• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की बुकिंग हुई शुरू, जनवरी 2023 से कस्टमर्स को मिलेगी डिलीवरी

    इस नए मॉडल के लिए बुकिंग अब ऑनलाइन के साथ-साथ डीलरशिप पर 50,000 रुपये की टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 25, 2022 17:59 ist
    info icon
    published onNov 25, 2022 17:59 IST
    last updated onNov 25, 2022 17:59 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    इनोवा हाईक्रॉस की प्राइस का खुलासा जनवरी 2023 में हो सकता है। 

    Toyota Innova Hycross

    • 50,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन और डीलरशिप लेवल पर बुकिंग हुई शुरू
    • 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने वाले 2 लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइ​ब्रिड इंजन का मिलेगा ​ऑप्शन
    • 7 और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन का​ दिया गया है ऑप्शन, 7-सीटर मॉडल में सेकंड रो में लेग रेस्ट के साथ दिया गया ऑप्शनल ओटोमेन सीट्स का फीचर
    • एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें

    टोयोटा ने भारत में नई इनोवा हाईक्रॉस से पर्दा उठा दिया है। कस्टमर्स को इस कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से मिलेगी और हमारा मानना है कि 2023 ऑटो एक्सपो के दौरान इसकी कीमतों से पर्दा उठाया जा सकता है। 

    Toyota Innova Hycross

    इनोवा हाईक्रॉस में 2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट का ऑप्शन भी दिया गया है। इस 186 पीएस पावरफुल हाइब्रिड यूनिट के साथ ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है और टोयोटा का दावा है कि ये 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसके अलावा नई हाईक्रॉस कार में नॉन हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट भी दी गई है जिसका पावर आउटपुट 174 पीएस है और इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में डीजल इंजन का ऑप्शन और मैनुअल ट्रांसमिशन नहीं दिया गया है और ये एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है।

    इस नई कार को लैडर फ्रेम चेसिस के बजाए मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया गया है जो कि इनोवा कार के साथ पहली बार प्रयोग में लाया गया है। ये इनोवा क्रिस्टा से बड़ी कार है जिसका व्हीलबेस 100 मिलीमीटर ज्यादा है। पहले की तरह इसमें 7 और 8 सीट्स के ऑप्शन दिया गया है जहां 7-सीटर मॉडल में सेकंड रो में लेग रेस्ट के साथ ऑप्शनल ओटोमेन सीट्स का फीचर भी दिया गया है। 

    क्रिस्टा के मुकाबले हाईक्रॉस एक ज्यादा प्रीमियम कार है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन एसी, एक डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया गया है। 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी के साथ साथ इनोवा क्रिस्टा भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस Vs इनोवा क्रिस्टा: 30 तस्वीरों के जरिए जानें दोनों कारों के बीच अंतर

    Toyota Innova Hycross

    ये नई एमपीवी कार यहां किया कैरेंस और महिंद्रा मराजो का एक प्रीमियम विकल्प बनेगी और ये किया कार्निवल से एक अफोर्डेबल ऑप्शन भी साबित होगी। ये पहली ऐसी नॉन लग्जरी एमपीवी होगी जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा प्रियस के लेटेस्ट जनरेशन मॉडल से उठा पर्दा, सोलर चार्जिंग के साथ नए पावरट्रेन से हुई लैस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है