• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2027 हुंडई क्रेटा मनाली में टेस्टिंग के दौरान दिखी, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    आगामी न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा मौजूदा मॉडल से ज्यादा चौड़ी होगी

    ninad
    ninad
    published on नवंबर 03, 2026 15:45 ist
    info icon
    published onNov 03, 2026 15:45 IST
    last updated onNov 03, 2026 15:45 IST
    15 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा को भारत में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है और हुंडई के सबसे सफल प्रोडक्ट्स में गिनी जाती है। अब, इस पॉपुलर एसयूवी कार की नई जनरेशन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, वो भी मनाली के पहाड़ी इलाकों में। कवर से ढके होने के बावजूद, स्पाई शॉट्स से 2027 में आने वाली क्रेटा कार के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।

    मौजूदा क्रेटा को 2024 की शुरुआत में एक फेसलिफ्ट अपडेट मिला था, लेकिन यह एक जनरेशन चेंज नहीं था। अब जबकि इसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी किआ सेल्टोस को पिछले साल ही एक बड़ा अपडेट मिल चुका है, तो क्रेटा का भी नई जनरेशन में आना लंबे समय से अपेक्षित था। आइए तस्वीरों के आधार पर जानते हैं कि नई क्रेटा गाड़ी में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

    स्पाई शॉट्स में क्या दिखा?

    टेस्टिंग के दौरान देखी गई हुंडई कार पूरी तरह से कवर से ढकी हुई थी, लेकिन फिर भी कुछ डिटेल्स साफ नजर आ रहे हैं। ये बदलाव संकेत देते हैं कि नई क्रेटा मौजूदा मॉडल से डिजाइन और आकार, दोनों में काफी अलग होगी।

    सामने से देखने पर कैमोफ़्लाज में गोल कटआउट्स दिखते हैं, जो फ्रंट पार्किंग सेंसर्स की मौजूदगी की पुष्टि करते हैं। यह फीचर मौजूदा क्रेटा में भी मिलता है। हेडलैंप्स की पोजीशन बंपर पर ही रखी गई है, जैसा कि अभी है, लेकिन उम्मीद है कि इनका डिजाइन पहले से ज्यादा स्लीक और मॉडर्न होगा।

    Next-Gen Hyundai Creta Front Grille
    Next-Gen Hyundai Creta Front Parking Sensors

    साइड से सबसे बड़ा बदलाव नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स का है। ये व्हील्स आकार में मौजूदा मॉडल से बड़े लग रहे हैं, जिन्हें शायद टॉप वेरिएंट्स के लिए रिजर्व रखा जाएगा। इसके अलावा, ओआरवीएम (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स) पर इंटीग्रेटेड कैमरा भी दिखा है, जिससे यह साफ है कि नई क्रेटा में भी 360-डिग्री कैमरा का फीचर मिलना जारी रहेगा।

    Next-Gen Hyundai Creta ORVMs
    Next-Gen Hyundai Creta New Alloys

    स्पाई वीडियो में सबसे ज्यादा कार का पिछला हिस्सा ही दिखा है। पहली नजर में यह मौजूदा क्रेटा से काफी चौड़ी लगती है, जो इसे एक मस्कुलर और दमदार रोड प्रजेंस देगी। इसका रियर प्रोफाइल काफी हद तक किआ सेल्टोस जैसा लग रहा है। इसमें अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे, जिनके टेलगेट पर एक हॉरिजॉन्टल एलईडी स्ट्रिप से कनेक्ट होने की उम्मीद है, जैसा कि आजकल की मॉडर्न एसयूवी कार में देखा जा रहा है।

    Next-Gen Hyundai Creta Rear
    Next-Gen Hyundai Creta Updated Taillight

    फीचर्स और सेफ्टी

    Hyundai Creta Interior

    नई जनरेशन हुंडई क्रेटा के फीचर्स की आधिकारिक लिस्ट तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें मौजूदा मॉडल के सभी प्रीमियम फीचर्स तो होंगे ही, साथ ही कुछ नए एडिशन भी किए जाएंगे। मौजूदा क्रेटा के आधार पर, आप इन फीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं:

    • डुअल-स्क्रीन सेटअप: इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

    • प्रीमियम कंफर्ट: पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ केबिन के अनुभव को शानदार बनाते हैं।

    • कनेक्टिविटी और सुविधा: वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, आगे और पीछे दोनों पैसेंजर्स के लिए वायरलेस फोन चार्जर, और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स इसे एक प्रैक्टिकल फैमिली कार बनाते हैं।

    Hyundai Creta 360-degree Camera

    सेफ्टी की बात करें तो, इसमें लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) लगा है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे खास फीचर्स हैं। इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट भी हैं।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    माना जा रहा है कि हुंडई नई जनरेशन क्रेटा में भी मौजूदा इंजन ऑप्शंस को ही जारी रखेगी।

    इंजन

    1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / सीवीटी

    7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    (ये आंकड़े मौजूदा हुंडई क्रेटा पर आधारित हैं।)

    Hyundai Creta Engine

    सबसे बड़ी खबर यह हो सकती है कि हुंडई नई क्रेटा के साथ एक हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी पेश कर सकती है। बढ़ते कॉम्पिटिशन और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड एसयूवी कार जैसे मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर की सफलता को देखते हुए, यह एक स्वाभाविक कदम लगता है। अगर ऐसा होता है, तो क्रेटा उन ग्राहकों के लिए एक और मजबूत विकल्प बन जाएगी जो कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं।

    कीमत और मुकाबला

    मौजूदा हुंडई क्रेटा की कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 20.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई जनरेशन क्रेटा में बड़े अपडेट्स और नए फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अनुमान है कि नई क्रेटा की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। नई क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, रेनो डस्टर, टाटा सिएरा, निसान टेक्टन, मारुति विक्टोरिस, हुंडई बेयोन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन टाइगन और टोयोटा हाइराइडर से होगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई क्रेटा लंबे समय से भारतीय बाजार में एक बेंचमार्क रही है। इसका स्पेशियस केबिन, फीचर्स से भरपूर इंटीरियर और मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शंस इसे हर तरह के खरीदार के लिए एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं। अब इसका जनरेशन चेंज काफी समय से अपेक्षित था और टेस्टिंग मॉडल का दिखना इस बात की पुष्टि करता है कि हुंडई इस पर तेजी से काम कर रही है। स्पाई शॉट्स से यह साफ़ है कि नई क्रेटा मौजूदा मॉडल से बड़ी, चौड़ी और ज्यादा बोल्ड होगी। नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड एलईडी लाइटिंग सेटअप इसे एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देंगे। अगर हुंडई इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी जोड़ देती है, तो यह सेगमेंट में अपनी बादशाहत को और भी मजबूती से कायम रख सकती है। कुल मिलाकर, नई जनरेशन क्रेटा का इंतजार करना सार्थक साबित हो सकता है, खासकर उन खरीदारों के लिए जो एक ऑल-राउंडर कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है