• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स: इन तीन मामलों में भारतीय मॉडल से अलग है इंडोनेशियन वर्जन

    बड़े इंजन के अलावा इंडोनेशियन फ्रॉन्क्स में एडीएएस समेत कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 24, 2025 11:45 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 11:45 IST
    last updated onJun 24, 2025 11:45 IST
    155 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx Indonesia spec vs India spec

    मारुति फ्रॉन्क्स को भारत में पहली बार अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था और अब ये इंडोनेशियन बाजार में पेश की गई है। पहली नजर में सब-4 मीटर क्रॉसओवर एसयूवी के दोनों वर्जन का डिजाइन एक जैसा दिखता है। हालांकि फीचर और इंजन के मामले में दोनों में कुछ प्रमुख अंतर है।

    यहां हम भारत और इंडोनेशिया में उपलब्ध फ्रॉन्क्स के बीच तीन प्रमुख अंतर के बारे में जानेंगे:

    इंजन में अंतर

    Maruti Suzuki Fronx K15C engine

    भारत में उपलब्ध मारुति फ्रॉन्क्स में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2-लीटर सीएनजी और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है, जबकि इंडोनेशियन मॉडल में दो अलग-अलग 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। यहां देखिए इनकी जानकारी:

     

    सुजुुकी फ्रॉन्क्स (इंडोनेशियन वर्जन)

    मारुति फ्रॉन्क्स (भारतीय वर्जन)

    इंजन

    1.5-लीटर के15बी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर के15सी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    104 पीएस

    100 पीएस

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    138 एनएम

    135 एनएम

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    148 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 4-स्पीड एटी*

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी^

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    ^एएमटी - ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    इंडोनेशियन मॉडल में दो के15बी और के15सी पेट्ररोल इंजन का विकल्प दिया गया है। के15बी इंजन मारुति जिम्नी के शुरूआती वेरिएंट में मिलता है। वहीं टॉप मॉडल्स में नया के15सी इंजन दिया गया है, जो मारुति ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी कार में दिया गया है। वहीं भारत में उपलब्ध फ्रोन्क्स की बात करें तो इसमें छोटा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    दोनों के15 इंजन का टॉर्क भारतीय मॉडल के 1.2-लीटर इंजन से ज्यादा है और क्षमता में भी ये बड़े हैं, हालांकि भारतीय मॉडल का 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन ज्यादा पावरफुल है।

    सेफ्टी

    भारत में उपलब्ध मारुति फ्रॉन्क्स में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग (दो स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, रिमाइंडर के साथ सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंडोनेशियन मॉडल में ज्यादा सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैडर्ड दिए गए हैं और इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं। भारतीय मॉडल में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं दिए गए हैं, और यहां पर फ्रॉन्क्स में एडीएएस फीचर भी नहीं दिए गए हैं।

    हालांकि सब-4 क्रॉसओवर के दोनों वर्जन में एक समान कंफर्ट फीचर दिए गए हैं, जिनमें 9-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर आर्कमी-ट्यून साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी), वायरलेस फोन चार्जर, और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ी को नहीं मिलेगा फ्यूल

    नए एक्सटीरियर कलर

    यहां देखिए भारतीय और इंडोनेशियन फ्रॉन्क्स में उपलब्ध कलर विकल्प:

    सुजुकी फ्रॉन्क्स (इंडोनेशियन वर्जन)

    मारुति फ्रॉन्क्स (भारतीय वर्जन)

    पर्ल स्नो व्हाइट

    आर्कटिक व्हाइट

    कूल ब्लैक

    नेक्सा ब्लू (सेलेस्टियल)

    सवाना आइवरी

    अर्थन ब्राउन

    आईस ग्लेशियर व्हाइट

    स्प्लेंडिड सिल्वर

    मैटेलिक मैग्मा ग्रे

    ग्रैंडियर ग्रे

     

    ओपुलंट रेड

     

    ब्लूइश रेड

    फ्रोन्क्स कार के दोनों वर्जन में अलग-अलग कलर के विकल्प दिए गए हैं, लेकिन भारतीय मॉडल में ज्यादा कलर की चॉइस दी गई है।

    फ्रॉन्क्स के दोनों वर्जन में 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। इनमें बदलाव सिर्फ ये है कि भारतीय मॉडल में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि इंडोनेशियन वर्जन में ब्लैक फिनिश रिम दी गई है, जो भारत में फ्रॉन्क्स के शुरूआती वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    मारुति फ्रॉन्क्स इंडोनेशियन वर्जन

    (कीमत भारतीय करेंसी के अनुसार)

    मारुति फ्रॉन्क्स भारतीय वर्जन

    293,900,000 रुपिया से 321,900,000 रुपिया

    (15.45 लाख रुपये से 16.92 लाख रुपये)

    7.54 लाख रुपये से 13.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    मारुति फ्रॉन्क्स का मुकाबला टोयोटा टाइजर से है। इसे मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, किआ सिरोस, स्कोडा कायलाक और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है