• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन एमपीवी की एसेसरीज से जुड़ी पूरी डीटेल्स पर डालिए एक नजर

    टोयोटा-सुजुकी की शेयर्ड मॉडल्स के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत तैयार की गई टोयोटा रुमियन एमपीवी मारुति की अर्टिगा एमपीवी पर बेस्ड है। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 26, 2023 13:28 ist
    info icon
    published onSep 26, 2023 13:28 IST
    last updated onSep 26, 2023 13:28 IST
    510 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion accessories

    • मारुति अर्टिगा का क्रॉस बैज वर्जन है रुमियन जिसकी स्टाइलिंग है थोड़ी अलग 
    • क्रोम गार्निश,साइड स्कर्ट्स और फॉग लैंप किट जैसी एक्सटीरियर एसेसरीज दी जा रही है इसके साथ
    • फ्लोर मैट्स,सीट कवर्स और विंडो सनशेड्स जैसे इंटीरियर एसेसरीज की भी की जा रही है पेशकश
    • 10.29 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है टोयोटा रुमियन एमपीवी कार की कीमत 

    टोयोटा-सुजुकी की शेयर्ड मॉडल्स के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत तैयार की गई टोयोटा रुमियन एमपीवी मारुति की अर्टिगा एमपीवी पर बेस्ड है। हम इसकी वेरिएंट अनुसार फीचर्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी दे चुके हैं। आगे देखिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में दी जाने वाली एसेसरीज की डीटेल्स:

    Toyota Rumion exterior accessories
    Toyota Rumion interior accessories

    इंडिविजुअल एसेसरीज

    एक्सटीरियर एसेसरीज 

    इंटीरियर एसेसरीज 

    क्रोम टेलगेट गार्निश

    6 प्रकार के फ़्लोर मैट 

    क्रोम हेडलाइट गार्निश

    लगेज ट्रे

    रियर रूफ स्पॉयलर

    3 प्रकार के सीट कवर

    क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग

    इंटीरियर डैशबोर्ड किट

    आउटसाइड क्रोम डोर हैंडल

    विंडो सनशेड्स

    क्रोम नंबर प्लेट गार्निश

    इंटीरियर आर्मरेस्ट किट

    रियर बम्पर एक्सटेंडर

    2 प्रकार के डोर सिल गार्ड 

    बूटलिड क्रोम गार्निश

    इल्यूमिनेटेड डोर सिल गार्ड

    क्रोम इन्सर्ट के साथ डोर वाइजर

     

    क्रोम रियर बम्पर गार्निश

     

    बम्पर कॉर्नर प्रोटेक्टर

     

    साइड स्कर्ट

     

    मड गार्ड

     

    फॉग लैंप किट

     

    बॉडी कलर

     


    टोयोटा अपनी रुमियन एमपीवी की सभी एसेसरीज पर 1 साल तक की वॉरन्टी की पेशकश भी कर रही है। 

    टोयोटा रुमियनम एमपीवी ओवरव्यू 

    टोयोटा रुमियन एमपीवी में मारुति अर्टिगा एमपीवी वाले पावरट्रेन ऑप्शंस ही दिए गए हैं और इसे 3 वेरिएंट्स: एस,जी और वी मेंं पेश किया गया है। रुमियन एमपीवी में अर्टिगा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस/137 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके सीएनजी वर्जन में लगा इंजन 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 26.11 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा रुमियन सीएनजी की बुकिंग कुछ समय के लिए हुई बंद, ज्यादा वेटिंग पीरियड के चलते कंपनी ने लिया फैसला

    कीमत और मुकाबला

    Toyota Rumion

    टोयोटा रुमियन कार की कीमत 10.29 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। टोयोटा रुमियन कार का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से है। इसे किया कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या मारुति बलेनो या टोयोटा ग्लैंजा के मुकाबले 2 लाख रुपये ज्यादा देकर मारुति फ्रॉन्क्स को खरीदना है एक फायदे का सौदा? जानिए यहां


    यह भी देखें: टोयोटा रुमियन की ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    K
    kiran
    Sep 22, 2025, 12:23:28 AM

    Toyota Romania के साथ क्या-क्या एसेसरीज दिया जाता है गाड़ी के साथ में

    जवाब
    Write a Reply
    2
    K
    kiran
    Sep 22, 2025, 12:24:56 AM

    कौन-कौन सा ऐसा सीरीज मिलता है गाड़ी के साथ में सीएनजी

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mohamad iqbal mir
      Jan 24, 2024, 9:05:29 PM

      It is best family car and it very comfortable

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है