• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्केट में अब भी उपलब्ध हैं ये काफी सालों पहले लॉन्च हुईं कारें,देखिए पूरी लिस्ट

    भारत में अधिकतर कारों को अच्छी माइलेज देने, दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस होने के लिए जाना जाता है। कई कारें ऐसी भी होती हैं जो अपनी अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी और एडवांस फीचर लिस्ट को लेकर मशहूर होती हैं। वहीं, कई गाड़ियां ऐसी भी हैं जो करीब दो दशक तक इंडस्ट्री में रहने के बाद भरोसेमंद होने के लिए जानी जाती हैं। चलिए डालते हैं नजर 10 साल पुरानी कारों की लिस्ट पर जो अब भी बिक्री के लिए मार्किट में हैं उपलब्ध:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 25, 2021 17:25 ist
    info icon
    published onMay 25, 2021 17:25 IST
    last updated onMay 25, 2021 17:25 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास 1995

    मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास सेडान सबसे पुरानी कार है। यह कार मार्केट में करीब 26 साल से मौजूद है। मर्सिडीज़ बेंज ने इसके लिए टाटा के साथ साझेदारी की थी और ई-क्लास कंपनी की भारत में ऑफिशियल तौर पर बिकने वाली पहली कार बन गई थी। यह एक लग्ज़री कार है जो सभी अपकमिंग प्रीमियम व्हीकल्स के लिए नया बेंचमार्क सेट करती है। अगर रियर पैसेंजर्स के कम्फर्ट की बात हो तो यह गाड़ी आज भी सबसे अच्छी साबित होती है। 

    होंडा सिटी -1998 

    भारत में होंडा सिटी को 1998 में लॉन्च किया गया था। इसके फर्स्ट जनरेशन मॉडल की प्राइस 6 लाख रुपए के करीब रखी गई थी। यह सबसे क्लासी दिखने वाली सेडान कार थी। इसमें पावरफुल 1.5-लीटर आई-वी टेक इंजन दिया गया था जो 102 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम था। अधिकतर लोगों का मानना है कि इसकी प्रीमियम क्वालिटी का लेवल नए जनरेशन आने के साथ-साथ कमज़ोर हुआ है। 

    हुंडई सैंट्रो - 1998

    हुंडई ने अपनी इस टॉल-बॉय हैचबैक को 1998 में उतारा था। उस दौरान मारुति जेन और मारुति सुजुकी 800 जैसी कारें भी बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। वहीं, सैंट्रो को एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया था। इस गाड़ी में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया था। कुछ साल बाद कंपनी ने इसमें कुछ सधार करके इसे 'सैंट्रो ज़िंग' टाइटल के साथ उतार दिया था। 2015 में बंद होने के बाद इसे मार्केट में 2018 में फिर से वापस लॉन्च किया गया था। सैंट्रो कार के विज्ञापन में शाहरुख़ खान लंबे समय तक नज़र आए हैं। 

    टाटा सफारी - 1998

    90 के दशक में कुछ ही एसयूवी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। सूमो कार लॉन्च करने के बाद टाटा ने 1998 में सफारी को उतारा था। यह बेहद आकर्षक दिखने वाली प्रीमियम एसयूवी कार थी। हालांकि, उन दिनों टाटा की कारें इतनी ज्यादा विश्वसनीय नहीं थी। मगर, कारों को स्टाइलिंग को काफी पसंद किया जाता था। टाटा सफारी कार को 2019 में बंद कर दिया गया था, अब कंपनी ने 2021 में इसका न्यू जनरेशन वर्जन पेश कर दिया है। 

    मारुति वैगन आर-1999 

    जब वैगन आर को लॉन्च किया गया था तब इसका सीधा मुकाबला हुंडई सैंट्रो कार से था।  वैगन आर बेहद स्पेशियस और प्रैक्टिकल कार थी। वर्तमान में मार्केट में इसका चौथा जनरेशन वर्जन मार्केट में उपलब्ध है जो स्पेशियस केबिन के साथ आता है। 

    मारुति ऑल्टो - 2000 

    मारुति ऑल्टो, मारुति 800 और 1000 का एक ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न ऑप्शन था। इसकी प्राइस वैगन आर के बिलकुल बराबर थी और मारुति 800 से ज्यादा थी। इसमें पावर स्टीयरिंग, एसी और बेहतरीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 21 वर्षों तक मार्केट में मौजूद होने से लेकर आज भी ऑल्टो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।  

    महिंद्रा बोलेरो - 2000 

    बोलेरो इस लिस्ट का सबसे पुराना मॉडल है। इस रग्ड एसयूवी को दो दशकों से कोई नए अपडेट्स नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी यह बेहद पॉपुलर है। पहले  यह गाड़ी केवल कमर्शियल मार्केट में ही पॉपुलर थी, लेकिन अब यह प्राइवेट खरीदारों के बीच भी काफी मशहूर है। कंपनी बोलेरो का पिकअप ट्रक भी लॉन्च कर चुकी है जो बाजार में बेहद पॉपुलर है।  

    महिंद्रा स्कॉर्पियो - 2002 

    Mahindra Scorpio

    उस दौरान भी एसयूवी सेगमेंट काफी पॉपुलर था।  महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एसयूवी को मस्क्युलर लुक्स के साथ लॉन्च किया था। यह गाड़ी लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही काफी पॉपुलर हो गई थी। इसमें रियर-व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन समेत सिंगल-डीन स्टीरियो, रूफ माउंटेड एसी और पावर विन्डोज़ जैसे फीचर्स दिए गए थे। यह महिंद्रा का पहला ग्लोबल प्रोडक्ट था और अब यह कई अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी मशहूर है। महंगी और पुरानी होने के बावजूद भी यह महिंद्रा की सबसे बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार है। 

    टोयोटा कैमरी - 2002

    Toyota Camry

    टोयोटा का क्वालिस के बाद लॉन्च होने वाला सेकंड प्रोडक्ट कैमरी कार थी। उस दौरान यह कार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में काफी मशहूर थी, लेकिन भारत में इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं हुई थी। मगर, अब पिछले कई सालों में ग्राहक टोयोटा की विश्वनीयता को जान पाए हैं।  कैमरी बेहद प्रीमियम कार थी जो  मर्सिडीज़ बेंज के मुकाबले काफी अफोर्डेबल ऑप्शन था। कई सालों बाद भी इसे अब भी एक विश्वसनीय प्रोडक्ट माना जाता है। 

    स्कोडा ऑक्टाविया - 2002 

     

     

     उस समय भारतीय ग्राहकों ने कार के परफॉरमेंस पार्ट पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके बाद फिएट पालियो, ओपल एस्ट्रा जैसी दूसरी फन टू ड्राइव कारें लॉन्च हो गईं थीं। स्कोडा ने ऑक्टाविया सेडान को 2002 में पेश किया था। उस दौरान इसमें एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम्स जैसे फीचर्स दिए गए थे। यह भारत आने वाली पहली टर्बो पेट्रोल कार थी। इस आकर्षक दिखने वाली परफॉरमेंस कार को भारतीयों ने काफी पसंद किया था। चौथी जनरेशन की स्कोडा ऑक्टाविया को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : अब ब्लू कलर में नहीं मिलेगी टाटा नेक्सन,कंपनी ने हटाया ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है