• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी टॉप 15 कारों पर डालिए एक नजर

    टाटा नेक्सन नवंबर 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2025 19:08 ist
    info icon
    published onDec 16, 2025 19:08 IST
    last updated onDec 16, 2025 19:08 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    Top 15 Cars In November 2025

    नेक्सन के अलावा, टाटा पंच, मारुति डिजायर, स्विफ्ट और ब्रेज़ा ही ऐसे मॉडल थे जिनकी बिक्री में नवंबर में महीने-दर-महीने सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, हुंडई के दो मॉडल, किआ का एक मॉडल और महिंद्रा की एक एसयूवी भी इस सूची में बने रहे। आगे जानिए किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    रैंक

    रैंक

    मॉडल

    नवंबर 2025

    अक्टूबर 2025

    नवंबर 2024

    मासिक वृद्धि/गिरावट (%)

    सालाना वृद्धि/गिरावट (%)

    1

    टाटा नेक्सन (नेक्सन ईवी समेत)

    22434

    22083

    15329

    2

    46

    2

    मारुति डिजायर

    21082

    20791

    11779

    1

    79

    3

    मारुति स्विफ्ट

    19733

    15542

    14737

    27

    34

    4

    टाटा पंच (पंच ईवी समेत)

    18753

    16810

    15435

    12

    21

    5

    हुंडई क्रेटा ( क्रेटा ईवी और क्रेटा एन लाइनसमेत)

    17344

    18381

    15452

    -6

    12

    6

    मारुति अर्टिगा

    16197

    20087

    15150

    -19

    7

    7

    महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो एन समेत)

    15616

    17880

    12704

    -13

    23

    8

    मारुति फ्रॉन्क्स

    15058

    17003

    14882

    -11

    1

    9

    मारुति वैगन आर

    14619

    18970

    13982

    -23

    5

    10

    मारुति ब्रेज़ा

    13947

    12072

    14918

    16

    -7

    11

    मारुति बलेनो

    13784

    16873

    16293

    -18

    -15

    12

    मारुति ईको

    13200

    13537

    10589

    -2

    25

    13

    मारुति विक्टोरिस

    12300

    13496

    -9

    14

    किआ सोनेट

    12051

    12745

    9255

    -5

    30

    15

    हुंडई वेन्यू

    11645

    11738

    9754

    -1

    19


    Tata Nexon

    • टाटा नेक्सन, जिसमें नेक्सन ईवी भी शामिल है, ने एक बार फिर 22,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पोजिशन को बरकरार रखा है। हालांकि इसकी मासिक वृद्धि मात्र 2 प्रतिशत रही है, लेकिन नवंबर 2024 की तुलना में नेक्सन की सालाना बिक्री में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    Maruti Dzire front

    • नेक्सन की तरह, मारुति डिजायर (इस लिस्ट में एकमात्र सेडान) ने 20,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। इस मास-मार्केट सेडान ने नवंबर 2024 से सालाना आधार पर 79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

    Maruti Swift

    • मारुति स्विफ्ट ने नवंबर 2025 में तीसरे स्थान पर पहुंचकर सबको चौंका दिया। अक्टूबर 2025 में यह दसवें स्थान पर थी, लेकिन इस बार इसकी बिक्री में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर के महीने में इस हैचबैक की 15,500 से अधिक यूनिट्स बेची गईं। 
    •  टाटा पंच, जिसमें पंच ईवी भी शामिल है, की बिक्री में नवंबर 2025 में 12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इससे पंच चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर 2025 में 9वें स्थान से ऊपर आई है।
    • हुंडई क्रेटा को नवंबर 2025 में मासिक बिक्री के आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। हुंडई ने इस महीने क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और क्रेटा एन लाइन की 17,000 से अधिक यूनिट्स बेचने में कामयाबी हासिल की। ​​हालांकि, इस हुंडई कार ने नवंबर 2024 से सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

    Hyundai Creta front quarter image

    • लोकप्रिय एमपीवी मारुति अर्टिगा की डिमांड में नवंबर 2025 में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 की तुलना में इस महीने 3890 यूनिट कम बेची है।
    • इस सूची में महिंद्रा की केवल स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन एसयूवी ही शामिल हैं। इन दोनों कारों की मासिक बिक्री में कुल मिलाकर 13 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    Mahindra Scorpio N Front

    • मारुति ने नवंबर 2025 में फ्रॉन्क्स की 15,000 से अधिक यूनिट्स बेचीं, जो अक्टूबर 2025 की तुलना में लगभग 2000 यूनिट्स कम हैं, यानी मासिक आधार पर 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
    • मारुति वैगन आर की बिक्री में नवंबर 2025 में सबसे अधिक 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नवंबर 2024 से इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
    • मारुति ब्रेज़ा ने नवंबर 2025 में 13900 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ 16 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की है। 

    2025 Mahindra Bolero

    इस लिस्ट में ब्रेज़ा के बाद मारुति बलेनो, ईको और विक्टोरिस का स्थान है। इन तीनों की ही नवंबर 2025 में मासिक बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। विक्टोरिस का प्रदर्शन आने वाले महीनों में कैसा रहेगा, यह देखना बाकी है, क्योंकि इसे पहले से लॉन्च हो चुकी टाटा सिएरा और जल्द ही लॉन्च होने वाली किआ सेल्टोस 2026 से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। 


    Maruti Victoris

    • जैसा कि हमने किआ के बारे में बताया, सोनेट इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली इस कंपनी की इकलौती कार है। कोरियाई कारमेकर ने नवंबर 2025 में इस सब-4 मीटर एसयूवी की 12000 से अधिक यूनिट्स बेचीं।
    • हुंडई वेन्यू नवंबर 2025 में 11000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ इस लिस्ट में नई एंट्री है। वेन्यू को हाल ही में जनरेशनल अपडेट मिला है, जिसने ये एसयूवी पहले से और भी बेहतर हो गई है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है