• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2023 कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्टः हुंडई क्रेटा रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    भारतीय कार बाजार के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा था और अब 2023 की शुरूआत में भी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। जनवरी में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कुल मासिक ग्रोथ 28 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है और सभी टॉप मॉडल्स की डिमांड बढ़ी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 10, 2023 11:45 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2023 11:45 IST
    last updated onFeb 10, 2023 11:45 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    पिछले महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार की कितनी यूनिट बिकी, ये हम जानेंगे यहांः

     

    जनवरी 2023

    दिसंबर 2022

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई क्रेटा

    15037

    10205

    47.34

    29.19

    36.36

    -7.17

    12246

    किया सेल्टोस

    10470

    5995

    74.64

    20.32

    42.31

    -21.99

    8875

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    8715

    7003

    24.44

    16.92

    11.15

    5.77

    6882

    मारुति ग्रैंड विटारा

    8662

    6171

    40.36

    16.81

    0

    16.81

    3904

    टोयोटा हाइराइडर

    4194

    4201

    -0.16

    8.14

    0

    8.14

    1977

    स्कोडा कुशाक

    2013

    2186

    -7.91

    3.9

    9.61

    -5.71

    2008

    फोक्सवैगन टाइगन

    1455

    2691

    -45.93

    2.82

    8.96

    -6.14

    1908

    एमजी एस्टर

    958

    1687

    -43.21

    1.86

    7.62

    -5.76

    1427

    निसान किक्स

    0

    0

    -

    0

    0.55

    -0.55

    88

    कुल

    51504

    40139

    28.31

     

     

     

     

    • हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। जनवरी 2023 में इसकी मासिक ग्रोथ 47 प्रतिशत से ज्यादा रही और पिछले महीने इसकी 15000 से ज्यादा यूनिट बिकी।
    • किया सेल्टोस इस लिस्ट की दूसरी एकमात्र कार है जिसने पिछले महीने 10,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार किया। इसकी मासिक ग्रोथ में सबसे ज्यादा करीब 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो की मासिक सेल्स भी बढ़ी है। इसकी कुल बिक्री में स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की सेल्स शामिल है। पिछले महीने स्कॉर्पियो की 8715 यूनिट बिकी।
    • मारुति ग्रैंड विटारा की मासिक ग्रोथ 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। इस लिस्ट में यह चौथे स्थान पर है। टोयोटा हाइराइडर की पिछले महीने 4194 यूनिट बिकी। इसकी मासिक सेल्स में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    Skoda Kushaq

    • स्कोडा कुशाक पिछले महीने 2000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही, जबकि फोक्सवैगन टाइगन की 1500 से भी कम यूनिट बिकी। इन दोनों कारों की मासिक सेल्स ग्रोथ में क्रमशः 7.91 प्रतिशत और 45.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
    • एमजी एस्टर की डिमांड 40 प्रतिशत से ज्यादा घट गई है। पिछले महीने इसकी 1000 से भी कम यूनिट बिकी।
    • निसान किक्स की पिछले महीने एक भी यूनिट नहीं बिकी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल 2023 से लागू हो रहे नए इमिशन नॉर्म्स के चलते शायद कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है