• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए इसमें क्या कुछ हुए हैं बदलाव?

    डिजाइन अपडेट्स के अलावा फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में भी कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं!

    cardekho
    cardekho
    modified on अक्टूबर 30, 2026 12:07 ist
    info icon
    published onOct 30, 2026 11:22 IST
    last updated onOct 30, 2026 12:07 IST
    50 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Fronx Facelift

    मारुति फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बलेनो फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के ठीक बाद फ्रॉन्क्स के अपडेटेड मॉडल का आना बताता है कि कंपनी अपनी सफल क्रॉसओवर को और भी मजबूत बनाने की तैयारी में है। ऑनलाइन जारी हुई तस्वीरों से यह साफ स्पष्ट है कि इसकी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़े बदलाव एडीएएस टेक्नोलॉजी का शामिल होना और एक नए इंजन का जुड़ना हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 2026 मारुति फ्रॉन्क्स में क्या कुछ नया और खास मिलेगा :- 

    एक्सटीरियर 

    Maruti Suzuki Fronx Facelift Front

    टेस्टिंग की तस्वीरों में यह गाड़ी काफी हद तक कवर से ढकी हुई थी, लेकिन फिर भी हम इससे जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सके। मारुति फेसलिफ्ट का ओवरऑल डिज़ाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है। हालांकि, सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव इसके फ्रंट प्रोफाइल में देखने को मिला है। स्पाई शॉट्स में कार की ग्रिल पर एक रडार साफ तौर पर देखा जा सकता है जो इस बात का संकेत देता है कि नई मारुति फ्रॉन्क्स में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जाएगा। यह सेफ्टी फीचर इस सेगमेंट में तेजी से पॉपुलर हो रहा है और फ्रॉन्क्स के लिए यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह एलईडी हेडलाइट के साथ एलईडी डीआरएल्स दी जा सकती है, जबकि इसकी बंपर की डिजाइन को थोड़ा मॉडिफाई किया जा सकता है। 

    Maruti Suzuki Fronx Side

    साइड प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और साइड व्यू मिरर दिए गए हैं। हालांकि, मारुति ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें कुछ नए कलर ऑप्शन जरूर पेश कर सकती है। वर्तमान में फ्रॉन्क्स में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रेंडयोर ग्रे, अर्थन ब्राउन, ओप्युलेन्ट रेड और ब्लूइश ब्लैक जैसे मोनोटोन ऑप्शन शामिल हैं। इसमें ब्राउन, सिल्वर और रेड के साथ डुअल-टोन ऑप्शन भी मिलते हैं। 

    Maruti Suzuki Fronx Rear

    पीछे की डिजाइन भी काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही रखी गई है। इसमें पहले की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललैंप को देना बरकरार रखा जाएगा, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और चौड़ा स्टांस देगा। उम्मीद है कि इसके रियर बंपर में मामूली बदलाव किया जा सकता है। 

    इंटीरियर 

    फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट के इंटीरियर से जुड़ी कोई तस्वीर फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसके डैशबोर्ड लेआउट की डिजाइन और कलर स्कीम मौजूदा मॉडल जैसा ही रखी जा सकती है। सबसे बड़ा अपग्रेड अपहोल्स्ट्री के रूप में देखने को मिल सकता है। टॉप वेरिएंट्स में फैब्रिक सीटों की जगह लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है, जिससे केबिन की अपील बढ़ जाएगी। 

    संभावित फीचर 

    मौजूदा फ्रॉन्क्स में कई प्रीमियम फीचर्स की कमी है, जो हमें लगता है कि कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन में जोड़ सकती है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और क्लैरियन साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। अनुमान है कि कंपनी इस अपकमिंग कार में सनरूफ भी शामिल कर सकती है।  

    अन्य फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर शामिल हो सकते हैं। 

    सेफ्टी की बात करें तो इसका सबसे बड़ा हाइलाइट लेवल-2 एडीएएस होगा। इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूदा फ्रॉन्क्स वाले सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, 360-डिग्री व्यू कैमरा, हेडअप-डिस्प्ले और हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    नई मारुति फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट के इंजन ऑप्शन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें बलेनो की तरह ही मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर के-सीरीज नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली पेट्रोल इंजन से रिप्लेस किया जा सकता है। इसके सीएनजी वर्जन में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट संभावित स्पेसिफिकेशन

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर

    82 पीएस 

    70 पीएस    

    100पीएस 

    टॉर्क 

    112 एनएम

    102 एनएम

    148 एनएम

    सिलेंडर की संख्या

    3

    3

    3

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    वर्तमान में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि नई फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट की शुरूआती कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, टोयोटा टाइजर, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और स्कोडा कायलाक से रहेगा।  

    कारदेखो का क्या है कहना…

    मारुति फ्रॉन्क्स अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, भरोसेमंद इंजन और मारुति की ब्रांड वैल्यू के दम पर पहले ही एक सफल प्रोडक्ट साबित हो चुकी है। हालांकि, प्रीमियम फीचर्स के मामले में यह अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह जाती थी। यह फेसलिफ्ट इसी कमी को पूरा कर सकता है। एडीएएस, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे एक ऑल-राउंडर पैकेज बना देंगे, जो हर तरह के ग्राहक को आकर्षित करेगा।

    अब सबसे बड़ा सवाल नए 3-सिलिंडर इंजन की रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट को लेकर रहेगा। अगर मारुति इन अपडेट्स के साथ कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में कामयाब रहती है, तो फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट ना केवल अपनी मौजूदा सफलता को दोहराएगी, बल्कि सेगमेंट लीडर्स को और भी कड़ी चुनौती दे सकती है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    Maruti Suzuki Fronx Facelift पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है