• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का फीचर, जल्द होगी लॉन्च

    लीक हुए डिजाइन में पैनोरमिक सनरूफ पहली दो रो को कवर करती हुई नजर आ रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 27, 2022 18:40 ist
    info icon
    published onOct 27, 2022 18:40 IST
    last updated onOct 27, 2022 18:40 IST
    398 Views
    • Write a कमेंट

    इस नवंबर होगा इस कार का डेब्यू, इनोवा क्रिस्टा के साथ बिक्री के लिए रहेगी उपलब्ध

    Toyota Innova Hycross Panoramic sunroof

    • एक पेटेंट इमेज लीक के जरिए पैनोरमिक सनरूफ मिलने की बात आई है सामने 
    • काफी स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आ रहा है इसका डिजाइन, मगर साइड से पूरी तरह एक ट्रेडिशनल एमपीवी कार लग रही है ये 
    • फ्रंट व्हील ड्राइव एमपीवी होगी ये जिसे नए मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर किया गया है तैयार
    • 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा इसमें 
    • 20 लाख रुपये तक हो सकती है प्राइस

    अपकमिंग टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का डिजाइन पेंटेंट लीक हुआ है जिसके कारण इस एमपीवी के एक्सटीरियर स्टाइल की झलक देखने को मिली है। एक और महत्वपूर्ण जानकारी ये भी मिली है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया जाएगा जो इनोवा कार में पहली बार पेश किया जाने वाला फीचर होगा। बता दें कि टोयोटा हाइराइडर कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी पैनोरमिक सनरूफ का फीचर दिया गया है। 

    Innova Hycross teaser

    इसके अलावा क्रिस्टा के मुकाबले नई इनोवा हाईक्रॉस ज्यादा स्पोर्टी और एक मैच्योर कार भी लग रही है। हाल ही में टोयोटा इंडोनेशिया ने हाईक्रॉस के फ्रंट प्रोफाइल का टीजर जारी किया था। 

    यह भी पढ़ें: मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर - जानिये इनमें से कौनसी एसयूवी कार की डिलीवरी मिलेगी जल्द

    Toyota Innova Hycross rear spied

    एक फ्रैश स्टाइलिंग के अलावा इनोवा हाईक्रॉस को एक मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जो पहले लैडर ऑन फ्रेम चेसिस परद बेस्ड थी। इस बदलाव के साथ ही अब इनोवा रियर व्हील ड्राइव कार ना होकर एक फ्रंट व्हील ड्राइव एमपीवी के तौर पर सामने आएगी। इनोवा क्रिस्टा के मुकाबले नई हाईक्रॉस कार ज्यादा लंबी और चौड़ी भी नजर आ सकती है। न्यू इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी कार में 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसका पावर आउटपुट 190 पीएस हो सकता है। टोयोटा की न्यू इनोवा हाईक्रॉस में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, वहीं इसे ज्यादा अफोर्डेबल एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर पेश करने के लिए रेगुलर पेट्रोल पावरट्रेन दिया जा सकता है।

    अपडेटेड स्टाइल, फीचर्स, नए प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन अपग्रेड्स के चलते इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 20 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। इसके साथ-साथ इनोवा क्रिस्टा की बिक्री भी जारी रहेगी और ये किया कैरेंस और महिंद्रा मराजो के प्रीमियम विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेगी। 

    यह भी पढ़ें: न्यू टोयोटा इनोवा का क्रॉस बैज वर्जन उतारेगी मारुति

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है