• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा Vs टाटा नेक्सन Vs महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ Vs हुंडई वेन्यू: दिवाली पर कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार खरीदें?

    नेक्सन, एक्सयूवी 3एक्सओ और वेन्यू में वे फीचर हैं जो ब्रेजा में नहीं हैं, लेकिन मारुति कार के अपने फायदे हैं। कौनसी एसयूवी कार को खरीदना फायदे का सौदा है?

    cardekho
    cardekho
    modified on अक्टूबर 29, 2026 14:03 ist
    info icon
    published onOct 29, 2026 12:56 IST
    last updated onOct 29, 2026 14:03 IST
    84 Views
    • Write a कमेंट

    Brezza Vs Nexon Vs XUV 3XO Vs Venue

    दिवाली नई कार घर लाने के लिए सबसे अच्छा समय है, और अगर आप एक सब-4 मीटर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काफी सारे विकल्प हैं। 2026 मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और हुंडई वेन्यू आपकी सब-4 मीटर एसयूवी की शॉटलिस्ट में हो सकते हैं।

    जहां ब्रेजा कार में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी का विकल्प है, वहीं नेक्सन और एक्सयूवी 3एक्सओ में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प है। खास बात ये है कि चारों ही एसयूवी में फीचर से भरपूर केबिन है। हालांकि, इनकी कीमत, साइज और सेफ्टी फीचर में अंतर है। तो, इस दिवाली 2026 मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और हुंडई वेन्यू में से दिवाली पर कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार खरीदें? आइए जानते हैं आगे:

    कीमत

    मॉडल

    2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा

    टाटा नेक्सन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    हुंडई वेन्यू

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    7.50 लाख रुपये से 13.71 लाख रुपये

    7.37 लाख रुपये से 14.22 लाख रुपये

    7.8 लाख रुपये से 15.04 लाख रुपये

    8 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये

    • टाटा नेक्सन की शुरूआती कीमत सबसे कम 7.37 लाख रुपये है, जो इसे सबसे सस्ती कार बनाती है।

    Tata Nexon Front Quarter

    • ब्रेजा की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा 7.50 लाख रुपये है, लेकिन इसके टॉप मॉडल की प्राइस सबसे कम 13.71 लाख रुपये है।

    Maruti Brezza Front Quarter

    • हुंडई वेन्यू की शुरूआती कीमत और टॉप मॉडल की कीमत चारों में सबसे ज्यादा है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ टॉप मॉडल की प्राइस नेक्सन और वेन्यू के बीच है।

    Mahindra XUV 3XO Front Quarter
    Hyundai Venue

    • हालांकि, कीमत में आखिरी अंतर आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट और पावरट्रेन ऑप्शन पर निर्भर करेगा।

    साइज

    मॉडल

    2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा

    टाटा नेक्सन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    हुंडई वेन्यू

    लंबाई

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3990 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1790 मिलीमीटर

    1804 मिलीमीटर

    1821 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1685 मिलीमीटर

    1620 मिलीमीटर

    1647 मिलीमीटर

    1665 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2500 मिलीमीटर

    2498 मिलीमीटर

    2600 मिलीमीटर

    2520 मिलीमीटर

    • इन सब में ब्रेजा और वेन्यू सबसे ऊंची एसयूवी कार है, ब्रेजा की ऊंचाई 1685 मिलीमीटर और वेन्यू की ऊंचाई 1665 मिलीमीटर है।

    Maruti Brezza Front
    Hyundai Venue Front

    • एक्सयूवी 3एक्सओ चारों में सबसे ज्यादा चौड़ी (1821 मिलीमीटर) है और व्हीलबेस भी सबसे लंबा 2600 मिलीमीटर है।

    Mahindra XUV 3XO Front

    • टाटा नेक्सन 1804 मिलीमीटर चौड़ी है और इसका व्हीलबेस 2498 मिलीमीटर है, जबकि ब्रेजा और वेन्यू का व्हीलबेस क्रमश: 2500 मिलीमीटर और 2520 मिलीमीटर है।

    Tata Nexon Side
    Tata Nexon Front

    • चारों एसयूवी की लंबाई लगभग एक समान है, इनकी चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में अंतर है। हालांकि, सिर्फ साइज से केबिन स्पेस और कंफर्ट तय नहीं होता है, इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले खुद जाकर पीछे की सीट पर स्पेस और बूट को देखना सही रहेगा।

    फीचर और सेफ्टी

    फीचर

    2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा

    टाटा नेक्सन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    हुंडई वेन्यू

    ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी फॉग लैम्प्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ❌

    एलईडी टेल लैम्प्स

    ✅

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅

    ✅

    व्हील

    16-इंच अलॉय व्हील्स

    16-इंच अलॉय व्हील्स

    17-इंच अलॉय व्हील्स

    16-इंच अलॉय व्हील्स

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एम्ब्रिएंट लाइटिंग

    ✅

    ✅

    ❌

    ✅

    इंफोटेनमेंट सेटअप

    10.1-इंच टचस्क्रीन

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    नहीं, 4-इंच मल्टी-इन्फो डिस्प्ले

    10.25-इंच डिस्प्ले

    10.25-इंच डिस्प्ले

    12.3-इंच डिस्प्ले

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

    9-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम

    7-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅(अडेप्टिव)

    ✅(अडेप्टिव)

    ✅(अडेप्टिव)

    क्लाइमेट कंट्रोल

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ड्यूअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    आगे वेंटिलेटेड सीट

    ✅

    ✅

    ❌

    ✅

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    सिंगल-पेन सनरूफ

    पैनोरमिक सनरूफ

    पैनोरमिक सनरूफ

    पैनोरमिक सनरूफ

    पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एयरबैग

    6

    6

    6

    6

    360-डिग्री कैमरा

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पार्किंग सेंसर

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हिल डिसेंट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    रेन सेंसिंग वाइपर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पीछे डिफॉगर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (एडीएएस)

    ❌

    ✅लेवल-2 एडीएएस

    ✅लेवल-2 एडीएएस

    ✅लेवल-2 एडीएएस

    • इन चारों कार में से हुंडई वेन्यू में सबसे ज्यादा बड़ी स्क्रीन है। इसमें एक 12.3-इंच टचस्क्रीन और एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। बाकी तीन एसयूवी में छोटी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जबकि ब्रेजा गाड़ी में फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के बजाय एक 4-इंच मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले दी गई है।

    Hyundai Venue Infotainment Screens

    • नेक्सन, एक्सयूवी 3एक्सओ और वेन्यू में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जबकि ब्रेजा में एक सिंगल-पैन सनरूफ है। नेक्सन में 9-स्पीकर जेबीएल सिस्टम है, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ में 7-स्पीकर हरमन कार्डन सेटअप और वेन्यू में 8-स्पीकर बोस सिस्टम दिया गया है।

    Tata Nexon Panoramic Sunroof
    Mahindra XUV 3XO Harmon Kardon Speakers

    • ब्रेजा, नेक्सन और वेन्यू में आगे वेंटिलेटेड सीट दी गई है, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ में इस फीचर का अभाव है। एक्सयूवी 3एक्सओ में ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

    Mahindra XUV 3XO Dual-zone Climate Control

    • चारों एसयूवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रेन-सेसिंग वाइपर और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। नेक्सन, एक्सयूवी 3एक्सओ और वेन्यू में लेवल-2 एडीएएस भी दिया गया है, जबकि ब्रेजा में यह फीचर नहीं है।
    • ब्रेजा और नेक्सन में हिल डिसेंट कंट्रोल भी मिलता है, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ और वेन्यू में यह फीचर नहीं है।
    • अगर आप फीचर को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं तो वेन्यू अपनी बड़ी डिस्प्ले के साथ सबसे अलग है। नेक्सन और एक्सयूवी 3एक्सओ में प्रीमियम साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

    इंजन

    मॉडल

    2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा

    टाटा नेक्सन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    हुंडई वेन्यू

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल + सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर T-GDi (डायरेक्ट इंजेक्शन) टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    103 पीएस

    103 पीएस (पेट्रोल)/ 88 पीएस (सीएनजी)

    110 पीएस

    120 पीएस

    100 पीएस

    115 पीएस

    112 पीएस

    130 पीएस

    117 पीएस

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    139 एनएम

    139 एनएम (पेट्रोल)/121.5 एनएम (सीएनजी)

    170 एनएम

    170 एनएम

    170 एनएम

    260 एनएम

    200 एनएम

    230 एनएम

    300 एनएम

    115 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-एमटी/ 6-एटी

    6-एमटी

    6-एमटी

    5एमटी, 6एमटी, 6एमटी, 7डीसीए

    6एमटी

    6एमटी, 6एएमटी

    6 एमटी, 6 एटी

    6 एमटी, 6 एटी

    6एमटी, 6एएमटी

    5 एमटी

    6 एमटी, 7 डीसीटी

    6एमटी, 6एटी

    • यहां ब्रेजा एकमात्र कार है जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और पेट्रोल-सीएनजी सेटअप है, जिस पर कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले विचार कर सकते हैं।

    Maruti Brezza Engine

    • नेक्सन में टर्बो-पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल-सीएनजी और डीजल इंजन के साथ काफी सारे पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मैनुअल, एएमटी और ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प भी है, जिससे ग्राहकों को चुनने के लिए ज्यादा कॉम्बिनेशन मिलते हैं।

    Tata Nexon Engine

    • एक्सयूवी 3एक्सओ में दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन दिया गया है। इसका 130 पीएस टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन इन सब में सबसे पावरफुल पेट्रोल इंजन है, जबकि डीजल इंजन का टॉर्क 300 एनएम है जो सबसे ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।
    • वेन्यू में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल डीजल इंजन मिलते हैं। इसके 120 पीएस टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जबकि डीजल इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    आपको कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार खरीदनी चाहिए, यह फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज को ज्यादा अहमियत देते हैं। अगर आप ज्यादा मस्कुलर बॉडी डिजाइन पसंद करते हैं तो मारुति सुजुकी ब्रेजा पर विचार करना चाहिए। इसमें कई इंजन ऑप्शन के साथ आगे वेंटिलेटेड सीटें, एक सनरूफ और एक 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है।

    Maruti Brezza Front Quarter

    टाटा नेक्सन अपने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ऑप्शन सहित बड़ी पावरट्रेन रेंज के साथ खुद को बेहतर बनाती है। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, एक जेबीएल साउंड सिस्टम, और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर भी दिए गए हैं। बाकी तीनों की तुलना में इसकी शुरुआती कीमत कम है और अगर आप एक फीचर से भरपूर एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो इस पर विचार कर सकते हैं।

    Tata Nexon Front Quarter

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ अपने लंबे व्हीलबेस, चौड़ी बॉडी, 17-इंच अलॉय व्हील और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसमें आगे वेंटिलेटेड सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर नहीं हैं।

    Mahindra XUV 3XO Front Quarter

    चारों में हुंडई वेन्यू सबसे महंगी एसयूवी कार है, लेकिन इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक बोस साउंड सिस्टम, आगे वेंटिलेटेड सीटें, और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प भी है, साथ ही लेवल-2 एडीएएस भी दिया गया है। अगर केबिन टेक्नोलॉजी और बड़ा इंजन लाइनअप आपके लिए मायने रखता है, तो वेन्यू आपकी शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने लायक है।

    Hyundai Venue Front Quarter

    टाटा नेक्सन उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो एक ऑल-राउंड पैकेज ढूंढ रहे हैं, क्योंकि इसमें प्रीमियम फीचर के साथ कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि, अगर आपकी कुछ खास प्राथमिकताएं हैं तो ब्रेजा, एक्सयूवी 3एक्सओ और वेन्यू आपके लिए बेहतर हैं। अपना आखिरी फैसला लेने से पहले अपने बजट में फिट होने वाले वेरिएंट का कंपेरिजन करें और टेस्ट ड्राइव लें।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    Maruti Suzuki Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है