• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा ई Vs वी(ओ): क्या टॉप वेरिएंट के लिए 3.5 लाख ज्यादा देना सही है?

    नई टोयोटा ग्लैंजा खरीदने का प्लान बना रहे हैं? बेस ई की तुलना में टॉप मॉडल वी(ओ) में आपको क्या अतिरिक्त मिलेगा, जानिए यहां

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 30, 2026 11:45 ist
    info icon
    published onOct 30, 2026 11:45 IST
    last updated onOct 30, 2026 11:45 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza Base Vs Top

    टोयोटा ने हाल ही में भारत में ग्लैंजा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह प्रीमियम हैचबैक कार कुल पांच वेरिएंट: ई, एस, जी, वी, और वी(ओ) में उपलब्ध है। इनमें ई वेरिएंट लाइनअप का सबसे बेसिक या एंट्री-लेवल मॉडल है, जबकि वी(ओ) सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस टॉप-एंड वेरिएंट है। दोनों ही वेरिएंट्स में एक जैसा प्रीमियम डिजाइन और नया पेट्रोल इंजन मिलता है, लेकिन टॉप मॉडल वी(ओ) में कई ऐसे प्रीमियम स्टाइलिंग एलिमेंट्स और अतिरिक्त उपकरण दिए गए हैं जो इसे कहीं ज्यादा बेहतर और आकर्षक बनाते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि ग्लैंजा वी(ओ) में बेस ई वेरिएंट के मुकाबले क्या कुछ खास मिलता है और क्या आपको अपना बजट बढ़ाकर इसे चुनना चाहिए।

    कीमत

    टोयोटा ग्लैंजा के बेस और टॉप वेरिएंट की कीमतों में बड़ा अंतर है, जो आपके फैसले पर सीधा असर डाल सकता है।

    वेरिएंट

    1.2 लीटर पेट्रोल (एमटी)

    1.2 लीटर पेट्रोल (एएमटी)

    टोयोटा ग्लैंजा ई

    6.99 लाख रुपये

    उपलब्ध नहीं

    टोयोटा ग्लैंजा वी(ओ)

    10.49 लाख रुपये

    10.98 लाख रुपये

    जैसा कि आप देख सकते हैं, नई ग्लैंजा बेस ई मैनुअल वेरिएंट  की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वी(ओ) मैनुअल की कीमत 10.49 लाख रुपये है। दोनों वेरिएंट्स के मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल्स के बीच 3.5 लाख रुपये का अंतर है, जो कि एक काफी बड़ी रकम है। यह अंतर आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है कि क्या टॉप वेरिएंट पर इतना खर्च करना वाकई समझदारी है। एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि बेस ई वेरिएंट सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जबकि वी(ओ) में आपको 5-स्पीड एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का भी विकल्प मिलता है। हालांकि, इन दोनों ही वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

    एक्सटीरियर

    पहली नजर में, 2026 ग्लैंजा के सभी वेरिएंट्स का ओवरऑल सिल्हूट यानी बॉडी शेप एक जैसा ही दिखता है। लेकिन जब आप बेस ई और टॉप वी(ओ) को साथ खड़ा करके देखेंगे, तो इनके बीच के अंतर साफ नजर आने लगेंगे। वी(ओ) वेरिएंट में कई ऐसे प्रीमियम स्टाइल अपग्रेड्स दिए गए हैं जो इसे बेस मॉडल से अलग और ज्यादा महंगा दिखाते हैं।

    फ्रंट डिजाइन

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained
    Toyota Glanza

    दोनों ही वेरिएंट्स में अपडेटेड फ्रंट फेस दिया गया है, जिसमें एक बड़ी ग्रिल, स्पोर्टी बंपर स्टाइल और कुछ क्रोम एक्सेंट्स शामिल हैं। हेडलाइट्स को जोड़ने वाली क्रोम स्ट्रिप भी दोनों मॉडल्स में स्टैंडर्ड है। लेकिन, असली फर्क लाइट्स और ग्रिल की डिटेलिंग में है। ग्लैंजा ई में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स मिलते हैं और इसमें एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) नहीं दी गई हैं। वहीं, ग्लैंजा वी(ओ) में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ स्टाइलिश एलईडी डीआरएल भी मिलती है, जो कार को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं।  वी(ओ) वेरिएंट की ग्रिल के चारों ओर अतिरिक्त क्रोम इंसर्ट्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, वी(ओ) में एलईडी फॉग लाइट्स भी मिलती हैं, जो बेस ई वेरिएंट में नहीं हैं।

    साइड प्रोफाइल

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained
    Toyota Glanza V Optional Side

    साइड से देखने पर दोनों वेरिएंट्स के बीच का अंतर और भी स्पष्ट हो जाता है। ग्लैंजा ई में व्हील कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं। इसके विपरीत, ग्लैंजा वी(ओ) 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ आती है, जो इसके साइड प्रोफाइल को बेहद स्पोर्टी और अपमार्केट बनाते हैं। बेस वेरिएंट में डोर हैंडल्स और ओआरवीएम (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स) काले रंग के हैं और टर्न इंडिकेटर फ्रंट फेंडर पर दिया गया है। वहीं, टॉप वेरिएंट में क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। वी(ओ) में काले रंग के साइड स्कर्ट्स, फ्रंट फेंडर पर क्रोम इंसर्ट और एक शार्कफिन एंटीना भी दिया गया है, जो ई वेरिएंट में नहीं मिलते।

    रियर डिजाइन

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained
    Toyota Glanza

    पीछे की तरफ, दोनों वेरिएंट्स में अंतर थोड़े कम हैं। दोनों में सी-आकार के एलईडी टेललाइट्स, एक इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर और एक जैसा टेलगेट डिजाइन है। लेकिन यहां भी वी(ओ) कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ आगे निकल जाता है। वी(ओ) में टेलगेट पर एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है और साथ ही इसमें रियर वाइपर और वॉशर भी मिलता है। बेस ई वेरिएंट में ये दोनों ही चीजें नहीं हैं, हालांकि इसमें रियर डिफॉगर स्टैंडर्ड दिया गया है।

    कलर ऑप्शन

    रंगों के मामले में भी टॉप वेरिएंट आपको ज्यादा विकल्प देता है। नई 2026 ग्लैंजा फेसलिफ्ट कुल 7 रंगों में उपलब्ध है, लेकिन बेस ई वेरिएंट सिर्फ 4 रंगों में ही खरीदा जा सकता है। वहीं वी(ओ) वेरिएंट में सभी 7 रंगों का ऑप्शन मिलता है।

    टोयोटा ग्लैंजा ई

    टोयोटा ग्लैंजा वी(ओ)

    कैफे व्हाइट

    कैफे व्हाइट

    एंटाइसिंग सिल्वर

    एंटाइसिंग सिल्वर

    गेमिंग ग्रे

    गेमिंग ग्रे

    इंस्टा ब्लू

    इंस्टा ब्लू

    -

    डिजिटल टील ग्रीन

    -

    ब्लूइश ब्लैक

    -

    स्पोर्टिन रेड

    यहां टोयोटा ग्लेंजा के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन देखें।

    इंटीरियर

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained
    Toyota Glanza

    बाहर की तरह ही, केबिन के अंदर भी दोनों वेरिएंट्स में एक बड़ा अंतर महसूस होता है। हालांकि डैशबोर्ड का लेआउट और डुअल-टोन (ब्लैक और बेज) थीम दोनों में एक जैसी है, लेकिन मैटेरियल्स और उपकरणों का फर्क अनुभव को पूरी तरह बदल देता है। ग्लैंजा ई वेरिएंट में फैब्रिक सीटें और दरवाजों पर मैचिंग फैब्रिक इंसर्ट्स मिलते हैं। सबसे बड़ा फर्क डैशबोर्ड के सेंटर में दिखता है, जहां कोई इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन नहीं है। यह खाली जगह केबिन को अधूरा और बेसिक महसूस कराती है। इसमें एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील तो है, पर उस पर कोई कंट्रोल्स नहीं दिए गए हैं। एसी के लिए मैनुअल कंट्रोल्स मिलते हैं और सेंटर कंसोल में फ्रंट आर्मरेस्ट भी नहीं है। ग्लैंजा वी(ओ) वेरिएंट का केबिन कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर लगता है। इसमें डैशबोर्ड के सेंटर में एक बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक रंगीन टीएफटी डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और क्रूज कंट्रोल के बटन, और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके अलावा, इसमें फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, वैनिटी मिरर लैम्प, ग्लवबॉक्स इल्यूमिनेशन और फ्रंट फुटवेल लाइटिंग जैसे छोटे-छोटे फीचर्स भी दिए गए हैं जो केबिन के माहौल को बेहतर बनाते हैं। हालांकि, एक कमी यह है कि फुली-लोडेड वी(ओ) में भी रियर सेंटर आर्मरेस्ट नहीं दिया गया है

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained
    Toyota Glanza

    कुल मिलाकर, बेहतर मैटेरियल्स और आधुनिक फीचर्स की वजह से वी(ओ) का केबिन ई वेरिएंट के मुकाबले काफी ज्यादा "अपमार्केट" लगता है।

    फीचर्स

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained

    फीचर्स लिस्ट ही वह जगह है जहां 3.5 लाख रुपये का अंतर सबसे ज्यादा जायज लगता है। ग्लैंजा ई एक बेसिक वेरिएंट है जिसमें सिर्फ बुनियादी जरूरतें पूरी होती हैं। ग्लैंजा ई में की-लेस एंट्री, चारों पावर विंडोज, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, टिल्ट एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग व्हील, मैनुअल डे/नाइट आईआरवीएम, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, 12वाट पावर सॉकेट जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें कोई म्यूजिक सिस्टम, टचस्क्रीन या अन्य मॉडर्न फीचर्स नहीं हैं। ग्लैंजा वी(ओ) में ई वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 6-स्पीकर क्लेरियन साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं।

    Toyota Glanza

    यहां टोयोटा ग्लेंजा के वेरिएंट अनुसार फीचर देखें।

    सेफ्टी

    सुरक्षा की बात करें तो टोयोटा ग्लैंजा में अच्छे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिफॉगर, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

    टॉप वेरिएंट वी(ओ) में ऊपर बताए गए सभी फीचर्स हैं, लेकिन इसमें और भी कई सेफ्टी फीचर हैं जैसे सेगमेंट फर्स्ट लेवल-2 एडीएएस, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, वॉशर और डिफॉगर के साथ रियर वाइपर, ये सभी फीचर टॉप वेरिएंट की ज्यादा कीमत को सही ठहराते हैं, और केबिन को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    टोयोटा ग्लैंजा में एक 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। ज्यादा माइलेज के लिए इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी है।

    हालांकि, बेस मॉडल ई और टॉप मॉडल वी(ओ) में सीएनजी का विकल्प नहीं है, दोनों वेरिएंट में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलता है। वी(ओ) वेरिएंट में ग्राहकों को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं; बेस ई वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

    आइए ग्लैंजा के बेस और टॉप वेरिएंट के इंजन स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    सिलेंडर की संख्या

    3

    पावर

    83 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी) / 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    Toyota Glanza Engine

    यहां टोयोटा ग्लैंजा के वेरिएंट अनुसार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन देखें।

    मुकाबला

    टोयोटा ग्लैंजा का मुकाबला हुंडई आई20, मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज जैसी प्रीमियम हैचबैक कार से है। इसके अलावा इसकी टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स, टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर, टाटा पंच, मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस जैसी हैचबैक से भी है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    टोयोटा ग्लैंज़ाजा ई उन खरीदारों के लिए एक समझदारी भरा ऑप्शन है जो बस एक बड़ी प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं जिसमें फ्यूल-एफिशिएंट पेट्रोल इंजन, अच्छे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर और रोजाना इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स हों। 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में, यह ग्लैंजा का एंट्री पॉइंट देती है, लेकिन इसकी बहुत बेसिक फीचर लिस्ट और इंफोटेनमेंट सिस्टम की कमी के कारण यह बहुत बेसिक लगती है।

    2026 Toyota Glanza Base E Variant Explained

    दूसरी ओर, टॉप वेरिएंट वी(ओ) एक ज्यादा प्रीमियम केबिन के साथ ओवरऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस को बदल देता है, जो टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और एक्स्ट्रा सुविधाओं से भरा हुआ है। इसमें खरीदारों को मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स की फ्लेक्सिबिलिटी भी है।

    Toyota Glanza

    अगर आपका बजट कम है, तो ई वेरिएंट सही है। लेकिन अगर आप ग्लैंजा की हर चीज का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं और हैचबैक को लंबे समय तक रखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से वी(ओ) वेरिएंट, या शायद मिड-वेरिएंट पर विचार करना चाहिए, क्योंकि फीचर्स में बड़े अपग्रेड और ओवरऑल अपील के कारण एक्स्ट्रा इन्वेस्टमेंट सही है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है