत मिलते हैं कि 2022 ग्लैंजा में 360 डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। सके रियर साइड की झलक देखने को नहीं मिली है। अनुमान है कि इसमें अपडेट बलेनो वाली ही कई समानताएं देखने को मिल सकती है।

    टोयोटा की इस प्रीमियम हैचबैक में अपडेटेड बलेनो वाली ही फीचर लिस्ट दी जा सकती है। इसमें नया 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलैस फोन चार्जर और हेडअप डिस्प्ले दिया जा सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, आइएसओ चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर्स  दिए जा सकते हैं।

    फेसलिफ्ट ग्लैंजा में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन (लेटेस्ट वर्जन) के साथ आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जायेगा। फेसलिफ्ट ग्लैंजा में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस भी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा ग्लैंजा और अर्बन क्रूज़र की प्राइस में हुआ इजाफा, 45,000 रुपये तक बढ़े दाम

    फेसलिफ्ट ग्लैंजा की प्राइस 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। टोयोटा की इस अपडेटेड हैचबैक को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला फोक्सवैगन पोलो, मारुति  सुजुकी बलेनो, हुंडई आई 20, टाटा अल्ट्रोज़ और होंडा जैज़ से होगा।

    यह भी देखें : 5 टोयोटा ग्लैंजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dhruva c.k.v.
    Feb 14, 2022, 6:40:32 PM

    Trust the cvt version will continue or else the sheen of a premium hatchback will be gone.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है