• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा

    4.4287 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6.73 - 9.99 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा ग्लैंजा के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी
    पावर76.43 - 88.5 बीएचपी
    टॉर्क98.5 एनएम - 113 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज22.35 से 22.94 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    टोयोटा ग्लैंजा प्राइस

    Glanza में 9 वेरिएंट हैं, ₹6.73L से शुरू, सभी 1.2L Dual Jet Dual VVT। ये Toyota की रीबैज्ड प्रीमियम हैचबैक है (Maruti Baleno की सिस्टर)। E CNG AMT (₹6.73L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग्स, ABS, hill hold, 17.78cm टचस्क्रीन और CNG माइलेज मिलती है। S (₹7.63L से) में Smart Playcast टचस्क्रीन विद wireless Android Auto और CarPlay, ARKAMYS Tuning, रियर AC वेंट्स और स्टीयरिंग ऑडियो कंट्रोल्स जुड़ जाते हैं। G (₹9.25L से) में 22.86cm 9-inch HD टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVMs, AMT पर पैडल शिफ्टर्स और LED मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। V (₹9.48L से) सबसे ऊपर है जिसमें Head Up Display, 360° कैमरा, wireless charger, फुल LED टेल लैंप्स, 16-inch अलॉय व्हील्स, लेदरेट सीट्स और Toyota i-Connect विद 60+ रिमोट फीचर्स आते हैं। ज़्यादातर बायर्स G AMT (₹9.25L) पर आते हैं, 22.86cm टचस्क्रीन विद wireless CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, पुश स्टार्ट, पैडल शिफ्टर्स और 6 एयरबैग्स, और V AMT के HUD, 360° कैमरा और wireless charger के लिए ~₹74K एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।

    और देखें
    ग्लैंजा ई(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.35 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड6.73 लाख*
    ग्लैंजा एस रेनफोर्स्ड1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.35 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड7.63 लाख*
    ग्लैंजा एस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.94 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड8.28 लाख*
    ग्लैंजा एस सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.61 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड8.49 लाख*
    टॉप सेलिंग
    ग्लैंजा जी1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.35 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड
    8.65 लाख*
    ग्लैंजा जी एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.94 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड9.25 लाख*
    ग्लैंजा वी1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.35 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड9.48 लाख*
    ग्लैंजा जी सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.61 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड9.53 लाख*
    ग्लैंजा वी एएमटी(टॉप मॉडल)1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.94 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड9.99 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू

    Toyota Glanza भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक जाना-पहचाना नाम है। यह गाड़ी Maruti Suzuki Baleno का री-बैज्ड वर्जन है। Toyota और Suzuki की पार्टनरशिप के तहत बनी यह कार उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो Maruti की विश्वसनीयता और नेटवर्क के साथ Toyota की ब्रांड इमेज और सर्विस को एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं। भले ही यह दिखने में थोड़ी अलग हो, लेकिन राइड कंफर्ट, परफ़ॉर्मेंस, स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स और भरोसे के मामले में यह बिल्कुल Baleno जैसी ही है। अब सवाल यह उठता है कि यह अपने प्रतिद्व्न्दियों को कहां तक टक्कर दे पाती है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    और देखें

    Toyota Glanza का डिजाइन एकदम सिंपल और एलिगेंट लगता है, जो लोगों का काफी ध्यान खींचता है। Toyota ने इसे Baleno से अलग दिखाने के लिए इसके फ्रंट में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसका फ्रंट अग्रेसिव बंपर की वजह से ज़्यादा थोड़ा स्पोर्टी दिखता है, जिसमें क्रोम का इस्तेमाल काफी अच्छे से किया गया है।

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसका लुक एकदम सिंपल है और इसमें कोई कट्स और कर्व नहीं दिए गए हैं जो इसे सोबर लुक देते हैं। टॉप वेरिएंट्स (G और V) में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो कार के लुक को काफी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, लोअर वेरिएंट्स में 15-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो थोड़े सिंपल दिखते हैं। 

    पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और कई क्रोम एलिमेंट्स मिलते हैं, जो कार को ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं। 

    जहां तक ​​बिल्ड क्वालिटी की बात है, तो पैनल गैप्स हर जगह एक जैसे हैं। इसके दरवाजे काफी सॉलिड हैं और इसमें कोई भी चीज अजीब नहीं लगती। हालांकि, अल्ट्रोज के दरवाजे खोलने या बंद करने पर ज्यादा मजबूत लगते हैं।

    कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 5 विकल्प मिलते हैं, जिनमें Insta Blue, Gaming Grey, Cafe White, Enticing Silver और Sportin Red शामिल है।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक परिचित, लेकिन थोड़ा अलग एहसास होगा। Glanza के केबिन के अंदर जाना बहुत आसान है, खासकर आगे की तरफ, क्योंकि इसके दरवाज़े चौड़े खुलते हैं और सीटें सही ऊंचाई पर लगी हैं।केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और बेज डुअल-टोन कलर थीम मिलती है, जो Baleno की ब्लू और बेज फिनिश के मुकाबले ज़्यादा बेहतर लगती है। यह कलर ग्लॉसी ब्लैक ट्रिम्स और AC वेंट्स पर दिए गए क्रोम एक्सेंट्स के साथ मिलकर Glanza के केबिन को हवादार और खुला-खुला एहसास देता है।  

    इसकी केबिन क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया गया है। सेंटर आर्मरेस्ट और डोर पैनल समेत सभी जरूरी टचपॉइंटस पर सॉफ्ट-टच लेदरेट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। भले ही डैशबोर्ड का प्लास्टिक हार्ड है, लेकिन उस पर टेक्सचर्ड फिनिश है और यह छूने पर सस्ता भी नहीं लगता। एक छोटी सी कमी दरवाज़ों पर लगे सेंट्रल पैनल में है, जिसकी क्वालिटी थोड़ी बेहतर हो सकती थी। कुल मिलाकर, Glanza की फिट और फिनिश क्वालिटी हर तरफ से अच्छी है, जिससे यह प्रीमियम एहसास देती है।

    आगे वाली सीट 

    ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए Glanza की फ्रंट सीट्स काफी आरामदायक हैं। सीटों की कुशनिंग अच्छी है और यह लंबे सफर पर भी काफी आरामदायक लगती हैं। इसमें अंडरथाई सपोर्ट पर्याप्त मिलता है। एक औसत हाइट वाला वयस्क पैसेंजर यहां आराम से बैठ सकता है। इसमें पर्याप्त फुटवेल मिलता है जिससे आप अपने पैरों को स्ट्रेच करके बैठ सकते हैं। लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट की सुविधा भी दी गई है। इस हैचबैक कार में ड्राइवर के लिए हाइट-एडजस्टेबल सीट दी गई है, जिससे अलग-अलग कद के ड्राइवर आसानी से एक आरामदायक ड्राइविंग पोजिशन पा सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर सिर्फ G और V वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट में टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिससे सही ड्राइविंग पोस्चर ढूंढना और भी आसान हो जाता है। जबकि, बेस E और S वेरिएंट में यह सुविधा नहीं मिलती, जो कुछ खरीदारों के लिए एक कमी हो सकती है। 

    ड्राइवर सीट पर बैठकर सड़क का नजारा बहुत ज्यादा साफ नहीं दिखता, लेकिन इसमें कोई बड़े 'ब्लाइंड स्पॉट' भी नहीं हैं जो आपकी विजिबिलिटी में रुकावट डालें, इसलिए यह नए ड्राइवर के लिए भी बिलकुल सही है।

    पीछे वाली सीट 

    Glanza में पीछे वाली सीट पर अच्छी स्पेस मिलती है। लेगरूम और हेडरूम काफी अच्छा है, और दो लंबे कद के वयस्क भी आराम से बैठ सकते हैं। बड़ी खिड़कियों की वजह से बाहर ही विजिबिलिटी बिलकुल क्लियर मिलती है। पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स भी दिए गए हैं, जो गर्मी के मौसम में एक बहुत ही उपयोगी फीचर है। हालांकि, यहां कुछ कमियां भी हैं जो साफ नजर आती हैं। Glanza में रियर सीट पर तीन पैसेंजर के बैठने का दावा किया जाता है, लेकिन बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए कोई डेडिकेटेड हेडरेस्ट नहीं है, जो सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कमी है। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए कोई सेंटर आर्मरेस्ट भी नहीं दिया गया है। 

    स्टोरेज ऑप्शन 

    Toyota Glanza स्टोरेज स्पेस के मामले में बिलकुल निराश नहीं करती। केबिन में छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए कई जगहें दी गई हैं। चारों दरवाज़ों में 1-लीटर की बोतल रखने के लिए पॉकेट और कुछ और सामान रखने के लिए जगह दी गई है। गियर लीवर के सामने दो कप होल्डर हैं और उसके आगे वॉलेट या फोन जैसी चीजें रखने के लिए जगह है। सेंटर कंसोल में आर्मरेस्ट के नीचे भी सामान रखने की स्पेस दी गई है, जहां वॉलेट या सनग्लास केस आसानी से फिट हो सकता है। ग्लवबॉक्स का साइज भी अच्छा है और पैसेंजर सीट के पीछे भी पॉकेट दी गई हैं, जिसमें मैगज़ीन और न्यूजपेपर रखे जा सकते हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील के पास में भी थोड़ी जगह दी गई है, जहां आप अपना वॉलेट या खुले पैसे रख सकते हैं।

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो आगे बैठने वालों के लिए 12V सॉकेट और USB पोर्ट दिया गया है, जबकि रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें USB-C और USB-टाइप सॉकेट मिलता है। इसमें फ्रंट पैसेंजर्स के लिए USB-C पोर्ट की कमी है। 

    और देखें

    Toyota Glanza में मॉडर्न और प्रैक्टिकल फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (रियर AC वेंट्स के साथ), क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑल पावर विंडो, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं।

    टेक्नोलॉजी के मामले में, Glanza में कुछ खास फीचर्स भी हैं। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, हालांकि यह वायर्ड कनेक्टिविटी के साथ आता है, वायरलेस नहीं। इसके अलावा इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो लॉन्च के समय सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स थे। इसमें ड्राइवर के लिए एनालॉग डायल्स के साथ सेमी-डिजिटल MID (मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले) दिया गया है। भले ही इसका साइज छोटा हो, लेकिन यह ट्रिप डिटेल्स और एवरेज माइलेज जैसी जरूरी जानकारी साफ दिखाता है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में ऑटो IRVM, रिमोट कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर दिए गए हैं।

    हालांकि, इसमें आपको कुछ फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है। Glanza में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं, जो आजकल इस सेगमेंट की कुछ दूसरी कारों में उपलब्ध हैं।

    और देखें

    सेफ्टी के मामले में Toyota Glanza को अपडेट किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में इसमें पीछे बैठने वाले मिडल पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट शामिल की गई थी, जो सुरक्षा को और बढ़ाती है।  

    और देखें

    Toyota Glanza में 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हालांकि, यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा नहीं है, लेकिन यह काफी प्रैक्टिकल है। इसमें एक छोटा, एक मीडियम और एक बड़ा, यानी तीन सूटकेस आसानी से रखे जा सकते हैं, जो एक छोटे परिवार के वीकेंड ट्रिप के लिए पर्याप्त है। अगर आपको और ज्यादा सामान रखने की जरूरत है, तो रियर सीटों को फोल्ड करके लगेज एरिया को बढ़ाया जा सकता है।

    हालांकि, इसके बूट के डिजाइन में एक छोटी सी कमी है। इसका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है और बूट का बेस काफी गहरा है, जिसकी वजह से भारी सामान को अंदर रखना और बाहर निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    और देखें

    Toyota Glanza में Baleno की तरह 1.2-litre naturally aspirated (NA) petrol engine (90PS/113Nm) दिया गया है, जिसके साथ 5-speed manual और AMT gearbox का ऑप्शन मिलता है। इसका CNG वर्जन भी मार्केट में उपलब्ध है। भले ही इसमें अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले कम इंजन ऑप्शन हों, लेकिन यह इंजन किसी से कम नहीं है और आपको किसी दूसरे ऑप्शन की जरूरत महसूस नहीं होने देगा। यह बहुत ही शानदार और रिस्पॉन्सिव है।

    इंजन  1.2-litre NA petrol 1.2-litre NA petrol + CNG
    पावर  90PS 77.5PS
    टॉर्क  113Nm 98.5Nm
    ट्रांसमिशन  5एमटी/5एएमटी 5एमटी

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    यह इंजन बहुत स्मूद है, यानी इसमें वाइब्रेशन बहुत कम होते हैं और आपको केबिन के अंदर इसके बारे में ज़्यादा पता भी नहीं चलेगा। इसकी आवाज भी बहुत कम है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस आरामदायक रहता है। जब आप कार को ज़्यादा RPM पर चलाते हैं, तो इसकी आवाज काफी अच्छी लगती है और परेशान करने वाली महसूस नहीं होती। आइए देखते हैं कि रोज़ाना की ड्राइविंग में यह इंजन कैसा परफॉर्म करता है।

    शहर में परफॉरमेंस

    शहर में ड्राइविंग के लिए Toyota Glanza एक बेहतरीन कार है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन स्मूद पावर डिलीवरी देता है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में गाड़ी चलाना आसान हो जाता है। इसका क्लच काफी हल्का है, जिससे बार-बार गियर बदलने पर भी थकावट महसूस नहीं होती। AMT वेरिएंट उन लोगों के लिए और भी सुविधाजनक है जो ट्रैफिक में क्लच के झंझट से बचना चाहते हैं। फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो, सिटी ड्राइविंग कंडीशंस में यह लगभग 16-17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    हाइवे पर Glanza का परफॉर्मेंस स्थिर और आरामदायक लगता है। यह गाड़ी 80 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटे की रफ्तार तक आसानी से पहुंच जाती है और उस स्पीड पर क्रूज करना काफी आरामदायक लगता है। हालांकि, 80 किमी/घंटा के बाद एसेलेरेशन की थोड़ी कमी महसूस होती है, और ओवरटेक करने के लिए पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है। यह इंजन हाई-स्पीड परफॉर्मेंस की बजाए आरामदायक और एफिशिएंट ड्राइविंग के लिए ज्यादा बेहतर है। हाइवे पर यह गाड़ी लगभग 18-20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

    नोट : Glanza CNG 

    जो लोग रनिंग कॉस्ट को और कम करना चाहते हैं, उनके लिए Glanza CNG एक अच्छा विकल्प है। शहर के अंदर CNG मोड पर इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा लगता है और आपको पावर में कोई खास कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि, हाइवे पर CNG मोड में पावर ड्रॉप ज्यादा महसूस होती है, खासकर जब गाड़ी में ज्यादा लोग बैठे हों या चढ़ाई पर गाड़ी चलानी हो। ऐसे में ओवरटेक करते समय पेट्रोल मोड पर स्विच करना बेहतर रहता है।

    और देखें

    Toyota Glanza का सस्पेंशन सेटअप काफी अच्छी तरह से ट्यून किया गया है, जो कंफर्ट और स्पोर्टी हैंडलिंग के बीच एक अच्छा संतुलन बनाता है। कम स्पीड पर यह छोटे-मोटे गड्ढों और खराब सड़कों को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे केबिन में बैठे लोगों को आरामदायक राइड मिलती है।

    जब आप तेज स्पीड में बड़े या शार्प बंप्स से गुजरते हैं, तो केबिन के अंदर हल्का झटका और आवाज महसूस हो सकती है, लेकिन कार अपना कंट्रोल बनाए रखती है। हाइवे पर तेज रफ्तार में भी यह काफी स्थिर रहती है। इसका स्टीयरिंग भी स्पीड बढ़ने के साथ भारी होता जाता है, जिससे घुमावदार या पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग में आत्मविश्वास बना रहता है और ड्राइविंग का अनुभव मजेदार हो जाता है।

    और देखें

    Toyota Glanza चार वेरिएंट : E, S, G और V में आती है। CNG kit केवल मिड-वेरिएंट S और G वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। 

    Toyota Glanza E

    बेस वेरिएंट में टेललाइट पर LED एलिमेंट्स मिलते हैं। इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 16-इंच के स्टील व्हील्स और बॉडी-कलर बंपर दिए गए हैं। इस वेरिएंट में ऑटो AC, पावर विंडो, कीलेस एंट्री और टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट जैसे फंक्शनल फीचर्स मिलते हैं। इसमें टचस्क्रीन या साउंड सिस्टम नहीं दिया गया है। ड्राइवर के लिए इसमें ब्लैक एंड व्हाइट मल्टी-इंफो डिस्प्ले मिलता है। स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में छह एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ISOFIX माउंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

    Toyota Glanza S

    एक्सटीरियर पर इसमें क्रोम इंसर्ट, व्हील कवर, बॉडी-कलर डोर हैंडल और मिरर दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक आउटसाइड मिरर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और रियर पार्सल शेल्फ जैसे बेहतर फंक्शनल फीचर्स मिलते हैं।  इस वेरिएंट में वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay और 4-स्पीकर मिलते हैं। 

    Toyota Glanza G

    अलॉय व्हील्स, LED हेडलाइट्स और अतिरिक्त क्रोम गार्निश इसे ज़्यादा प्रीमियम एहसास देती है। टॉप फीचर्स में रियर AC वेंट्स, USB टाइप-A और C चार्जिंग पोर्ट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं। बेहतर फ़ंक्शनैलिटी के लिए इसमें टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट मिलता है। इसमें कलर्ड MID, 7-इंच टचस्क्रीन और साउंड सिस्टम में 2 ट्वीटर्स जोड़े गए हैं। इसमें रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है।

    Toyota Glanza V

    इसमें DRLs, फॉग लैंप और UV कट ग्लास के साथ फुल LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। फंक्शनल फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग इनसाइड मिरर, ऑटो-फ़ोल्डिंग आउटसाइड मिरर और वैनिटी लैंप (ड्राइवर और पैसेंजर के लिए) शामिल हैं। इसमें ड्राइवर के लिए हेड-अप डिस्प्ले के साथ 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    कारदेखो का क्या है कहना 

    Glanza का बेस वेरिएंट बहुत ही बेसिक है। अगर आपका बजट कम है, तो हम आपको बेस वेरिएंट से ठीक ऊपर वाला 'S' वेरिएंट लेने की सलाह देंगे, जिसमें बेसिक एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ-साथ कई काम के फीचर्स भी मिलते हैं।वहीं, इसका 'G' वेरिएंट एक वैल्यू फॉर मनी पैकेज लगता है, क्योंकि इसमें किसी भी कंफर्ट या फंक्शनल फीचर की कमी नहीं है, जिसे लेकर कोई शिकायत की जा सके।

    और देखें

    Glanza अपनी कीमत के हिसाब से एक बहुत अच्छा पैकेज है। इसमें शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी वाला और खुला-खुला केबिन और कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जिनमें से कुछ तो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसकी आरामदायक राइड क्वालिटी इसे एक ऐसा पैकेज बनाती है जिससे आपके परिवार को कोई शिकायत नहीं होगी। हालांकि, इसमें कुछ कमियां हैं भी, लेकिन वह ऐसी नहीं हैं जिनकी वजह से इसे ना खरीदा जाए। इसमें इंजन के ज़्यादा विकल्प या बहुत ज़्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन नहीं मिलते हैं, लेकिन इसका इंजन हर तरह से बढ़िया परफ़ॉर्मेंस देता है। यह माइलेज और स्मूदनेस, दोनों मामलों में अच्छा है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है और तेजी से चलाने पर भी यह खासकर मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मजेदार एक्सपीरिएंस देती है। 

    Glanza के साथ आपको Baleno की सभी खूबियां तो मिलती ही हैं, साथ ही Toyota का भरोसा, बेहतर सर्विस एक्सपीरिएंस और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी मिलता है। 

    आप यह कार भी चुन सकते हैं

    Maruti Suzuki Baleno

    क्यों खरीदें 

    • यदि आपको स्टाइलिंग पसंद है  

    क्यों नापसंद करें

    • आप टोयोटा बैज और ओनरशिप एक्सपीरिएंस पसंद करते हैं।

    Tata Altroz

    क्यों खरीदें 

    • ग्लोबल NCAP से प्रमाणित 5-स्टार रेटिंग

    • बेहतर फीचर पैकेज

    • डीजल इंजन का विकल्प

    क्यों नापसंद करें 

    • इंजन इतना रिफाइंड नहीं है 

    • टाटा का सर्विस एक्सपीरिएंस एक जैसा नहीं रहा है

    Hyundai i20

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा फीचर्स 

    • टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ स्पोर्टी N-line वर्जन 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी 

    • CNG ऑप्शन उपलब्ध नहीं

    और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा कंपेरिजन

    टोयोटा ग्लैंजा
    टोयोटा ग्लैंजा
    Rs.6.73 - 9.99 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.47 लाख*
    टोयोटा टाइजर
    टोयोटा टाइजर
    Rs.7.43 - 12.94 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.85 - 11.98 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    हुंडई ��आई20
    हुंडई आई20
    Rs.6 - 10.63 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    मारुति सुजुकी डिजायर
    मारुति सुजुकी डिजायर
    Rs.6.31 - 9.41 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (287)रेटिंग4.4User Review (730)रेटिंग4.4User Review (102)रेटिंग4.5User Review (798)रेटिंग4.5User Review (527)रेटिंग4.5User Review (182)रेटिंग4.7User Review (161)रेटिंग4.7User Review (561)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन998 सीसी - 1197 सीसीइंजन998 सीसी - 1197 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1199 सीसीइंजन1197 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी
    पावर76.43 - 88.5 बीएचपीपावर76.43 - 88.5 बीएचपीपावर76.43 - 98.69 बीएचपीपावर76.43 - 98.69 बीएचपीपावर68.8 - 80.46 बीएचपीपावर82 - 87 बीएचपीपावर72 - 118 बीएचपीपावर69 - 80 बीएचपी
    माइलेज22.35 से 22.94 किमी/लीटरमाइलेज22.35 से 22.94 किमी/लीटरमाइलेज20 से 22.8 किमी/लीटरमाइलेज20.01 से 22.89 किमी/लीटरमाइलेज24.8 से 25.75 किमी/लीटरमाइलेज16 से 20 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज24.79 से 25.71 किमी/लीटर
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंग्लैंजा बनाम बलेनोग्लैंजा बनाम टाइजरग्लैंजा बनाम फ्रॉन्क्सग्लैंजा बनाम स्विफ्टग्लैंजा बनाम आई20ग्लैंजा बनाम पंचग्लैंजा बनाम डिजायर

    टोयोटा ग्लैंजा न्यूज

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?
      टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?

      ये टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 के सेगमेंट की ही कार है, जिसे भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था।

       

      भानुon अप्रैल 25, 2024
    • टाटा अल्ट्रोज Vs टोयोटा ग्लैंजा : कंपेरिजन रिव्यू
      टाटा अल्ट्रोज Vs टोयोटा ग्लैंजा : कंपेरिजन रिव्यू

      अगर आप करीब एक साल पहले फैमिली के हिसाब किसी प्रीमियम हैचबैक को खरीदने का विचार कर रहे थे तो उस दौरान आपके पास जरूर चुनिंदा ऑप्शंस ही मौजूद होंगे। उस वक्त हैचबैक कारों की लिस्ट में मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और टोयोटा ग्लैंजा जैसे विकल्प ही उपलब्ध होंगे। लेकिन, अब इस सेगमेंट में टाट

      स्तुतिon अगस्त 28, 2020

    टोयोटा ग्लैंजा यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड287 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (287)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (87)
    • कंफर्ट (142)
    • माइलेज (104)
    • इंजन (64)
    • इंटीरियर (69)
    • स्पेस (46)
    • कीमत (42)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • d
      divyanshu tiwari on जुलाई 28, 2026
      4.7
      Value For Money
      Good car. It's a very comfortable in this price, good looking perfect car, ground space is good in this price range, good car, service cost is low, high performance, toyota build quality, 6 airbag and so many features. Nice interior and exterior, best design, speaker is good, automatic transmission and best mileage, high-performance.
      और देखें
    • k
      krutik kantak on जून 03, 2026
      5
      T For Toyota T For Trust
      Overall experience with Toyota is started from 2012 innova and now with Glanza Toyota stands for trust. Toyota is reliable and comfortable car for all the type of people, their low models car also give feels of premium segment car and I also like Hyryder with amazing hybrid technology in the world.
      और देखें
      2
    • p
      prince on मई 24, 2026
      4.2
      Toyota Glanza Ek Bahut Hi
      Toyota Glanza ek bahut hi smooth, comfortable aur fuel-efficient hatchback hai. Daily city driving ho ya long trips, har jagah balanced performance deti hai. Iska engine refined feel deta hai aur cabin bhi kaafi premium lagta hai. Mileage kaafi impressive hai, especially CNG variant me. Toyota ki reliability aur low maintenance, iska sabse bada plus point hai. Family use ke liye ek practical aur tension-free car hai jo comfort aur value dono deti hai.
      और देखें
      1
    • h
      harshit garg on मई 05, 2026
      5
      Very Comfortable Car
      Nice car comfort is so good, average is great, I will give 5 star for a car mileage, car design and car colour is also good, its control is very nice, this car is stereo is good, its music system is awsome, i went for a long drive and i am not tired i'ts very cool and its boot space is very good,  tyre grip is soo cool no slipery.
      और देखें
      1
    • a
      akash on मार्च 08, 2026
      4.5
      The Glanza
      A really good experience and a good duel tone interior with black and beige combo looks are stunning by the way and the features are so nice especially the heads up display and the biggest drawback is glanza doesn't have a sunroof by the way in this price range if glanza had a sunroof it's the best car in the segment.
      और देखें
      2
    • सभी ग्लैंजा रिव्यूज देखें

    टोयोटा ग्लैंजा माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 22.35 किमी/लीटर से 22.94 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 30.61 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक22.94 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल22.35 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल30.61 किलोमीटर/ किलोग्राम

    टोयोटा ग्लैंजा वीडियो

    • Toyota Glanza 2023 Top Model: Detailed Review | Better Than Maruti Baleno?12:11
      Toyota Glanza 2023 Top Model: Detailed Review | Better Than Maruti Baleno?
      2 साल पहले43.9K व्यूज
    • Toyota Glanza 2022: Variants Explained | E vs S vs G vs V — More Value For Money Than Baleno?12:09
      Toyota Glanza 2022: Variants Explained | E vs S vs G vs V — More Value For Money Than Baleno?
      4 साल पहले125.8K व्यूज
    • Toyota Glanza 2023 Top Model: Detailed Review | Better Than Maruti Baleno?12:11
      Toyota Glanza 2023 Top Model: Detailed Review | Better Than Maruti Baleno?
      2 साल पहले64K व्यूज
    • Maruti Fronx vs Baleno/Glanza | ऊपर के 2 लाख बचाये?9:23
      Maruti Fronx vs Baleno/Glanza | ऊपर के 2 लाख बचाये?
      2 साल पहले141.3K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा ग्लैंजा प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा ग्लैंजा की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में ग्लैंजा की ऑन-रोड कीमत 7,61,633 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) ग्लैंजा और बलेनो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) ग्लैंजा की कीमत 6.73 लाख रुपये एक्स-शोरूम और बलेनो की कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा ग्लैंजा के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 7.29 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा ग्लैंजा की ईएमआई ₹15,408 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹81,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) टोयोटा ग्लैंजा में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) टोयोटा ग्लैंजा मैनुअल & ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      CNGमैनुअल
      CNGमैनुअल
      Q ) क्या टोयोटा ग्लैंजा में सनरूफ मिलता है ?
      A ) टोयोटा ग्लैंजा में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the max power of Toyota Glanza?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Toyota Glanza has max power of 88.50bhp@6000rpm.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Devyanisharma asked on 11 Jun 2024
      Q ) What is the transmission type of Toyota Glanza.
      By CarDekho Experts on 11 Jun 2024

      A ) The Toyota Glanza is available in 2 transmission option, Manual and Automatic (A...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 28 Apr 2024
      Q ) What is the mileage of Toyota Glanza?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

      A ) The Glanza mileage is 22.35 kmpl to 30.61 km/kg. The Automatic Petrol variant ha...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 20 Apr 2024
      Q ) How many variants are available in Toyota Glanza?
      By CarDekho Experts on 20 Apr 2024

      A ) The Glanza is offered in 9 variants namely E, G, G AMT, G CNG, S, S AMT, S CNG, ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      18,408ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा ग्लैंजा ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में ग्लैंजा की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.8.16 - 12.05 लाख*
      मुंबईRs.8.29 - 12.16 लाख*
      पुणेRs.7.86 - 11.61 लाख*
      हैदराबादRs.8.05 - 11.88 लाख*
      चेन्नईRs.7.98 - 11.78 लाख*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      सितंबर ऑफर देखें

      टोयोटा ग्लैंजा लेटेस्ट अपडेट

      • 22 सितंबर 2025: जीटीएस दर में कटौती के बाद टोयोटा ग्लैंजा की नई कीमतें लागू हो गई हैं। अब प्रीमियम हैचबैक कार की कीमत 6.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

      • 19 सितंबर 2025: अगस्त में टोयोटा ग्लैंजा की 5102 यूनिट बिकी। इसकी मासिक ग्रोथ 2 प्रतिशत रही और यह सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

      • 7 सितंबर 202: कीमत में गिरावट! जीएसटी कटौती के बाद टोयोटा ग्लैंजा की कीमत 85,300 रुपये तक कम हुई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है