• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा ग्लैंजा मार्च में होगी लॉन्च, जानिए पहले से कितनी बदलेगी ये कार

    मारुति बलेनो को इस महीने फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। अब जानकारी मिली है कि इसके क्रॉस बैज्ड वर्जन टोयोटा ग्लैंजा को अगले महीने यानी मार्च में अपडेट दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति और टोयोटा के बीच एक पार्टनरशिप हुई है जिसके तहत एक कंपनी दूसरी कंपनी की कार पर अपना लोगो लगा के बेच सकती है। ग्लैंजा हैचबैक भी इसी पार्टनरशिप का हिस्सा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 09, 2022 11:38 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2022 11:36 IST
    last updated onFeb 09, 2022 11:38 IST
    644 Views
    • Write a कमेंट

    • नई टोयोटा ग्लैंजा को 2022 मारुति बलेनो के बाद लॉन्च किया जाएगा।
    • इसका एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा।
    • इसमें 2022 बलेनो वाले ही इंटीरियर अपडेट और फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • 2022 टोयोटा ग्लैंजा में भी 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

    मारुति बलेनो को इस महीने फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। अब जानकारी मिली है कि इसके क्रॉस बैज्ड वर्जन टोयोटा ग्लैंजा को अगले महीने यानी मार्च में अपडेट दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति और टोयोटा के बीच एक पार्टनरशिप हुई है जिसके तहत एक कंपनी दूसरी कंपनी की कार पर अपना लोगो लगा के बेच सकती है। ग्लैंजा हैचबैक भी इसी पार्टनरशिप का हिस्सा है।

    टोयोटा की नई ग्लैंजा कार का लुक बलेनो से काफी अलग होगा। हालांकि, यह बदलाव इस अपडेटेड हैचबैक के केवल एक्सटीरियर पर ही देखने को मिल सकते हैं और इसका फ्रंट इससे अलग हो सकता है। टोयोटा ने मारुति विटारा ब्रेज़ा पर बेस्ड अर्बन क्रूज़र का लुक भी अलग रखा है और इसकी ग्रिल डिज़ाइन एकदम यूनीक रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मौजूद दूसरी क्रॉस बैज्ड कारें जैसे सुजुकी एक्रॉस भी एकदम अलग एक्सटीरियर के साथ आती है।

    नई ग्लैंजा की फीचर लिस्ट नई बलेनो से मिलती जुलती हो सकती है। नए अपडेट के तौर पर इसमें नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेडअप डिस्प्ले के साथ दिया जा सकता है।

    अपडेटेड ग्लैंजा में मौजूदा मॉडल वाला ही 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन इंजन आइडल स्टॉप स्टार्ट फीचर के साथ दिया जा सकता है। इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही ट्रांसमिशन ऑप्शंस 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक मिल सकते हैं।

    टोयोटा अपनी ग्लैंजा को बलेनो से एक कदम ऊपर रखने के पैटर्न को जारी रख सकती है। ग्लैंजा मारुति हैचबैक के मुकाबले पहले की तरह ही ज्यादा बेहतर वारंटी कवरेज के साथ आ सकती है। इसकी प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 7.7 लाख रुपए से 9.66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में ग्लैंजा कार का मुकाबला हुंडई आई20, होंडा जैज़, फोक्सवैगन पोलो और टाटा अल्ट्रोज़ से रहेगा।

    यह भी देखें: टोयोटा ग्लैंजा औन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है