• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने खरीदें टाटा की कार और कीजिए 50,000 रुपये तक की बचत

    कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुकी कारों की सेल्स को वापिस रफ्तार देने के लिए इन दिनों कंपनियां भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब टाटा मोटर्स अपनी चुनिंदा कारों पर छूट दे रही है। टाटा (Tata) का यह कार डिस्काउंट ऑफर (Car Discount Offer) 30 जून 2020 तक मान्य है। 

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 15, 2020 10:43 ist
    info icon
    published onJun 15, 2020 10:43 IST
    last updated onJun 15, 2020 10:43 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा टिगॉर पर ग्राहक अधिकतम 50,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
    • टियागो पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 
    • हैरियर पर अधिकतम डिस्काउंट 45,000 रुपये है। 
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 जून 2020 तक मान्य है। 

    Tata Harrier, Tiago, and Tigor

    कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुकी कारों की सेल्स को वापिस रफ्तार देने के लिए इन दिनों कंपनियां भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब टाटा मोटर्स अपनी चुनिंदा कारों पर छूट दे रही है। टाटा का यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 जून 2020 तक मान्य है। यहां देखिए टाटा मोटर्स की किस कार पर कितनी छूट मिल रही हैः-

    टाटा टियागो

    Tata Tiago

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    35,000 रुपये तक

    टाटा टिगॉर

    Tata Tigor

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    50,000 रुपये तक

    टाटा नेक्सन

    Tata Nexon

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    -

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    10,000 रुपये तक

    टाटा हैरियर

    Tata Harrier

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    30,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    कुल लाभ

    45,000 रुपये तक

    यह भी पढ़ें : इस महीने मारुति की कारों पर पाएं 52,500 रुपये तक की छूट

    टाटा हैरियर यहां इकलौती कार है जिस पर नगद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। वहीं नेक्सन एकमात्र गाड़ी है जिस पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट रखा गया है। अल्ट्रोज पर इस बार भी कोई छूट नहीं दी जा रही है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह डिस्काउंट स्कीम चुनिंदा मॉडल के लिए है। कार के अलग-अलग वेरिएंट और राज्य के हिसाब से डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है। वहीं कॉर्पोरेट डिस्काउंट केवल चुनिंदा कर्मचारियों के लिए है। कोरोना वॉरियर्स भी इस कॉर्पोरेट डिस्काउंट स्कीम का फायदा ले सकते हैं। हालांकि हम आपको इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं। 

    टाटा मोटर्स अपनी अधिकांश कारों को बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट कर चुकी है, हालांकि अभी तक हैक्सा को बीएस6 अपडेट नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि बीएस6 हैक्सा को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टाटा की एचबीएक्स और ग्रेविटास को 2020 के आखिर तक पेश करने की योजना है।

    यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स लाई नए फाइनेंस और ईएमआई ऑप्शन, नई कार खरीदने में मिलेगी ग्राहकों को सहूलियत

    was this article helpful ?

    टाटा टिगॉर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है