• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में सिट्रोएन उतारेगी एक क्रॉसओवर सेडान, जानिए क्या मिलेगा खास

    2024 तक लॉन्च की जा सकती है सी3 पर बेस्ड ये सेडान कार

    भानु
    भानु
    Published On मई 23, 2023 12:23 ist
    info icon
    published onMay 23, 2023 12:23 IST
    last updated onMay 23, 2023 12:23 IST
    604 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3X

    • क्रॉसओवर लुक के लिए बॉडी क्लैडिंग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ फास्टबैक स्टाइलिंग नजर आएगी इस कार में
    • सी3 और सी3 एयरक्रॉस वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें
    • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस के साथ 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है इसमें
    • 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत

    सिट्रोएन भारत में एक नई सेडान कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो सी3 एयरक्रॉस पर बेस्ड हो सकती है। दूसरी सेडान कारों से अलग ये फ्रैंच मॉडल एक क्रॉसओवर डिजाइन लिए होगी और इसका डेब्यू 2024 तक हो सकता है।

    अपकमिंग सी3 एयरक्रॉस एसयूवी 4.3 मीटर लंबी है और इस सेडान का साइज भी इसी के बराबर होगा। बता दे कि यूरोप में कंपनी की ईसी4एक्स सेडान क्रॉसओवर उपलब्ध है। हमारा मानना है कि इस अपकमिंग सेडान की स्टाइल इस क्रॉसओवर सेडान जैसी हो सकती है जो एक फास्टबैक स्टाइल वाली कार जैसी नजर आएगी और इसमें बॉडी क्लैडिंग, थोड़े उभरे हुए व्हील आर्क, और औसत से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे एसयूवी टाइप एलिमेंट्स नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ेंः असल में सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक को चार्ज होने में कितना लगता है समय, जानिए यहां

    जैसा कि सी3 एयरक्रॉस का इंटीरियर सी3 जैसा लगता है तो हम यही चीज सी3 बेस्ड सेडान में भी देख सकते हैं। इस सेडान में इन्हीं कारों वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में इसमें 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    Citroen eC4X

    इस नई सिट्रोएन सेडान में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो सी3 एयरक्रॉस को भी पावर देगा, मगर इसे सी3 हैचबैक से अलग तरह की पावर ट्यूनिंग दी जा सकती है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक पावरट्रेन की चॉइस दी जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर बनी कार में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी दिया जा सकता है तो ऐसे में आने वाले समय में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारा जा सकता है।

    यह भी पढ़ेंः जानिए सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से जुड़ी पांच खास बातें

    इस नई सिट्रोएन कार की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी जा सकती है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस से रहेगा।

    ये भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है