• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा बेस्ड टोयोटा रुमियन भारत में अगस्त के आखिर तक या सितंबर के शुरुआत में हो सकती है लॉन्च

    टोयोटा रुमियन एमपीवी को भारत में अगस्त के अंत तक या फिर सितंबर के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हमारे डीलरशिप सूत्रों से पता चला है कि कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग भी अगले हफ्ते से लेनी शुरू कर देगी, और उसी दौरान इस गाड़ी की कीमतों से भी पर्दा उठाया जा सकता है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 22, 2023 11:37 ist
    info icon
    published onAug 22, 2023 11:37 IST
    last updated onAug 22, 2023 11:37 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion

    • इस गाड़ी की बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
    • यह मारुति अर्टिगा का रिबैज्ड वर्जन है जिसके एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिलेंगे।
    • टोयोटा रुमियन में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, चार एयरबैग्स, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • इस एमपीवी कार में मारुति का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। इस गाड़ी के साथ सीएनजी की भी चॉइस मिलेगी।
    • टोयोटा रुमियन कार की कीमत 8.8 लाख रुपए (एक्स-शोरूम ) से शुरू हो सकती है।

    टोयोटा रुमियन एमपीवी को भारत में अगस्त के अंत तक या फिर सितंबर के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हमारे डीलरशिप सूत्रों से पता चला है कि कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग भी अगले हफ्ते से लेनी शुरू कर देगी, और उसी दौरान इस गाड़ी की कीमतों से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

    क्या है रुमियन?

    Toyota Rumion

    रुमियन कार मारुति अर्टिगा का रिबैज्ड वर्जन है। इस गाड़ी की फ्रंट प्रोफाइल एकदम नई है और यह टोयोटा इनोवा से इंस्पायर्ड लगती है। इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। इस गाड़ी के इंटीरियर में भी कई फल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं, केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन फैब्रिक सीटें और डैशबोर्ड पर एक नया कलर शेड मिलता है।

    फीचर

    Toyota Rumion

    टोयोटा रुमियन एमपीवी में प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंजन पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा रुमियन एमपीवी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    इंजन

    Toyota Rumion

    रुमियन कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे। मारुति अर्टिगा की तरह ही इसमें भी सीएनजी किट दी जाएगी जिसके साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।  कंपनी का दावा है कि इसका सीएनजी वर्जन 26.11 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम होगा।

    टोयोटा रुमियन की कीमत मारुति अर्टिगा से थोड़ी ज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में मारुति अर्टिगा की प्राइस 8.64 लाख रुपए से 13.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। टोयोटा रुमियन को किया कैरेंस और महिंद्रा मराज़ो के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है