• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन में है इन 5 फीचर की कमी, खरीदने से पहले जरूरी चेक करें

    हुंडई बेयोन में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार मिले हैं, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी नहीं हैं जो इस सेगमेंट में आम हो गए हैं।

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 29, 2026 17:38 ist
    info icon
    published onOct 29, 2026 17:38 IST
    last updated onOct 29, 2026 17:37 IST
    16 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon

    हुंडई ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार बेयोन को 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। क्रेटा के साथ, यह हुंडई की इस बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में दूसरी पेशकश है। बेयोन को एक अलग क्रॉसओवर जैसे डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कुछ नए फीचर्स के साथ अपनी पेश किया गया है। इसमें क्रेटा के मुकाबले कुछ अतिरिक्त फीचर्स तो हैं, लेकिन आज के कॉम्पिटिशन को देखते हुए, कुछ ऐसे जरूरी फीचर्स भी हैं जिनकी कमी महसूस होती है। चलिए देखते हैं वो 5 फीचर्स जो हुंडई को बेयोन में देने चाहिए थे।

    ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    Tata Sierra

    ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल एक बहुत ही उपयोगी फीचर है, जो ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को अपने-अपने हिसाब से एसी का टेम्प्रेचर सेट करने की सुविधा देता है। यह केबिन के अंदर कंफर्ट को काफी बढ़ा देता है, खासकर लंबी यात्राओं पर। आजकल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह फीचर आम होता जा रहा है। टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस और यहां तक कि रेनो डस्टर जैसी गाड़ियां भी यह फीचर ऑफर करती हैं। ऐसे में, हुंडई की एक नई और प्रीमियम पेशकश होने के नाते बेयोन में इसका न होना थोड़ा निराश करता है। इस कीमत पर ग्राहक ऐसी छोटी-छोटी सुविधाओं की उम्मीद करते हैं जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं।

    रियर विंडो सनशेड

    Hyundai Venue

    यह एक बहुत ही साधारण सा लगने वाला फीचर है, लेकिन भारत की तेज गर्मी में इसकी अहमियत काफी बढ़ जाती है। रियर विंडो सनशेड्स पीछे बैठे पैसेंजर को सीधी धूप से बचाते हैं, जिससे केबिन ज्यादा ठंडा और आरामदायक रहता है। हैरानी की बात है कि नई हुंडई बेयोन में इस फीचर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। यह फैसला और भी ज्यादा अटपटा इसलिए लगता है क्योंकि हुंडई अपनी छोटी और सस्ती एसयूवी वेन्यू में भी यह फीचर देती है।

    पावर्ड टेलगेट

    Maruti Victoris

    अगर आप अक्सर लंबी रोड ट्रिप्स पर जाते हैं या एयरपोर्ट के लिए बहुत सारा सामान लेकर निकलते हैं, तो आपको पावर्ड टेलगेट की कमी जरूर खलेगी। यह फीचर आपको सिर्फ एक बटन दबाकर बूट खोलने और बंद करने की सुविधा देता है। यह न केवल सुविधाजनक है, बल्कि कार को एक प्रीमियम फील भी देता है। इस सेगमेंट में मारुति विक्टोरिस और टाटा कर्व जैसी गाड़ियां यह फीचर पेश कर रही हैं। पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा बेयोन के प्रैक्टिकल और प्रीमियम होने के दावे को और मजबूत कर सकती थी।

    हेड-अप डिस्प्ले

    Toyota Hyryder

    हेड-अप डिस्प्ले या एचयूडी एक मॉडर्न सेफ्टी फीचर है जो स्पीड, नेविगेशन निर्देश और टैकोमीटर जैसी जरूरी जानकारी को सीधे ड्राइवर की आंखों के सामने विंडशील्ड पर प्रोजेक्ट करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइवर को बार-बार अपनी नजरें सड़क से हटाकर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर जुड़ जाता है। हुंडई ने बेयोन में सेफ्टी पर काफी जोर दिया है, लेकिन एचयूडी का न होना थोड़ा खटकता है। मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और यहां तक कि छोटी फ्रॉन्क्स जैसी गाड़ियां भी यह फीचर काफी समय से दे रही हैं।

    पावर-एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट

    Volkswagen Taigun

    हुंडई बेयोन में 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है, जो एक बेहतरीन 'फील-गुड' फीचर है। इससे ड्राइवर आसानी से अपनी पसंदीदा ड्राइविंग पोजिशन सेट कर सकता है। लेकिन, यह सुविधा सिर्फ ड्राइवर तक ही सीमित है। को-ड्राइवर सीट में केवल मैन्युअल स्लाइड और रिक्लाइन एडजस्टमेंट मिलता है। हालांकि यह कोई बहुत बड़ी कमी नहीं है। मुकाबले में मौजूद फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक जैसी कार में 2023 से ही यह फीचर मिल रहा है। पावर-एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट होने से लंबी यात्राओं के दौरान आगे बैठे पैसेंजर का सफर भी ज्यादा आरामदायक हो सकता था और केबिन का ओवरऑल अनुभव और प्रीमियम लगता।

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई बेयोन एक फीचर-लोडेड एसयूवी कार है। इसमें जनरेटिव एआई क्षमताएं और एक एडवांस्ड एडीएएस सूट जैसे कुछ क्लास-लीडिंग फीचर्स भी हैं। लेकिन, ऊपर बताए गए फीचर्स का न होना हुंडई की "फीचर-फर्स्ट" अप्रोच से थोड़ा अलग है, जिसके लिए यह ब्रांड जाना जाता है। इनमें से कोई भी फीचर शायद ही किसी खरीदार के लिए डील-ब्रेकर हो, लेकिन इस बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यही छोटी-छोटी चीजें एक बड़ा अंतर पैदा करती हैं। ये फीचर्स बेयोन को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर एक मजबूत बढ़त दिला सकते थे। इन 5 फीचर्स के अलावा, क्या आपको लगता है कि हुंडई बेयोन में किसी और फीचर की कमी है? हमें नीचे कमेंट्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है