• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर के सभी वेरिएंट में मिलेगा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर, जल्द होगी लॉन्च

    एमजी मोटर्स ने जानकारी दी है कि उसकी अपकमिंग एस्टर एसयूवी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी व जियोसावन और मैपमाईइंडिया सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी इसके सभी वेरिएंट 10. इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड देगी, वहीं टॉप लाइन मॉडल में पर्सनल एआई असिस्टेंट भी मिलेगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 07, 2021 18:53 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 18:53 IST
    last updated onSep 07, 2021 18:53 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    • अपकमिंग एस्टर में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा।
    • इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्टैंडर्ड दिया जाएगा जिसके साथ जियोसावन ओर मैपमाईइंडिया सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
    • इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर, फुल एलईडी हेडलैंप्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए जाएंगे।
    • इसमें 163पीएस 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।
    • भारत में इसे आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

    एमजी मोटर्स ने जानकारी दी है कि उसकी अपकमिंग एस्टर एसयूवी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी व जियोसावन और मैपमाईइंडिया सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी इसके सभी वेरिएंट 10. इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड देगी, वहीं टॉप लाइन मॉडल में पर्सनल एआई असिस्टेंट भी मिलेगा।

    एमजी एस्टर में हाइलाइट फीचर के तौर पर ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी (एडीएएस) और पर्सनल एआई असिस्टेंट दिया जाएगा। एआई असिस्टेंट एक रोबट-हेड टायप डिवाइस है जो गाड़ी में बैठे व्यक्ति के कोई शब्द बोलने पर उसकी तरफ टर्न करेगा और इंसानो की तरह इमोशन देगा। इसके अलावा यह आपकी कमांड भी मानेगा।

    एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लैन कीप और डिपार्चर वार्निंग, हाई-बीम असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर शामिल होंगे। यह भारत में पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी जिसमें यह फीचर दिया जाएगा।

    एमजी एस्टर कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर, फुल एलईडी हेडलैंप्स, वायरलेस चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    एमजी एस्टर में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (163पीएस/230एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    भारत में एमजी एस्टर की प्राइस 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कंपनी इस अपकमिंग कार को आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, निसान किक्स और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन से होगा। इससे बड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 में भी एडीएएस फीचर मिलेगा। उम्मीद है कि इसकी प्राइस रेंज भी इसी कार के करीब हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : एमजी एस्टर एसयूवी की फीचर लिस्ट आई सामने, हुंडई क्रेटा की टक्कर में जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी एस्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है