• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई बेयोन Vs स्कोडा कुशाक: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    आप या तो एक सुरक्षित और समझदारी भरा पैकेज चुन सकते हैं, या कुछ ऐसा जो हर बार गाड़ी चलाते समय आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर दे

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 28, 2026 20:01 ist
    info icon
    published onOct 28, 2026 20:01 IST
    last updated onOct 28, 2026 20:01 IST
    13 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon Vs Skoda Kushaq

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई बेयोन के आने से मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। हुंडई ने इसे 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, और यह काफी हद तक क्रेटा से मिलती-जुलती है। यह स्कोडा कुशाक जैसी एसयूवी कार को टक्कर देती है, जिसे हाल ही में एक फेसलिफ्ट मिला है।

    जो लोग एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन सेगमेंट के महंगे मॉडलों पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए ये दोनों ही बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, ये दोनों एसयूवी कार अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती हैं। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि आपके लिए इन दोनों में से कौनसी बेहतर है। आइए इस विस्तृत तुलना में जानते हैं।

    कीमत

    मॉडल

    हुंडई बेयोन

    स्कोडा कुशाक

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये

    10.69 लाख रुपये से 19.19 लाख रुपये

    • कीमत के मामले में हुंडई बेयोन ज्यादा किफायती नजर आती है। इसकी शुरुआती और टॉप-स्पेक, दोनों वेरिएंट्स की कीमतें स्कोडा कुशाक से कम हैं।
    • बेयोन कुल 7 वेरिएंट्स: एचएक्स2, एचएक्स3, एचएक्स3 प्लस, एचएक्स5, एचएक्स6, एचएक्स8 और एचएक्स10  में उपलब्ध है। फिलहाल, इसमें क्रेटा की तरह कोई "किंग" या "नाइट" जैसा स्पेशल एडिशन नहीं मिलता है।
    • दूसरी ओर, स्कोडा कुशाक थोड़ी महंगी है। लेकिन इसकी बढ़ी हुई कीमत को इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प और कुछ अतिरिक्त फीचर्स सही ठहराते हैं। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आपको एक पावरफुल इंजन चाहिए, तो कुशाक की कीमत आपको जायज लग सकती है।

    साइज

    साइज

    हुंडई बेयोन

    स्कोडा कुशाक

    अंतर

    लंबाई

    4245 मिलीमीटर

    4229 मिलीमीटर

    + 16 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1810 मिलीमीटर

    1760 मिलीमीटर

    + 50 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1605 मिलीमीटर

    1612 मिलीमीटर

    (- 7 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2600 मिलीमीटर

    2651 मिलीमीटर

    (- 51 मिलीमीटर)

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    मिलीमीटर205 mm

    188 मिलीमीटर

    + 17 मिलीमीटर

    Hyundai Bayon Side
    Skoda Kushaq Side

    • हुंडई बेयोन लंबाई और चौड़ाई में कुशाक से बड़ी है। इसकी अतिरिक्त 50 मिलीमीटर की चौड़ाई का सीधा फायदा केबिन में मिलता है। साथ ही, इसका 205 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों और बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर आपको ज्यादा आत्मविश्वास देता है।

    Hyundai Bayon Front
    Skoda Kushaq Front

    • स्कोडा कुशाक का व्हीलबेस लंबा है। कुशाक का 188 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादातर भारतीय सड़कों के लिए पर्याप्त है।

    कलर

    हुंडई बेयोन

    स्कोडा कुशाक

    एटलस व्हाइट*

    कार्बन स्टील

    फिएरी रेड*

    लावा ब्लू

    इलेक्ट्रॉनिक ग्रे

    डीप ब्लैक

    गोल्डन ब्रोंज

    कैंडी व्हाइट*

    टाइटेनियम ब्लैक^

    ब्रिलिएंट सिल्वर*

    क्लासी ब्लू^

    चेरी रेड*

    -

    शिमला ग्रीन*

    -

    स्टील ग्रे*

    *ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है, ^मैट फिनिश ऑप्शनल है

    फीचर्स

    फीचर्स

    हुंडई बेयोन

    स्कोडा कुशाक

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅ (प्रोजेक्टर)

    ✅ (प्रोजेक्टर)

    एलईडी डीआरएल

    ✅ 

    ✅ 

    फॉग लैंप्स

    ❌

    ✅ (एलईडी)

    अलॉय व्हील्स

    17-इंच

    17-इंच

    एलईडी इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम

    ✅ 

    ✅ 

    क्रोम डोर हैंडल

    ❌ 

    ✅ 

    शार्कफिन एंटीना

    ✅ 

    ✅ 

    क्रोम विंडोलाइन एक्सेंट

    ❌

    ✅ 

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅ 

    ✅ (कनेक्टेड)

    पीछे इल्यूमिनेटेड लोगो

    ❌ 

    ✅

    रूफ स्पॉइलर

    ✅ 

    ✅ 

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    ✅ 

    ✅ 

    आगे पावर-एडजस्टेबल सीट

    ✅ (केवल 8 तरह ड्राइवर)

    ✅ (6 तरह ड्राइवर और को-ड्राइवर)

    पीछे सीट मसाज फ़ंक्शन

    ❌

    ✅ 

    पीछे एसी वेंट्स

    ✅ 

    ✅ 

    एंबिएंट लाइटिंग

    ✅ (सिंगल कलर)

    ✅ (ड्यूअल-कलर)

    पीछे 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग सीट

    ✅ 

    ✅ 

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅ 

    ✅ 

    सनरूफ

    ✅ (पैनोरमिक)

    ✅ (पैनोरमिक)

    टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    ✅ (12.3-इंच)

    ✅ (10.1-इंच)

    एआई इंटीग्रेशन

    ✅ (जनरेटिव एआई)

    ✅ (गूगल असिस्टेंट)

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    ✅ 

    ✅ 

    क्रूज कंट्रोल

    ✅ (एडेप्टिव)

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ 

    ✅ 

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ✅ (12.3-इंच)

    ✅ (10.25-इंच)

    आगे वेंटिलेटेड सीट

    ✅ 

    ✅ 

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅ 

    ✅ 

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बीओएसई

    6-स्पीकर

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅ 

    ✅ 

    ड्राइव मोड

    ✅ 

    ✅ 

    एडीएएस

    ✅ (लेवल 2)

    ❌

    6 एयरबैग

    ✅ 

    ✅ 

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    ✅ 

    ✅ 

    हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए)

    ✅ 

    ✅ 

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (आगे और पीछे)

    ✅ (आगे और पीछे)

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (पीछे)

    डैशकैम

    ✅ 

    ❌

    आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    ✅ 

    ✅ 

    Hyundai Bayon Panoramic Sunroof

    • फीचर के मामले में बेयोन और कुशाक दोनों ही अच्छी तरह से लैस हैं। दोनों में एलईडी लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे सभी बुनियादी फीचर्स मिलते हैं। कंफर्ट के लिए, दोनों ही फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ ऑफर करती हैं।

    Hyundai Bayon Dual-Display Setup

    • लेकिन जब टेक्नोलॉजी की बात आती है, तो हुंडई बेयोन आगे निकल जाती है। इसमें एक बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है जो जनरेटिव एआई के साथ आती है। सबसे बड़ा अंतर एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) का है, जो बेयोन को सुरक्षा के मामले में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

    Skoda Kushaq Rear Seat Massager

    • स्कोडा कुशाक में भी फीचर्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है रियर सीट मसाज फंक्शन। यह पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के अनुभव को बेहद ख़ास बना देता है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    स्पेसिफिकेशन

    हुंडई बेयोन

    स्कोडा कुशाक

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    सिलेंडरों की संख्या

    4

    3

    4

    पावर

    115 पीएस

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    178 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी, सीविटी

    6-स्पीड एमटी, 8-स्पीड एटी

    7-स्पीड डीएसजी

    Hyundai Bayon Engine

    • हुंडई बेयोन में केवल एक ही इंजन विकल्प है - एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन। यह इंजन शहर में रोजाना चलाने के लिए यह पर्याप्त है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प है।

    Skoda Kushaq Engine

    • दूसरी तरफ, स्कोडा कुशाक पूरी तरह से परफॉर्मेंस पर केंद्रित है। इसमें दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। एक 1.0-लीटर टीएसआई इंजन है, और इसका 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बेहद स्मूद है। दूसरा 1.5-लीटर टीएसआई इंजन है। यह 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है, जो 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आता है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    Hyundai Bayon Rear

    हुंडई बेयोन और स्कोडा कुशाक दोनों ही बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी कार हैं, लेकिन ये दो अलग-अलग खरीदारों को टारगेट करती हैं। हुंडई बेयोन उन लोगों के लिए है जो एक टेक-सेवी, फीचर-लोडेड और प्रीमियम एहसास वाली कार चाहते हैं। यह स्पेस, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का एक संतुलित पैकेज है। एडीएएस की मौजूदगी इसे उन खरीदारों के लिए आकर्षक बनाती है जो सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। यह एक "टेस्टेड एंड ट्राइड" पैकेज है जो ज्यादातर लोगों की जरूरतें पूरी करेगा।

    Skoda Kushaq Rear Quarter

    वहीं, स्कोडा कुशाक ड्राइविंग के शौकीनों के लिए बनी है। हालांकि इसमें एडीएएस नहीं है, लेकिन इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे देश की सबसे सुरक्षित कार में से एक बनाती है। यह रोजमर्रा के लिए सभी जरूरी फीचर्स देती है, प्रीमियम दिखती है और इसका ड्राइविंग अनुभव लाजवाब है। इसके पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन और बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स इसे चलाने में बेहद मजेदार बनाते हैं। साथ ही, रियर सीट मसाज फंक्शन इसे परिवार के लिए भी एक ख़ास विकल्प बनाता है। आखिर में, फैसला आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। अगर आप बेहतरीन फीचर्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और एडीएएस की सुरक्षा चाहते हैं, तो हुंडई बेयोन चुनें। लेकिन अगर आपके लिए ड्राइविंग का मजा और दमदार परफॉर्मेंस सबसे ऊपर है, तो स्कोडा कुशाक आपके लिए कहीं ज्यादा बेहतर साबित होगी।

    अन्य विकल्प

    अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दूसरा विकल्प देख रहे हैं तो मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, टाटा कर्व, रेनो डस्टर और निसान टेक्टन पर विचार कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है