किया कार्निवल
किया कार्निवल कीमत एन्ड& वेरिएंट
Kia Carnival का 1 ही वेरिएंट है, Limousine Plus (₹59.65L), एक 7-seater (2+2+3) जो 2.2L diesel और 8-speed auto (142 kW / 45 kgm) से चलता है। दूसरी रो की captain seats स्लाइड, रिक्लाइन, वेंटिलेट और हीट होती हैं और इनमें leg support भी है, साथ ही तीसरी रो तक पहुँचने के लिए walk-in lever मिलता है। स्टैंडर्ड किट में 23 फीचर्स वाला ADAS Level 2 (stop-go वाला smart cruise, lane keep, blind-spot avoidance, BVM वाला 360 camera), 12-speaker BOSE audio, 31.24cm HD touchscreen के साथ मैचिंग HD cluster, 27.9cm advanced head-up display, वाइड dual electric sunroof, electrically sliding doors, memory वाली 12-way power driver seat, smart power tailgate और 8 airbags शामिल हैं। कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹59.65L में आपको फुली-लोडेड luxury MPV मिलती है, यानी शोफर-ग्रेड फैमिली ट्रांसपोर्ट और एयरपोर्ट रनर एक ही गाड़ी में।
टॉप सेलिंग कार्निवल लिमोजिन प्लस2151 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.85 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹59.65 लाख* |
किया कार्निवल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 2151 सीसी |
| पावर | 190 बीएचपी |
| टॉर्क | 441nm |
| सीटिंग कैपेसिटी | 7 |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| फ्यूल | डीजल |
कार्निवल 2026: लेटेस्ट updates
-
4 सितंबर 2026: किआ इंस्पिरेशन डे 2026 के मौके पर किआ ने कार्निवल एमपीवी को हाइब्रिड पावरट्रेन सेटअप के साथ शोकेस किया है। इसमें सोरेंटो एसयूवी वाला हाइब्रिड सेटअप दिया गया है।
कार्निवल expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- एक करोड़ रुपये के बजट में सबसे स्पेशियस कार
- दोगुनी कीमत वाली कारों से ज्यादा स्पेशियस और रियर सीट कंफर्ट मिलता है इसमें
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- रियर केबिन क्वालिटी हो सकती थी बेहतर
- इंजन करता है काफी शोर
किया कार्निवल रिव्यू
ओवरव्यू

किआ कार्निवल एक शानदार वैन है। जिन्हें भी एमपीवी कार पसंद हैं उनके लिए तो ये सपनों की फैमिली कार हो सकती है। पहले इसमें आपको केवल 35 लाख रुपये में स्पेस, कंफर्ट, प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स, और अच्छे बूट स्पेस समेत हर चीज मिल जाती थी। मगर अब इसकी कीमत 64 लाख रुपये तक बढ़ गई है और इसकी ऑन रोड प्राइस 75 लाख रुपये तक हो गई है। साफ है कि इसकी कीमत में दोगुना इंजाफा हो गया है।
तो क्या इसका एक्सपीरियंस भी हुआ है दोगुना? और क्या लग्जरी कार खरीदने वालों को रियर सीट एक्सपीरियंस के लिए लेना चाहिए इसे? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस रिव्यू में:
एक्सटीरियर

कार्निवल में किआ की फैमिली एसयूवी वाले लुक्स की झलक मिलती है। ये साइज में काफी बड़ी है और लंबाई और चौड़ाई के मोर्चे पर तो ये कुछ फुल साइज एसयूवी कार से भी बड़ी है। चूंकि इसकी ऊंचाई उतनी ज्यादा नहीं है, इसलिए इसके डिजाइन में एक दमदारपन भी नजर आता है।

इसमें दमदार ग्रिल, दमदार बंपर और आकर्षक लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और क्वाड हेडलैंप्स यूनिट्स दी गई है, जिनके ऊपर दो लो बीम और नीचे दो हाई बीम दी गई है। साथ ही इसमें क्वाड फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं और इसके एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स इंडिकेटर का भी काम करते हैं। मगर यहां डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स दिए जाते तो थोड़ा और बेहतर होता।

कार्निवल काफी लंबी कार है। ये करीब 17 फीट लंबी है। पुरानी कार्निवल की तरह इसका डिजाइन राउंडेड ना होकर सीधा और शार्प है। इसकी शोल्डर लाइन काफी दमदार है, इसके व्हील आर्क भी काफी दमदार है और रूफ रेल्स भी स्टाइलिश है। इसके बैक में सिल्वर पोर्शन भी काफी अलग सा है। साथ ही इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जो मोटे तो हैं मगर इस कार पर छोटे लगते हैं।

कार्निवल की असल चौड़ाई इसे पीछे से देखकर ही पता चलती है। यहां से इसका डिजाइन काफी क्लीन रखा गया है। ये इतना क्लीन है कि इसका टेलपाइप भी नजर नहीं आता है। इसके टेललैंप्स में दिए गए एलईडी एलिमेंट्स फ्रंट जैसा ही नजर आता है और ये भी लगभग कनेक्टेड है। इस कार का रोड प्रजेंस किसी भी बड़ी एसयूवी को फीका कर सकता है।
इंटीरियर

इसका रियर केबिन भी इसके फ्रंट केबिन की तरह प्रीमियम होता तो बहुत अच्छा होता। यहां का लेआउट, फिनिश और मैटेरियल की क्वालिटी काफी अच्छी है। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी प्रीमियम है और लैदर भी काफी सॉफ्ट फीलिंग देता है। इसके डैशबोर्ड के टॉप पोर्शन पर सॉफ्ट टच और बॉटम पर पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी गई है जो काफी क्लासी नजर आती है। इसमें दो कर्व्ड स्क्रीन भी दी गई है जो काफी महंगी लगती है। इसका डैशबोर्ड ड्राइवर की तरफ टिल्टेड है जिससे किसी कॉकपिट में बैठने जैसा अहसास होता है। ड्राइवर सीट पर बैठकर ही इस कार की असल चौड़ाई का पता लगता है और आपको ये भी महसूस हो जाएगा कि आप एक बड़ी कार ड्राइव करने जा रहे हैं।
थर्ड रो सीट्स

कार्निवल की थर्ड रो का एक्सपीरियंस कुछ कारों की सेकंड रो से भी अच्छा है। इसकी थर्ड रो सीट्स काफी स्पेशियस है और 6 फुट तक का लंबा पैसेंजर थर्ड रो पर आराम से बैठ सकता है। यहां आपको फ्रंट सीट के नीचे अपने पैर फैलाने की जगह आराम से मिल जाती है और इनके रिक्लाइन एंगल को भी एडजस्ट किया जा सकता है। इसकी सीटें बेस के काफी करीब है और आगे की तरह टिल्टेड है, ऐसे में आपको सपोर्ट की कमी महसूस नहीं होती है। यहां तक कि ये सीटें इतनी चौड़ी है कि यहां कम वजन वाले तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। यदि यहां तीन पैसेंजर्स बैठे भी हैं तो उनके लिए यहां तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं।

औसत साइज के रियर पैसेंजर्स को इसमें हेडरूम मिलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। चूंकि इसका केबिन काफी बड़ा है और ये कार काफी लंबी भी है तो यहां बैठने के लिए काफी खुला खुला सा स्पेस नजर आता है। इसमे दी गई सनरूफ और क्वार्टर ग्लास से केबिन में पीछे की तरफ काफी रोशनी आती है। यहां आपको फुल प्राइवेसी भी मिलती है, क्योंकि रियर विंडोज के पास छोटे सनशेड्स भी दिए गए हैं। स्पेस के साथ यहां फीचर की भी कोई कमी महसूस नहीं होती है। इसमें दो पैसेंजर्स के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट्स, रीडिंग लाइट्स, दो कपहोल्डर्स और एक्सट्रा स्टोरेज पॉकेट्स दिए गए हैं। साथ ही यहां दो टाइप सी पोर्ट भी दिए गए हैं।
सेकंड रो

यदि आपकी उम्र थोड़ी ज्यादा है तो कार्निवल के केबिन में जाने में आपको थोड़ी समस्या आ सकती है, क्योंकि इसका फ्लोर ऊंचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि एक एसेसरी के तौर पर आप साइड स्टेप ले सकते हैं जिसके बाद ग्रैब हैंडल की मदद से आप आसानी से दाखिल हो सकते हैं।
कार्निवल को खरीदने का सबसे बड़ा कारण इसका सेकंड रो एक्सपीरियंस है। आप जैसे ही इसकी सीट पर बैठते हैं तो आपको पता चलता है कि ये कितनी कंफर्टेबल है। इसका बेस और बैकरेस्ट काफी चौड़ा है और इसके बैकरेस्ट से काफी ज्यादा सपोर्ट मिलता है। इसकी सीटों की कुशनिंग भी काफी अच्छी है और लंबी रोड ट्रिप्स पर आप कंफर्टेबल बने रहते हैं।

इस कार में इतना स्पेस मिलता है कि 6 फुट और 5 इंच लंबे हमारे सहयोगी ने अपने पैर आराम से फैला लिए और वो काफी कंफर्टेबल रहे। ये सीटें इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि इन्हें काफी तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। आप इन सीटों को स्लाइड कर सकते हैं और अपने लिए काफी स्पेस बना सकते हैं। दूसरी बात ये कि आप इन सीटों को साइड की तरफ स्लाइड कर सकते हैं और आगे कि तरफ भी स्लाइड करके अपने लिए एक 'बिजनेस क्लास' स्पेस तैयार कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बैकरेस्ट को रिक्लाइन कर ओटोमोन को आगे खिसकाकर पूरे लाउंज सीटिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
यहां तक कि इसका सीट बेस एंटी ग्रेविटी लाउंज चेयर या सोफा जैसा बना सकते हैं। ये एक करोड़ से कम कीमत में आने वाली किसी कार में सबसे कंफर्टेबल सीट है।

चीजें यहीं खत्म नहीं होती है क्योंकि इसकी सेकंड रो सीट्स पर काफी सारे फीचर्स भी दिए गए हैं। आप इसके स्लाइडिंग डोर को यहां से खोल सकते हैं और आपको इन सीटों पर वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन के साथ अलग से क्लाइमेट कंट्रोल जोन भी मिलेगा। इसके अलावा आपको केबिन लाइट्स और सनब्लाइंड्स भी इसमें मिलेंगे।
हालांकि हमें यहां कुछ कमियां भी नजर आई, जिनमें सबसे पहली चीज है प्रैक्टिकैलिटी। सीटों को पुश बैक करने के बाद यहां उपलब्ध हर स्टोरेज ऑप्शंस आपकी पहुंच से दूर हो जाते हैं। यहां तक कि कपहोल्डर्स का इस्तेमाल करने के लिए भी आपको हल्का सा उठना पड़ता है। यहां मोबाइल या दूसरे छोटो मोटे आइटम्स रखने के लिए भी कोई डेडिकेटेड पॉकेट्स नहीं दी गई है। यहां तक कि वेंटिलेशन कंट्रोल्स और विंडो के कंट्रोल्स भी सीटों से काफी दूर रहते हैं। वहीं यहां बॉटल होल्डर भी डोर के उल्टी साइड में दिया गया है। ऐसे में यहां कोई भी प्रैक्टिकैलिटी ऑप्शन रियर सीट के नजदीक नहीं है।
दूसरी तरफ इसमें आकर्षक फीचर्स की कमी भी है। यहां बेसिक फीचर्स तो दिए गए हैं, मगर पुरानी कार्निवल में एंटरटेनमेंट मॉनिटर्स और लैपटॉप चार्ज करने के लिए पावर सॉकेट दिया गया था और अब ये सब चीजें इसमें से हटा दी गई है। आखिरी चीज, यदि आप इस कार को खरीदने के लिए इतना पैसा खर्च करने जा रहे हैं तो आप इसमें ज्यादा प्रीमियम चीजों की उम्मीद करेंगे। इसमें इस्तेमाल हुए प्लास्टिक स्क्रैची महसूस होते हैं और चूंकि फ्रंट डोर पैड को लैदर से कवर किया गया है, मगर रियर डोर पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है।
प्रैक्टिकैलिटी

कार्निवल में प्रैक्टिकैलिटी ऑप्शंस की कमी नहीं है। इसमें सेपरेट वायरलेस फोन चार्जर एरिया के साथ बड़ा सा सेंटर कंसोल दिया गया है। इसके बीच में बड़े से कपहोल्डर्स दिए गए और यहां 1 लीटर तक की बॉटल फिट हो सकती है। इसके गियर सलेक्टर के पीछे छोटा सा ओपन स्टोरेज दिया गया है और इसमें दिया गया अंडर आर्मरेस्ट स्टोरेज भी काफी बड़ा है। इन सब चीजों के अलावा इसमें बड़े डोर पॉकेट्स और बड़ा ग्लवबॉक्स भी दिया गया है।
चार्जिंग ऑप्शंस

इसमें आपको चार्जिंग ऑप्शंस की कमी नजर नहीं आएगी। फ्रंट में इसमें एक 12 वोल्ट का सॉकेट और 2 टाइप सी पोर्ट्स दिए गए हैं जिसमें आप चार्जिंग या मीडिया रिले के बीच किसी एक को चुन सकते हैं। बैक साइड में इसमें 12 वोल्ट का सॉकेट और दो टाइप सी पोर्ट्स दिए गए हैं। इसकी थर्ड रो पर भी टाइप सी पोर्ट्स दिए गए हैं।
फीचर्स

कार्निवल में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसकी चारों सीटें हीटेड है और इनमें वेंटिलेशन दिया गया है और इनमें पावर्ड फंक्शन भी दिया गया है। ड्राइवर साइड पर इसमें दो मेमोरी फंक्शंस भी दिए गए हैं। इसका स्टीयरिंग टिल्ट एडजस्टेबल नहीं है, मगर इसे टेलीस्कोपिक एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और वायपर्स भी दिए गए हैं और इसमें तीन डिस्प्ले भी दी गई है। इसमें 12.3 इंच की दो बड़ी डिस्प्ले दी गई है और 11 इंच की एक हेड्स अप डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए स्विचेबल डिस्प्ले और मीडिया, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और दो सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है जो कि नए इंटरफेस और नए सॉफ्टवेयर पर काम करती है। इसमें अब फुल स्लाइड्स दी गई है जिससे इसे यूज करना आसान हो गया है। आप इसकी रियर सीट को यहां से ही कंट्रोल कर सकते हैं मगर ये चीज तभी पूरी हो सकती है जब कार पार्किंग में खड़ी हो। आखिरी चीज ये है कि इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और बोस का 8 स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है जो अच्छा है। इसकी 360 डिग्री कैमरा डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी और स्मूद है। इसके साथ किसी टाइट स्पॉट पर किसी कार को पार्क करना आसान हो जाता है। हालांकि, इस कार के व्हील इसके अलॉय को मैच नहीं करते हैं और इस प्राइस पॉइन्ट की कार में ये चीज अच्छी नहीं लगती है।
सुरक्षा

सेफ्टी के मोर्चे पर इसमें कोई समझौता नहीं हुआ है। इसमें 8 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस के तहत काफी फीचर्स दिए गए हैं।
बूट स्पेस

कार्निवल में बूट स्पेस का काफी एडवांटेज मिलता है। ये इतनी बड़ी कार है कि आप 5 से ज्यादा पैसेंजर्स का लगेज इसमें रख सकते हैं। यदि आप इसकी थर्ड रो को फोल्ड कर देते हैं तो आपको फिर इतना ज्यादा स्पेस मिल जाएगा कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।
इसका बूट फ्लोर काफी डीप है क्योंकि इस कार का स्पेयर व्हील मिडिल रो के नीचे है ना कि बूट में।
परफॉरमेंस

कार्निवल को खरीदने वाले इस कार को ड्राइव करेंगे इसके चांस काफी कम है। यदि ऐसा होता है तो इस मोर्चे पर ये कार आपको निराश नहीं करेगी। इस कार में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो ड्राइव करने में आसान है और ये काफी रिफाइंड भी है। ये इंजन शोर जरूर करता है, मगर ये वाइब्रेट नहीं होता है। यदि आप इस कार को तेज ड्राइव करेंगे तो इंजन का शोर ज्यादा सुनाई देगा। इसके इंजन का साउंड केबिन के अंदर से ही आता है, मगर इसकी ड्राइवेबिलिटी अच्छी है और आपको तुरंत ओवरटेकिंग के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यदि आप इसे आराम से ड्राइव करेंगे तो इसे आप 120 से लेकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर आराम से ड्राइव कर सकते हैं।
कार्निवल को ड्राइव करने से ज्यादा इसे पार्क करना मुश्किल है। ये कार 5.2 मीटर लंबी है। इसके लिए पार्किंग स्पॉट ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यदि आप मार्केट जा रहे हैं या फिर किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं तो आपको स्पेस ढूंढने में दिक्कत आएगी। इसके अलावा आपको इसके ग्राउंड क्लीयरेंस का भी ध्यान रखना होगा।
राइड और हैंडलिंग

कार्निवल एक बड़ी और भारी भरकम कार है और इस बात को ध्यान में रखते हुए इसकी राइड क्वालिटी काफी इंप्रेसिव नजर आती है। खराब सड़कों पर इसके सस्पेंशंन आपका कंफर्ट खराब नहीं होने देते हैं। स्पीड ब्रेकर के आने और लेन चेंज करते वक्त आपको पूरा कंफर्ट मिलता है। सबसे अच्छी बात ये है कि कोई उछाल आने पर इसका केबिन जल्दी सैटल हो जाता है।
हालांकि इसके केबिन में मूवमेंट महसूस होता है। आपको इसमें हार्शनैस तो महसूस नहीं होगी, मगर साइड टू साइड मूवमेंट जरूर महसूस होगा क्योंकि आप ऊंची कार में बैठे होते हैं। यहां तक कि जल्दी से लेन बदलते वक्त भी एक औसत साइज का पैसेंजर अपनी जगह से खिसक ही जाता है, क्योंकि इसकी सीटें काफी बड़ी है। ऐसे में ड्राइवर इस कार को आराम से ही ड्राइव करे तो ही ये सब परेशानियां नहीं आएगी।
निष्कर्ष

किआ कार्निवल आपको काफी इंप्रेस करेगी। इसके लुक्स और साइज काफी दमदार है और ये एक बड़ी लग्जरी कार जैसी नजर आती है। इस कार में 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं और उनका लगेज भी आराम से इसमें फिट हो सकता है। इसके डैशबोर्ड का लेआउट और फीचर्स का एग्जिक्यूशन भी काफी प्रीमियम है। इसका रियर सीट एक्सपीरियंस भी आपको काफी स्पेस, कंफर्ट और फ्लेक्सिबिलिटी देगा जो कि दूसरी और इससे दोगुना कीमत वाली महंगी कारों में भी नहीं मिलेगा। हालांकि, इसकी कीमत को पूरी तरह से वाजिब ठहराने के लिए इसका रियर सीट एक्सपीरियंस फ्रंट की तरह टेक लोडेड और प्रीमियम होना चाहिए था।
कार्निवल का पिछला जनरेशन मॉडल इनोवा या फॉर्च्यूनर जैसी रेगुलर कार खरीदने वाले कस्टमर्स को काफी पसंद आता था। मबर अब नई कीमत के साथ कार्निवल केवल लग्जरी कार चाहने वालों को ही पसंद आएगी, जिसमें वो अपनी फैमिली को रोजाना के काम में आने जाने के लिए इस्तेमाल में ले सके। ऐसे लोगों के लिए कीमत सेकंडरी चीज होती है और यही कारण है कि कार्निवल में सब चीजों के साथ आप इसे अपने परिवार का हिस्सा बना सकते हैं।
किया कार्निवल कलर
भारत में किया कार्निवल निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
फ्यूजन ब्लैक
comparing किया कार्निवल rivals
Rs.59.65 लाख* | Rs.43.35 - 48.77 लाख* | Rs.48.69 लाख* | Rs.51.99 - 55.99 लाख* | Rs.66.20 - 73.55 लाख* | Rs.69.90 - 78.20 लाख* | Rs.64.86 लाख* | Rs.63.74 - 69.89 लाख* |
| रेटिंगUser Review (82) | User Review (240) | User Review (41) | User Review (1) | User Review (24) | User Review (9) | User Review (43) | User Review (95) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन2151 सीसी | 2755 सीसी | 2487 सीसी | 1984 सीसी | 1995 सीसी | 1995 सीसी - 1998 सीसी | 1997 सीसी | 1984 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल | डीजल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल |
| पावर190 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 227 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 268.2 बीएचपी | 187 - 255 बीएचपी | 201 - 247 बीएचपी | 241.3 बीएचपी |
| माइलेज14.85 किमी/लीटर | 10.52 किमी/लीटर | 25.49 किमी/लीटर | - | 10.6 से 11.4 किमी/लीटर | 13.38 से 17.86 किमी/लीटर | 12.82 किमी/लीटर | 14.11 किमी/लीटर |
| एयरबैग8 | 7 | 9 | 7-9 | 6 | 6 | 7 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | कार्निवल बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडर | कार्निवल बनाम कैमरी | कार्निवल बनाम क्यू3 | कार्निवल बनाम रैंगलर | कार्निवल बनाम एक्स3 | कार्निवल बनाम रेंज रोवर इवोक | कार्निवल बनाम ए6 |
किया कार्निवल वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Luxury Headroom - Kia कार्निवल

Features - Kia कार्निवल

Boot Space - Kia कार्निवल

Launch - Kia कार्निवल

Miscellaneous - Kia कार्निवल

Highlights - Kia कार्निवल
22:57Kia Carnival 2024 Review: Everything You Need In A Car!1 साल पहले55.5K व्यूज
1:50Upcoming Kia Cars In 2024 | Carnival And EV9 Electric SUV2 साल पहले49.3K व्यूज
किया कार्निवल 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore किया कार्निवल दूसरा hand कारें
किया कार्निवल यूज़र रिव्यू
- सभी (82)
- स्टाइलिंग से जुड़े (20)
- कंफर्ट (41)
- माइलेज (15)
- इंजन (6)
- इंटीरियर (16)
- स्पेस (13)
- कीमत (6)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- The **Kia Carnival** Is AThe Kia Carnival is a premium multi-purpose vehicle (MPV) praised for its spacious, eight-passenger interior and high-end features like ventilated seats and dual sunroofs. Reviews highlight its smooth, diesel engine, SUV-inspired styling, and refined ride quality, though its massive size can be difficult to maneuver in tight city traffic.और देखें1
- Great Look Smooth Drive & Good Mileage Love It ..The car has a bold and premium look that really stands out on the road. The interior feels luxurious with spacious and very comfortable seating. Perfect for family trips the driving experience is smooth and powerful, suspension handles bumps are very well. The features and technology inside the car is impressive and users friendly. Mileage is quite good for such a big vehicle.और देखें1
- Best MUV Car EverBest MUV with everything what you need in a car, basically all in one car, best electric features and best interior and exterior design, many colours available best mileage or looks is dynamic and kia carnival is a best segment MUV with a good prize and best seven seater ever with comfort and luxury car.और देखें
- Kia Carnival: Perfect Blend For Luxury And SpaceThe kia carnival stand out as a one of the most premium and practical mpv's in it's segment, combining luxury, technology and versatility in a stylish package. Under the hood carnival is powered by 2.2 litre diesel engine that delivers 200 ps of power and 440 Nm of Torque paired with 8 speed automatic transmissionऔर देखें
- Kia Carnival ReviewIt's a great car. But at the end of the day you should have enough money to run this lion. The comfort is top notch, the power is good, the feel is literally legendary and with cars like these you just enjoy the feel and luxury and shouldn't think about the money spent. No other car in this range would provide you the same amount of comfort. While buying I checked many of them but then fixed top.model.of this oneऔर देखें1
- अधिक देखें
किया कार्निवल माइलेज
किया कार्निवल केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। किया कार्निवल का माइलेज 14.85 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | ऑटोमेटिक | 14.85 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
किया कार्निवल प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ki...और देखें
A ) It would be unfair to give a verdict here as the model is not launched yet. We w...और देखें
A ) Kia Carnival 2022 hasn't launched yet. Moreover, it will beoffered with a 7,...और देखें
A ) As of now, there's no officiaal update from the brand's end regarding th...और देखें
A ) As of now, there is no official information available for the launch of Kia Carn...और देखें

किया कार्निवल में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग किया कारें
किया सेल्टोसRs.11.25 - 21.82 लाख*
किया सोनेटRs.7.45 - 14.36 लाख*
किया केरेंसRs.11.12 - 12.98 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
किया सिरोसRs.8.42 - 15.82 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

