• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: सितंबर 2025 में हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही, मारुति विक्टोरिस को पांचवां स्थान मिला

    नई जीएसटी दर और त्योहारी डिस्काउंट ऑफर के चलते सितंबर में सेगमेंट की कुल मांग मासिक आधार पर 18 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 15, 2025 10:44 ist
    info icon
    published onOct 15, 2025 10:44 IST
    last updated onOct 15, 2025 10:44 IST
    541 Views
    • Write a कमेंट

    compact SUV Sales

    सितंबर 2025 में हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। वहीं टोयोटा हाइराइडर और किआ सेल्टोस को सेगमेंट में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। नई लॉन्च हुई 2025 मारुति विटोरिस पांचवें नंबर पर रही।

    यहां देखिए सितंबर 2025 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की कितनी यूनिट बिकी:

    मॉडल

    सितंबर 2025

    अगस्त 2025

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर (% पिछले वर्ष)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा ((क्रेटा इलेक्ट्रिक/क्रेटा एन-लाइन सहित))

    18861

    15924

    18.44

    39.08

    36.56

    2.52

    16424

    टोयोटा हाइराइडर

    7608

    9100

    (-16.39)

    15.76

    10.7

    5.06

    7146

    किआ सेल्टोस

    5816

    4687

    24.08

    12.05

    13.21

    -1.16

    5777

    मारुति ग्रैंड विटारा

    5698

    5743

    (-0.78)

    11.8

    21.09

    -9.29

    6952

    मारुति विक्टोरिस

    4261

    NA

    NA

    NA

    NA

    NA

    NA

    होंडा एलिवेट

    2199

    1660

    32.46

    4.55

    5.01

    -0.46

    1594

    टाटा कर्व (कर्व ईवी सहित)

    1566

    1703

    (-8.04)

    3.24

    7.66

    -4.42

    2628

    फॉक्सवैगन टाइगन

    1114

    1001

    11.28

    2.3

    3.21

    -0.91

    1228

    स्कोडा कुशाक

    769

    789

    (-2.53)

    1.59

    1.81

    -0.22

    801

    सिट्रोएन बसॉल्ट

    210

    7

    2900

    0.43

    0.2

    0.23

    110

    एमजी एस्टर

    90

    179

    (-49.72)

    0.18

    0.37

    -0.19

    116

    सिट्रोएन एयरक्रॉस

    59

    45

    31.11

    0.12

    0

    0.12

    39

    कुल

    48251

    40838

    18.15

    91.1

     

     

     

    Hyundai Creta front quarter image

    • सितंबर 2025 में 18,000 से ज्यादा यूनिट के साथ हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही, जिसमें क्रेटा इलेक्ट्रिक और क्रेटा एन लाइन दोनों की बिक्री शामिल है। अगस्त 2025 की तुलना में हुंडई ने 2900 यूनिट अधिक बेची और इसकी मासिक ग्रोथ 18.4 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें: हुंडई कार दिवाली 2025 ऑफर: हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, वेन्यू, अल्कजार, और ट्यूसॉन पर पाएं 95,000 रुपये तक की छूट

    Toyota Hyryder

    • सितंबर 2025 में टोयोटा हाइराइडर दूसरे नंबर पर रही, हालांकि इसकी मासिक बिक्री 16 प्रतिशत से ज्यादा कम हुई।

    Kia Seltos

    • सितंबर 2025 में किआ सेल्टोस ने मारुति ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का खिताब अपने नाम किया। पिछले महीने इसकी 5800 से ज्यादा यूनिट बिकी और इसकी मासिक ग्रोथ 24 प्रतिशत रही।

    Maruti Grand Vitara

    • मारुति ग्रैंड विटारा एक पोजिशन नीचे खिसक गई, लेकिन सितंबर 2025 में इसकी बिक्री 5600 यूनिट से ज्यादा रही। इसकी पिछले छह महीनों की औसत बिक्री करीब 7000 यूनिट है।

    यह भी पढ़ें: इस दिवाली इन टॉप 10 कारों में से किसी एक को आप ला सकते हैं अपने घर, देखिए पूरी लिस्ट

    Maruti Victoris

    • मारुति विक्टोरिस ने इस सितंबर में लॉन्च होने के बाद पहले महीने ही 4200 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। आने वाले महीनों में इसका प्रदर्शन कैसा होगा ये देखने वाली बात होगी। इसके बारे में विस्तार से यहां देखें

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट की अगस्त 2025 की तुलना में सितंबर 2025 में मासिक ग्रोथ सबसे ज्यादा 32 प्रतिशत से अधिक रही।

    Tata Curvv front three quarters

    • सितंबर 2025 में टाटा कर्व (आईसीई और ईवी वर्जन समेत) की बिक्री में मासिक आधार पर 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी इसकी महज 1566 यूनिट बेच पाई।

    VW Taigun

    MG Astor

    • सितंबर 2025 में एमजी एस्टर की महज 90 यूनिट बिकी, जबकि अगस्त में इसकी 179 यूनिट बिकी थी। इसकी मासिक आधार पर बिक्री में करीब 49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है