• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस जून टोयोटा के हाइब्रिड मॉडल्स पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड? जानिए यहां

    इस समय टोयोटा की भारत में काफी हाइब्रिड कारें मौजूद है जिनमें अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी से लेकर लग्जरी एमपीवी वेलफायर शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 17, 2024 18:45 ist
    info icon
    published onJun 17, 2024 18:45 IST
    last updated onJun 17, 2024 18:45 IST
    428 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hybrid waiting period

    इंडियन मार्केट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें काफी पॉपुलर हो रही है और नई फेम पॉलिसी के तहत सरकार भी हाइब्रिड कारें खरीदने वाले ग्राहकों को इंसेटिव्स देती है। यदि आप इस जून के महीने में टोयोटा हाइब्रिड कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानिए मॉडल अनुसार वेटिंग पीरियड के बारे में:

    मॉडल 

    वेटिंग पीरियड

    टोयोटा टोयोटा अर्बन क्रुजर हाइराइडर

    2 महीने

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 

    14 महीने

    टोयोटा कैमरी 

    1 महीना

    टोयोटा वेलफायर

    12 महीने

    Toyota Urban Cruiser Hyryder Front

    • टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टोयोटा की इस एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और ये केवल फ्रंट व्हील ड्राइव स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है। हाइराइडर के हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत 16.66 लाख रुपये से लेकर 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    Toyoto Innova Hycross

    • यदि आप इस जून टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसपर सबसे ज्यादा 14 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हाल ही में टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस फुल लोडेड जेडएक्स और जेडएक्स(ओ) हाइब्रिड वेरिएंट्स की बुकिंग बंद कर दी थी। इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड में 2 लीर इंजन दिया गया है जिसके साथ ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत 25.97 लाख रुपये से लेकर 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 
    • टोयोटा कैमरी का हाइब्रिड लाइनअप पर मात्र एक महीने का ही वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। इसमें 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है ​जो सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है ​और इसकी कीमत 46.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
    • टोयोटा की प्रीमियम कार वेलफायर एमपीवी पर एक साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

    बता दें कि नई कार पर सटीक वेटिंग पीरियड तो वेरिएंट,आपके शहर या राज्य और आपके नजदीकी डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करता है। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप्स से संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है