• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से जुड़ी पांच खास बातें

    भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को अगस्त तक लॉन्च किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 28, 2023 11:29 ist
    info icon
    published onApr 28, 2023 11:29 IST
    last updated onApr 28, 2023 11:29 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन ने सी3 एयरक्रॉस से भारत में पर्दा उठा दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जिसे हुंडई क्रेटा की टक्कर में पेश किया जाएगा, लेकिन ये गाड़ी 7-सीटर लेआउट में आएगी। क्या कुछ मिलेगा इसमें खास, जानेंगे यहांः

    दूसरी सिट्रोएन कारों से इंस्पायर्ड है इसका डिजाइन

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) के डिजाइन में कई एलिमेंट्स सी3 हैचबैक और सी5 एयरक्रॉस से लिए गए हैं। इसका आगे वाला हिस्सा और इसकी सिल्वर स्किड प्लेट सी5 एयरक्रॉस से काफी मिलती है। वहीं इसकी क्रोम स्प्लिट ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन हेडलैंप्स सी3 हैचबैक से इंस्पायर्ड है।

    राइडिंग के लिए इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं जिनका डिजाइन एकदम नया है और इसे रग्ड लुक देने के लिए यहां पतली बॉडी क्लेडिंग दी गई है। इसके पीछे वाले हिस्से को थोड़ा ऊंचा रखा गया है और यहां इसमें रैपअराउंड टेललैंप्स, बॉडी क्लेडिंग इंटीग्रेटेड बंपर और स्किड प्लेट दी गई है।

    साइज

    Citroen C3 Aircross

    लंबाई

    4300 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1796 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1654 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    200 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2671 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    511 लीटर (थर्ड रो सीट हटाने के बाद)

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सी3 एयरक्रॉस में सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है, वहीं इसका बॉडी साइज मुकाबले में मौजूद कारों के बराबर है। यह 5 सीटर और 7 सीटर लेआउट में आएगी और इसके 7 सीटर मॉडल में थर्ड रो सीटों को जरूरत ना होने पर हटाया भी जा सकेगा।

    फीचर्स

    Citroen C3 Aircross

    हैचबैक वर्जन की तरह सी3 एयरक्रॉस ने भी फीचर के मामले में ज्यादा इंप्रेस नहीं किया है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेकंड रो रूफ माउंटेड एसी वेंट और 5 फास्ट चार्जर पोर्ट्स दिए गए हैं।

    इसमें ऑटोमेटिक एसी और क्रूज कंट्रोल फीचर का अभाव है जो इस कार में कंपनी को देने चाहिए थे। मुकाबले में मौजूद कारों से कंपेयर करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस चार्जिंग और सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स की कमी खलती है।

    सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड) जैसे फीचर दिए जाएंगे। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसके अन्य सेफ्टी फीचर का खुलासा कुछ समय बाद किया जा सकता है, हालांकि लॉन्च के वक्त इसमें छह एयरबैग की कमी खल सकती है।

    इंजन

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को लॉन्च के वक्त एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में पेश किया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यही इंजन सी3 हैचबैक में भी मिलता है जो 110पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, हालांकि सी3 एयरक्रॉस में यह अलग पावर ट्यूनिंग के साथ आ सकता है। सी3 एयरक्रॉस को जिस प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है उस पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी बन सकती है, ऐसे में कंपनी भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारने की योजना बना रही है।

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा।

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है