• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर vs महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ : कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित, जानिए यहां

    मारुति डिजायर और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ दोनों कार की लंबाई 4 मीटर से कम है, लेकिन क्या मारुति की सेडान कार भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में महिंद्रा की एसयूवी कार से ज्यादा बेहतर साबित होती है? जानेंगे आगे :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 19, 2025 15:56 ist
    info icon
    published onJun 19, 2025 15:56 IST
    last updated onJun 19, 2025 15:56 IST
    304 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति डिजायर और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ दोनों मेड-इन-इंडिया कारें हैं जिन्हें भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इन दोनों गाड़ियों का सीधा मुकाबला एक दूसरे से नहीं है क्योंकि इनमें से एक सेडान कार है और दूसरी एसयूवी है। लेकिन, यह दोनों सब-4 मीटर केटेगरी की कारें हैं और इनकी शुरुआती कीमत भी लगभग एक जैसी है। इनमें से कौनसी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित है? जानेंगे इसके बारे में आगे :-  

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नतीजे व स्कोर  

    पैरामीटर 

    मारुति डिजायर 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर 

    29.46 / 32 पॉइंट 

    29.36 / 32 पॉइंट 

    वयस्क सेफ्टी रेटिंग 

    ⭐⭐⭐⭐⭐ ⭐⭐⭐⭐⭐

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर  

    14.17 / 16  पॉइंट 

    13.36 / 16 पॉइंट 

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर  

    15.29 / 16 पॉइंट 

    16 / 16 पॉइंट 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर 

    41.57 / 49 पॉइंट 

    43 / 49 पॉइंट 

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग 

    ⭐⭐⭐⭐⭐ ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर 

    23.57 / 24 पॉइंट 

    24 / 24 पॉइंट 

    सीआरएस इंस्टालेशन स्कोर  

    12 / 12 पॉइंट 

    12 / 12 पॉइंट 

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर  

    6 / 13 पॉइंट 

    7 / 13 पॉइंट 

    अब नजर डालते हैं इन दोनों सब-4 मीटर कार के भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नतीजों पर :-  

    मारुति डिजायर 

    Maruti Dzire Bharat NCAP AOP test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के दोनों टिबिया, को-ड्राइवर के दाएं टिबिया और छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। जबकि, ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'मार्जिनल' रेटिंग दी गई। इसके अलावा ड्राइवर और को-ड्राइवर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। 

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में पैसेंजर के छाती (पर्याप्त प्रोटेक्शन) के हिस्से को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। वहीं, साइड पोल टेस्ट में पैसेंजर के सभी हिस्सों की सुरक्षा 'अच्छा' बताई गई। 

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में मारुति डिजायर का डायनामिक स्कोर 24 में से 23.57 रहा। फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में 3 साल के बच्चे की डमी को 8 में से 7.57 पॉइंट मिले, जबकि 18 महीने की बच्ची की डमी को पूरे पॉइंट्स मिले। साइड इम्पेक्ट प्रोटेक्शन टेस्ट में दोनों डमी का स्कोर 4 में से 4 रहा। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    Mahindra XUV 3XO AOP tests

    फ्रंटल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, जांघ और पेल्विस के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। इस टेस्ट में ड्राइवर के छाती, दाएं टिबिया और पैर के हिस्से को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई, जबकि बाएं टिबिया को 'मार्जिनल' सुरक्षा मिली। वहीं, इस टेस्ट में को-ड्राइवर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला।

    Mahindra XUV 3XO Bharat NCAP crash test

    साइड क्रैश टेस्ट में दोनों डमी को सभी बॉडी पार्ट्स के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला।

    Mahindra XUV 3XO Bharat NCAP crash test

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में एक्सयूवी 3एक्सओ कार को पूरे पॉइंट्स मिले। फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में 18 महीने और 3 साल की बच्ची की डमी को 8 में से 8 पॉइंट्स मिले, जबकि साइड इम्पेक्ट टेस्ट में इसका स्कोर 4 में से 4 रहा।  

    यह भी पढ़ें : मारुति ग्रैंड विटारा VS मारुति एक्सएल6 : इनमें से कौनसी कार के एंट्री लेवल सीएनजी वेरिएंट को खरीदना होगा बेहतर, जानिए यहां

    निष्कर्ष :

    एक्सयूवी 3एक्सओ कार को फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में को-ड्राइवर के सभी हिस्सों की सुरक्षा के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। डिजायर में को-ड्राइवर के छाती और दाएं टिबिया को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई , जबकि बाकी हिस्सों की सुरक्षा अच्छी बताई गई। साइड क्रैश टेस्ट में एक्सयूवी 3एक्सओ कार में पैसेंजर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि डिजायर में साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' सुरक्षा मिली।

    डिजायर में ड्राइवर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'मार्जिनल' बताई गई, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ में इसे 'पर्याप्त' करार दिया गया। एक्सयूवी 3एक्सओ (पर्याप्त रेटिंग) के मुकाबले डिजायर में ड्राइवर के दोनों पैरों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कार में ड्राइवर के बाएं टिबिया के हिस्से को 'मार्जिनल' रेटिंग दी गई, जिसे मारुति की  सेडान कार में 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में एक्सयूवी 3एक्सओ कार ने कई मामलों में पॉइंट्स गंवा दिए, जिसके चलते इसका वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर मारुति डिजायर से कम रहा।  

    जबकि, चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में एक्सयूवी 3एक्सओ ज्यादा बेहतर साबित हुई। फ्रंटल और साइड इम्पेक्ट टेस्ट में दोनों डमी को पूरे पॉइंट्स मिले। जबकि, डिजायर कार में 3 साल की बच्ची की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में कुछ पॉइंट्स गंवा दिए। 

    सेफ्टी फीचर 

    Maruti Dzire front

    मारुति डिजायर सेडान में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।  

    Mahindra XUV 3XO front

    जबकि, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ईएससी के साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और कई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दिए गए हैं जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट शामिल है। 

    प्राइस और कंपेरिजन  

    मॉडल

    कीमत 

    मारुति डिजायर 

    6.84 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    7.99 लाख रुपये से 15.79 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    मारुति डिजायर का मुकाबला टाटा टिगॉर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा सेडान से है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का कंपेरिजन स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और किआ सिरोस जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है