• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी वैगन आर

    4.4531 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 4.99 - 7.24 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मारुति सुजुकी वैगन आर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन998 सीसी - 1197 सीसी
    पावर55.92 - 88.5 बीएचपी
    टॉर्क82.1 एनएम - 113 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज25.19 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    मारुति सुजुकी वैगन आर प्राइस

    WagonR के 12 वेरिएंट हैं, ₹4.99L से शुरू, 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल, S-CNG, फ्लेक्स-फ्यूल, MT और AGS में। LXi (₹4.99L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ESP, Hill Hold, ABS+EBD और रियर सेंसर मिलते हैं। VXi (₹5.54L से) में SmartPlay Studio ऑडियो, बॉडी कलर्ड हैंडल, इलेक्ट्रिक ORVMs और सेंट्रल लॉकिंग जुड़ जाते हैं। ZXi (₹5.98L से) 1.2L K-सीरीज़ इंजन पर जाती है जो काफी ज़्यादा पावर देता है, इसमें स्टीयरिंग पर लगे ऑडियो कंट्रोल और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग जुड़ते हैं, लेकिन इसमें स्टील व्हील ही रहते हैं और टचस्क्रीन नहीं मिलती। ZXi+ (₹6.41L से) में स्क्रीन आती है: Apple CarPlay और Android Auto वाली 17.78cm SmartPlay टचस्क्रीन, 14-इंच अलॉय व्हील, फ्रंट फॉग लैंप और रियर वाइपर और वॉशर। 2026 के लिए नई, Wagon R Flex Fuel (₹7.24L) रेंज में सबसे ऊपर है, यह Maruti की पहली फ्लेक्स-फ्यूल Wagon R है, जिसका इंजन कम रनिंग कॉस्ट के लिए E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड पर चलने के लिए फिर से बनाया गया है। ज़्यादातर बायर्स ZXi+ MT (₹6.41L) पर आते हैं, CarPlay वाली टचस्क्रीन, अलॉय और बड़ा 1.2L इंजन वही सब कवर कर देते हैं जो रोज़ की हैच ड्यूटी को असल में चाहिए, और ZXi+ AGS ऑटोमैटिक के लिए ~₹45K एक्स्ट्रा नहीं चुकाने पड़ते।

    और देखें
    वैगन आर एलएक्सआई(बेस मॉडल)998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 24.35 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड4.99 लाख*
    टॉप सेलिंग
    वैगन आर वीएक्सआई998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 24.35 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    5.54 लाख*
    वैगन आर एलएक्सआई सीएनजी998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 34.05 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड5.94 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.56 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड5.98 लाख*
    वैगन आर वीएक्सआई एटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 25.19 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड5.99 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई प्लस1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.56 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.41 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई एटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 24.43 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.43 लाख*
    टॉप सेलिंग
    वैगन आर वीएक्सआई सीएनजी998 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 34.05 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड
    6.49 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई प्लस ड्यूल टोन1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.56 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.52 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई प्लस एटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 24.43 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.86 लाख*
    वैगन आर जेडएक्सआई प्लस एटी ड्यूल टोन1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 24.43 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.97 लाख*
    हाल ही में पेश हुई
    वैगन आर flex फ्यूल(टॉप मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड
    7.24 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    मारुति सुजुकी वैगन आर रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    मारुति सुजुकी वैगन आर एक अच्छी बेसिक कार है। इसमें वो सब फीचर्स दिए गए हैं जिनकी एक बजट सिटी हैचबैक से उम्मीद रखते हैं।

    Maruti WagonR

    साल 1999 से ही मारुति वैगन आर कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही है और पिछले दो दशक में तो काफी बदलाव हुए हैं। ये पहले से ज्यादा फीचर लोडेड और ज्यादा प्रीमियम लुक वाली हो गई है मगर ये आज भी एक काम की फैमिली कार भी बनी हुई है। 

    ये मारुति की अफोर्डेबल कारों की भीड़ में शुमार है मगर ये अपने टॉल बॉय डिजाइन और फैमिली फर्स्ट अप्रोच पर अब भी कायम है। मैंने वैगन आर के साथ काफी समय बिताया है और इसके मुकाबले में मौजूद कारोंं को भी ड्राइव करके देखा है और आज ​कैसी है ये कार,आप जानेंगे इस रिव्यू में:

    और देखें

    वैगन आर कोई ऐसी कार नहीं है जिसे हर कोई मुड़कर देखे मगर इसका डिजाइन ऐसा भी नहीं है कि इससे आप नापसंद करें। जाहिर सी बात है कि ये एक टॉल बॉय कार है। इसका ​टॉल बॉय डिजाइन मार्केट में काफी दुर्लभ है जिससे ये काफी नोटिस में आती है। 

    Maruti WagonR Front

    आगे की तरफ वैगन आर में बेसिक सी ग्रिल दी गई है और इसकी दोनों हेलोजन हेडलाइट्स को एक पतली सी क्रोम स्ट्रिप कनेक्ट भी कर रही है। इसमें क्रोम का काफी कम इस्तेमाल हुआ है जो हमें काफी पसंद भी आया। 

    Maruti WagonR Side

    मारुति ने वैगन आर के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी लुक वाले 14 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके लोअर वेरिएंट्स में 14 इंच और 13 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई+ ड्युअल टोन में ब्लैक रूफ और ओआरवीएम्स दिए गए है जिससे ये हैचबैक काफी ज्यादा आकर्षक और अपीलिंग लगती है। 

    Maruti WagonR Rear

    मारुति वैगन आर के पिछले हिस्से की बात करें तो यहां से इसे सिपंल रखा गया है जिसमें वर्टिकल शेप के टेललैंप्स दिए गए हैं और नंबर  प्लेट के उपर क्रोम ट्रिम दी गई है जिसके साथ बूट लिड पर बोल्ड अक्षरों में 'वैगन आर' का नाम लिखा हुआ है।

    इसके डिजाइन में बहुत ज्यादा ऐसी चीजें नहीं है जो नापसंद की जाए। कई वर्षों से ये कार सिंपल ही रही है और मौजूदा मॉडल में कुछ मॉर्डन एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे ये अपडेटेड लगती है। इसमें ड्युअल टोन शेड्स दिए गए हैं और कुल मिलाकर इसका डिजाइन अच्छा लगता है। 

    मारुति ने इसमें 7 मोनोटोन शेड्स : सुपीरियर व्हाइट, सिल्की सिल्वर, मैग्मा ग्रे, गैलेंट रेड, नटमेग ब्राउन, पूलसाइड ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के विकल्प रखे हैं। ये गैलेंट रेड और मैग्मा ग्रे डुअल-टोन शेड में भी उपलब्ध हैं।

    और देखें

    डिजाइन एवं क्वालिटी

    वैगन आर के दरवाजे काफी अच्छे से खुलते हैं और इसकी रूफ भी उंची है जिससे केबिन में दाखिल होना काफी आसान है। आपको इसके लिए झुकने की जरूरत नहीं है ​और इस चीज से बुजुर्गों तक को केबिन के अंदर जाना और उससे बाहर निकलना आसान हो जाता है। 

    Maruti WagonR Dashboard

    इसके डैशबोर्ड का डिजाइन फ्लैट है। इसके केबिन में तीन कलर: ब्लैक और बैज के साथ सिल्वर हाइलाइट्स दी गई है। इसके काफी अच्छी तर​ह बैज का इस्तेमाल किया गय है जिससे केबिन में खुलेपन का अहसास होता है मगर एक बात बता दें कि ये गंदा भी जल्दी होता है। 

    Maruti WagonR Plastic Buttons

    इसके केबिन में हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है और इस कार की कीमत को देखते हुए इसकी क्वालिटी पर्याप्त लगती है। इसमें डोर पैड्स और सेंटर कंसोल में इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक काफी ​हार्ड और स्क्रैची है मगर बाकी जगह पर स्मूद फिनिशिंग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। एसी नॉब्स,स्टॉक्स और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स काफी सॉलिड लगते हैं। इसके मुकाबले में मौजूद टाटा टियागो में बेहतर कवालिटी का केबिन मिलता है। 

    सीटबेल्ट एरिया के आसपास प्लास्टिक जैसे कुछ हिस्से कच्चे हैं, और ग्रैब हैंडल फिक्स्ड हैं और जो पुराने टाइप के दिखते हैं। हमें डोर पैड पर कुछ फैब्रिक पैडिंग भी पसंद आई ।

    आगे की सीटें

    वैगन आर मे ड्युअल टोन ब्लैक और बैज फैब्रिक सीटें दी गई है जो डैशबोर्ड की कलर स्कीम से मैच हो रही है। दूसरी हैचबैक कारों के मुकाबले वैगन आर में आपको हाई सीटिंग पोजिशन मिलती है जिससे आपको सड़क का कमांडिंग और साफ नजारा दिखता है। मगर इसमें ड्राइवर सीट के लिए एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है और स्टीयरिंग व्हील को टिल्ट एडजस्ट किया जा सकता है जिससे आपको एक आदर्श ड्राइविंग पोजिशन ही मिलती है। 

    इसकी सीटें काफी कंफर्टेबल है और इनपर अच्छी खासी कद काठी वाले लोग आराम से बैठ सकते हैं। कंफर्ट लेवल की बात करें तो इस मोर्चे पर वैगन आर काफी अच्छी है। इसके आगे वाली सीटों से अच्छा सपोर्ट मिलता है और आपको घूमने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है, जबकि अंडरथाई सपोर्ट भी औसत से ऊपर है। फुटवेल एरिया में मिलने वाली जगह आपके पैरों को आराम देने के लिए पर्याप्त है।

    Maruti WagonR Driver Seat

    इस मारुति कार में एडजस्टेबल हेडरेस्ट नहीं दिए गए हैं मगर ​इसमें दिए गए फिक्स्ड हेडरेस्ट अच्छे खासे उंचे है और 6 फुट से लंबे लोगों को सुरक्षा देने के लिए काफी हैं। 

    पतले से ए पिलर के साथ इसमे उंची सीट दी गई है और इसका डैशबोर्ड नीचे है और ग्लास एरिया बड़ा होने से आपको शानदार विजिबिलिटी मिलती है। 

    Maruti WagonR Front Seats

    पीछे की सीटें

    चूंकि ये एक टॉल बॉय कार है,ऐसे में इसके पीछे की सीटों पर शानदार हेडरूम स्पेस मिलता है और 6 फुट तक के लंबे लोग या पगड़ी पहनने वाले लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें इतना स्पेस मिल जाता है कि लोग आगे पीछे होकर आराम से बैठ सकते हैं और सबको कंफर्टेबल सीटिंग पोजिशन मिल जाती है। इसकी आगे की सीटो को पीछे की तरफ ​सरकाया जा सकता है और 5’8” तक लंबे लोगों को आराम से लेगरूम मिल जाता है। 

    सीट कंफर्ट की बात करें तो इसमें जरूरत से ज्यादा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है मगर सीट बैक फ्लैट होने से कम सपोर्ट मिलता है। एक कमी और ये है कि ​इसमें दिए गए पीछे वाले फिक्सड हेडरेस्ट छोटे हैं और ये किसी काम के नहीं है जिनसे प्रोटेक्शन नहीं मिल पाता है। 

    इसमें तीन लोगों के बैठने जितना स्पेस नहीं मिलता है। केबिन की चौड़ाई कम होने से तीन लोग आराम से नहीं बैठ पाते हैं। इसमें बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है और उनको उंचा होकर नहीं बैठना पड़ता है इसलिए उन्हें शोल्डर रूम की कमी महसूस होगी और बीच में बैठने वाले पैसेंजर को स्पेस के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। 

    केबिन थीम लाइट होने और बड़ी खिड़कियां होने से आपको शानदार विजिबिलिटी मिलती है। आगे वाले हेडरेस्ट का साइज बड़ा होने से आगे की विजिबिलिटी में रूकावट जरूर आती है। 

    Maruti WagonR Rear Seat

    स्टोरेज ​ऑप्शंस 

    इसके चारों दरवाजों पर बॉटल होल्डर दिए गए हैं जिनमें 1 लीटर तक की बॉटल रखी जा सकती है और डोर पैड्स काफी स्लिम है जिनमें कागज या कपड़ा रखा जा सकता है। 

    Maruti WagonR Door Bottle Holder

    इसमें एसी कंट्रोल के नीचे बड़े कबी होल्स दिए गए हैं जिसमें स्मार्टफोन रखा जा सकता है और आगे की तरफ के​वल एक ही कपहोल्डर मिलेगा। ग्लवबॉक्स की बात करें तो इसका साइज छोटा है। बाकी का स्पेस यूजर मैनुअल रोक लेता है। 

    पीछे बैठने वालों के लिए इसमें केवल सीट बैक पॉकेट्स ही दिए गए हैं इसमें कोई कपहोल्डर या छोटे कबी होल्स नहीं दिए गए हैं। 

    Maruti WagonR Glovebox

    चार्जिंग ऑप्शंस

    चार्जिंग के विकल्पों की बात करें तो इसमें आगे बैठने वालों के लिए 12 वोल्ट का सॉकेट और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं जबकि पीछे बैठने वालों क लिए ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है। 

    कुल मिलाकर, वैगन आर का केबिन इसके एक्सटीरियर जैसा ही सिंपल और सोबर हैं। इसमें अच्छा स्पेस दिया गया है और केबिन की क्वालिटी संतोषजनक है और फि​ट और फिनिशिंग भी आपको निराश नहीं करेगी। केबिन प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर इसमें सुधार किया जा सकता था जो काफी निराश करती है। 

    फीचर्स 

    मारुति वैगन आर में आपकी जरूरत के हिसाब के ही फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दिए गए काम के फीचर्स ​की लिस्ट इस प्रकार से है:

    फीचर्स 
    मैनुअल एसी इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स
    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स ऑल पावर विंडोज
    की-लेस एंट्री आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप

    Maruti WagonR Touchscreen

    इन सब फीचर्स के अलावा इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका यूजर इंटरफेस अच्छा है और इस्तेमाल करने में आसान है और अपना काम बखूबी कर देता हैं हालांकि, इसके ग्राफिक्स और यूजर इंटरफेस आउटडेटेड लगते हैं। कुल मिलाकर ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। 

    Maruti WagonR Manual AC

    इसकी कीमत को देखते हुए इसकी फीचर लिस्ट सहीं है मगर इसमें ऑटोमैटिक एसी और बड़ी टचस्क्रीन इसे एक बेहतर पैकेज बना सकती थी। 

    और देखें

    इस कार में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट दिए गए हैं। इसमें अभी भी आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर व्यू कैमरा नहीं दिए गए हैं।

    जब वैगन आर के दो एयरबैग वाले वर्जन का क्रैश टेस्ट किया गया था तो उसे ग्लोबल एनकैप से केवल 1 स्टार रेटिंग मिली थी। अब देखना बाकी है सेफ्टी फीचर्स अपडेट होने के बाद ये कितनी सुरक्षित हो गई है। 

    Maruti WagonR Seatbelt

    और देखें

    वैगन आर में 341 लीटर बूट स्पेस दिया गया है जो कि चौकोर है जिससे आराम से लगेज रखा जा सकता है। आप इसमें एक छोटा,एक मीडियम और एक बड़ा सूटकेस रखा जा सकता है जिसके बाद आप एक या दो छोटे बैग्स रखने जितना स्पेस बच जाता है। 

    Maruti WagonR Boot Space

    इसकी लोडिंग लिप उंची है जिससे सामान रखने और बाहर निकालने मे मशक्कत करनी पड़ती है। यदि आपको ज्यादा बैग्स रखने हो तो मारुति ने इसमें पीछे की सीट में 60:40 स्प्ल्टि फंक्शन दिया है जिससे आप अतिरिक्त सामान रख सकते हैं। 

    Maruti WagonR Boot Space

    और देखें

    मारुति वैगन आर में दो तरह के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: 1 लीटर 3 सिलेंडर और 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन के विकल्प दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी के विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1 लीटर इंजन के साथ सीएनजी का भी विकल्प दिया गया है। इनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन  1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन  1-लीटर पेट्रोल-सीएनजी  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 
    पावर  67 पीएस  57  पीएस  90  पीएस 
    टॉर्क  89 एनएम  82.1 एनएम  113 एनएम 
    ट्रांसमिशन   5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी  5-स्पीड एमटी 5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 
    सर्टिफाइड माइलेज  24.35 किमी/लीटर (एमटी), 25.19 किमी/लीटर (एएमटी) 33.48 किमी/किलोग्राम 23.56 किमी/लीटर (एमटी), 24.43 किमी/लीटर (एएमटी)

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन , एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन  

    1.2-लीटर पेट्रोल

    ये 4 सिलेंडर इंजन काफी रिफाइंड है और ज्यादा वाइब्रेट नहीं करता है। इंजन शुरू ​करें और तुरंत से स्मूद हो जाता हैं। जब आप इंजन पर जोर पड़ने देंगे तो ही ये शोर मचाता है जिसकी आवाज केबिन में सुनाई देती है। 

    सिटी परफॉर्मेंस

    शहर में इसका इंजन काफी फुर्तिला और रिस्पॉन्सिव महसूस होता है। आपको ट्रैफिक में इसपर जोर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आप ट्रैफिक में आराम से गैप ढूंढ सकतेे हैं। चूंकि इसकी लो एंड टॉर्क काफी अच्छी है इसलिए शहर में धीमे ट्रैफिक के दौरान भी इसे चलाने में कोई समस्या नहीं आती है। 

    Maruti WagonR

    यहां तक कि बंपर टू बंपर ट्रैफिक आपको बार बार क्लच दबाने की जरूरत नहींं है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आपको इसमें हल्का क्लच मिलता है और इसके गियर शिफ्ट भी काफी स्मूद है। आप शहर में 2 या 3 गियर पर बार बार गियर बदले बिना भी इसे आराम से ड्राइव कर सकते हैं। 

    यदि शहर में आपको और सुविधाजनक ड्राइविंग की जरूरत है तो आप वैगन आर एएमटी मॉडल ले सकते हैं जिसे हमनें ड्राइव किया। इस तर​ह के ट्रांसमिशन से शहर में कार चलाना आसान है मगर कभी कभी ये अटकते हैं और गियर धीमे बदलते हैं। हालांकि, बेहतर कंट्रोल के लिए इसमे मैनुअल मोड भी दिया गया है। 

    माइलेज की बात करें तो ​शहर मे ये 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आराम से दे देती है। 

    हाईवे परफॉर्मेंस 

    खुली खुली सड़कों पर वैगन आर के हल्के वजन के कारण ये काफी फुर्ति से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। ये पूरे दिन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ड्राइव की जा सकती है। ये इंजन उन लोगों के लिए परफैक्ट है जो वैगन आर का इस्तेमाल ​शहर और हाईवे दोनों पर करना चाहते हैं। और यदि आपको थोड़ी रोमांचक ड्राइविंग पसंद है तो बता दें कि ये 6000 आरपीएम तक भी जाती है। 

    Maruti WagonR AMT

    हाईवे पर किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने में ज्यादा समय नहीं लगाती है और आपको हाईवे पर इसे ड्राइव करने में काफी मजा भी आएगा। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसे ड्राइव करना आसान है और एएमटी भी अपना काम अच्छे से करता है। गियर बदलते वक्त ये थोड़ा अटकता है मगर ये मार्केट में सबसे अच्छा एएमटी है। 

    हाईवे पर ये 19 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। मगर आप इसे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ड्राइव करें तो ये ज्यादा माइलेज भी दे सकती है। 

    1-लीटर पेट्रोल

    3 सिलेंडर यूनिट होने के बावजूद ये काफी कम रिफाइंड है। नतीजतन इसका स्टीयरिंग व्हील,गियर नॉब और फुटवेल एरिया में वाइब्रेशंस महसूस होते हैं। इसकी पावर डिलीवरी तो स्मूद है और आप शहर में इसे आराम से ड्राइव कर सकते हैं। 

    सिटी परफॉर्मेंस

    Maruti WagonR

    शहर में ये काफी अच्छे से काम करता है और आपको पावर की कमी महसूस नहीं होती है। यै बड़े इंजन की तरह ही काम करता है और आपको ओवरटेक करने मे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यहां तक कि बंपर टू बंपर ट्रैफिक में भी बहुत अच्छे से अपना काम कर देता है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के समान है। 

    हाईवे परफॉर्मेंस

    यहां आपको अंतर नजर आएगा। हाईवे पर ड्राइव करते समय आपको 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता हैं और 80 किलोमीटर प्रति ​घंटे की स्पीड को क्रॉस करने के बाद तो ये काफी डल महसूस होती है। ओवरटेकिंग के लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है। इसकी अच्छी बात ये है कि इसका माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

    Maruti WagonR

    वैगन आर सीएनजी परफॉर्मेंस

    वैगन आर सीएनजी वेरिएंट्स में छोटा पावट्रेन दिया गया है जो शहर में स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है और आपको पावर की कमी महसूस नहीं होती है। ये काफी फुर्तिले तरीके से ओवरटेकिंग कर लेती है और क्रूज करना काफी आसान है। 

    स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन के मुकाबले ये इंजन काफी शोर करता है मगर ये आपको उतना परेशान नहीं करता है। 

    हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के दौरान आपको पावर की कमी महसूस हो सकती है और आपको इसके लिए पहले से ही प्लानिंग करनी पड़ती है। यदि आप सिटी में ही ज्यादा कार ड्राइव करने वाले है तो ये पावरट्रेन आपके लिए बेस्ट रहेगा। सीएनजी पावरट्रेन होने के नाते इसका माइलेज भी शानदार है।

    और देखें

    वैगन आर के सस्पेंशन सेटअप काफी कंफर्टेबल राइड देते हैं। ये स्पीड ब्रेकर्स और छोटे मोटे गड्ढों का सामना आराम से कर लेते है और कई झटकों को तो केबिन तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। खराब रास्तों और उतार चढ़ाव आने पर केबिन अनसेटल नहीं होता है। 

    Maruti WagonR

    हालांकि,बड़़े और तीखे गड्ढे आने पर इंटीरियर में उनका असर महसूस होता है। इसके अलावा बहुत ही खराब रास्तों पर आपको साइड टू साइड मूवमेट महसूस होता है मगर आपके कंफर्ट पर ये उतना असर नहीं डालता है। एक्सपेंशन जॉइन्ट्स आने पर भी ये ज्यादा उछलती नहीं है और जल्दी से सैटल हो जाती है। 

    हैं​डलिंग

    Maruti WagonR

    यदि आप रोमांचक ड्राइविंग के शौकीन है तो फिर आपको दूसरी कार की तरफ देखना चाहिए। इसकी स्टेबिलिटी अच्छी है और ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर भी स्थिर होकर चलती है। 

    यदि आपको लेन तुरंत बंदलनी हो तो इस हैचबैक में आपको ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा रोल होने के कारण हाई स्पीड के दौरान आपको दिशा बदलने में समय लगता है। 

    इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस अच्छी है वहीं पैडल को नियंत्रित करना आसान है और इनका फीडबैक भी अच्छा है और अगर आप ज़ोर से ब्रेक लगाने का इरादा रखते हैं, तो आप पूरे विश्वास के साथ ये काम कर सकते हैं। 

    और देखें
    • मारुति वैगन आर कार 4 वेरिएंट्स:एलएक्सआई,वीएक्सआई,जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में उपलब्ध है। 
    • इसके टॉप वेरिएंट के छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स में सीएनजी दी गई है और एएमटी भी वीएक्सआई से मिलना शुरू होता है। 

    मारुति वैगन आर एलएक्सआई वेरिएंट

    • इस बेस वेरिएंट में 13 इंच के स्टील व्हील, हैलोजन लाइटिंग एलिमेंट और ब्लैक-कलर के ओआरवीएम और डोर हैंडल जैसे बेसिक डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। 
    • इसमें मैनुअल एसी, फ्रंट पावर विंडो और आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप (केवल पेट्रोल मॉडल मेंं) शामिल हैं।
    • इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और रियर पार्किंग सेंसर के साथ एक अच्छा सेफ्टी पैकेज दिया गया है।

    मारुति वैगन आर वीएक्सआई वेरिएंट 

    • ड्राइविंग मे सहूलियत के लिए एएमटी का ऑप्शन इसी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। 
    • डिज़ाइन अपग्रेड में 14 इंच के स्टील व्हील शामिल हैं, साथ ही बॉडी कलर के ओआरवीएम और डोर हैंडल शामिल हैं।
    • केबिन को स्टीयरिंग व्हील गार्निश, सिल्वर डोर हैंडल और गियर नॉब पर सिल्वर इंसर्ट के साथ और भी प्रीमियम बनाया गया है।
    • इसमें कीलेस एंट्री, ऑल 4 पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, ब्लूटूथ और ऑक्स कनेक्टिविटी और 2 स्पीकर जैसी अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं। 
    • एएमटी वेरिएंट में सेफ्टी के ​लिए हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है।

    मारुति वैगन आर जेडएक्सआई वेरिएंट

    • इस वेरिएंट में वीएक्सआई के समान स्टाइलिंग है, लेकिन इसमें ब्लैक-कलर के बी-पिलर दिए गए हैं।
    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स के अलावा इसकी फीचर लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
    • हालांकि, इस वेरिएंट में ज्यादा कैपेसिटी वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
    • मारुति वैगनआर जेडएक्सआई+ वेरिएंट
    • 14-इंच ऑल ब्लैक अलॉय व्हील्स, ओआरवीएम माउंटेड इंडिकेटर्स और डुअल-टोन शेड्स के विकल्प के साथ एक्सटीरियर और भी प्रीमियम नजर आता है।
    • फीचर अपग्रेड में 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4-स्पीकर और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • सेफ्टी के लिए केवल फ्रंट फॉगलैंप ही जोड़े गए हैं।

    कारदेखो की राय

    • यदि आपका बजट कम है तो आप इसके सेकंड बेस वेरिएंट वीएक्सआई को ही चुनें। इसमें आपको बेसिक फीचर्स और अच्छे सेफ्टी पैकेज के साथ सीएनजी और ऑटोमैटिक पावरट्रेन दोनों के विकल्प मिल जाएंगे। 
    • यदि आपको बेहतर फीचर एक्सपीरियंस चाहिए तो इसका टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई+ ले सकते हैं। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की स्टाइलिंग काफी अच्छी है और इसमें ज्यादा पावरफुल पावरट्रेन भी दिया गया है। 
    और देखें

    मारुति वैगन आर हमेशा से ही एक फैमिली कार रही है और आज भी ये यही है। इसमें सभी बेसिक चीजें दी गई है और आपकी फैमिली के लिए स्पेस और कंफर्ट पर फोकस रखा गया है। इसकी केबिन क्वालिटी और फीचर लिस्ट में थोड़े सुधार की जरूरत महसूस होती है मगर इसमें आपको इसकी कीमत से ज्यादा कुछ मिल जाता है। 

    Maruti WagonR

    आज भी अपने लिए पहली कार ढूंढ रहे लोगों के लिए वैगन आर एक अच्छी चॉइस है। भले ही इसमें कुछ चीजों की कमी महसूस हो मगर ये आपको निराश नहीं करेगी। 

    वैगन आर के अन्य विकल्प

    मारुति सेलेरियो

    गौर करने के कारण

    • बेहतर स्टाइलिंग
    • थोड़े बेहतर फीचर्स

    गौर ना करने के कारण

    • पीछे कम स्पेस 
    • 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन उपलब्ध नहीं

    टाटा टियागो 

    गौर करने के कारण 

    • बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज 
    • ज्यादा प्रीमियम डिजाइन

    गौर ना करने के कारण 

    • केवल 2 ही एयरबैग्स उपलब्ध 
    • पीछे कम स्पेस

    सिट्रोएन सी3

    • गौर करने के कारण
    • बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज

    गौर ना करने के कारण 

    • सीएनजी का विकल्प नहीं 
    • ज्यादा महंगी
    और देखें

    मारुति सुजुकी वैगन आर की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • काफी स्पेशियस है ये कार
    • कंफर्ट लेवल भी काफी अच्छा
    • इंजन काफी स्मूद है इसका
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • हाई लोडिंग लिप के कारण बूट में समान रखना मुश्किल
    • केबिन प्रैक्टिकैलिटी के मामले मेंं अच्छी नहीं है वैगन आर

    मारुति सुजुकी वैगन आर कंपेरिजन

    मारुति सुजुकी वैगन आर
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    Rs.4.99 - 7.24 लाख*
    मारुति सुजुकी सेलेरियो
    मारुति सुजुकी सेलेरियो
    Rs.4.70 - 6.75 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    टाटा टियागो
    टाटा टियागो
    Rs.4.70 - 8.55 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.70 - 10.67 लाख*
    मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
    मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
    Rs.3.70 - 5.45 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.47 लाख*
    मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
    मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
    Rs.3.50 - 5.27 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (531)रेटिंग4.1User Review (398)रेटिंग4.5User Review (524)रेटिंग4.6User Review (32)रेटिंग4.7User Review (160)रेटिंग4.4User Review (496)रेटिंग4.4User Review (729)रेटिंग4.3User Review (506)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन998 सीसी - 1197 सीसीइंजन998 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1197 सीसी - 1199 सीसीइंजन1199 सीसीइंजन998 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन998 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी
    पावर55.92 - 88.5 बीएचपीपावर55.92 - 67.77 बीएचपीपावर68.8 - 80.46 बीएचपीपावर74.46 - 85 बीएचपीपावर72 - 118 बीएचपीपावर55.92 - 68 बीएचपीपावर76.43 - 88.5 बीएचपीपावर56 - 68 बीएचपी
    माइलेज25.19 किमी/लीटरमाइलेज24.97 से 26.68 किमी/लीटरमाइलेज24.8 से 25.75 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज-माइलेज24.39 से 24.9 किमी/लीटरमाइलेज22.35 से 22.94 किमी/लीटरमाइलेज24.12 से 25.3 किमी/लीटर
    बूट स्पेस341 लीटरबूट स्पेस313 लीटरबूट स्पेस265 लीटरबूट स्पेस242 लीटरबूट स्पेस366 लीटरबूट स्पेस214 लीटरबूट स्पेस318 लीटरबूट स्पेस240 लीटर
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग3 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग2 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंवैगन आर बनाम सेलेरियोवैगन आर बनाम स्विफ्टवैगन आर बनाम टियागोवैगन आर बनाम पंचवैगन आर बनाम ऑल्टो के10वैगन आर बनाम बलेनोवैगन आर बनाम एस-प्रेसो

    मारुति सुजुकी वैगन आर न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • मारुति सुजुकी वैगन आर फेसलिफ्ट: क्यों भारत में इतनी ज्यादा पॉपुलर है ये कार?
      मारुति सुजुकी वैगन आर फेसलिफ्ट: क्यों भारत में इतनी ज्यादा पॉपुलर है ये कार?

      भारत में मारुति सुजुकी वैगन आर एक जाना पहचाना नाम है, जिसे हर महीने लगभग 15,000 से 20,000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिल जाते हैं।  

      भानुon सितंबर 13, 2023

    मारुति सुजुकी वैगन आर यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड531 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (531)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (100)
    • कंफर्ट (237)
    • माइलेज (229)
    • इंजन (66)
    • इंटीरियर (86)
    • स्पेस (135)
    • कीमत (81)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • a
      ankit on अगस्त 22, 2026
      5
      Best Car For Famiy
      Awesome car, best option for family light and smooth running, mileage is also nice, also boot space is also good. Looks good, great road presence and reliable car, minimum maintenance charge, also good service and parts make it easy to buy, and ac is also best with in few minutes car get cold very fast, overall the greatt car.
      और देखें
    • r
      roopa nelanti on जुलाई 24, 2026
      5
      The Best Wagon R Variant To Buy
      The Maruti Suzuki Wagon R is one of most popular hatchback cars, it is known for spacious cabin low running cost and reliability, fuel options are well, cng & petrol option are avaible, mileage is also good, 7 inch touch screen also good quality, upto 6 airbags, low maintenance cost premium features, good for middle family.
      और देखें
      6
    • j
      jogal lakhabhai ahir on जुलाई 21, 2026
      3.3
      Good Car For Middle Family.
      Spacious cabin and headroom: The signature "tall boy" design allows easy entry/exit, making it ideal for tall passengers, elderly family members, and city driving. Fuel Efficiency : Exceptional mileage across all powertrains. CNG variant : 33-35 km/kg. Low maintenance costs : inexpensive spare parts, wide service network, and high long term reliability. Maneuverability & boot space : compact turn radious makes parking and city driving effortless, paired with a generous 341 - litre boot capacity.
      और देखें
      1 2
    • y
      yash on जुलाई 20, 2026
      3
      This Hatchback Is First Choice
      This hatchback is first choice of all middle class family. It covers a large market area in the market. This is not only a car but a emotion for all middle class family but the main issue is only about safety in this car has only one star, ncap rating which is the main issue, because people think they will be safe in car and all otherwise, everything is okay in this price, segment of car and everyone have their different opinion, according to me this is the only drawback of Wagon R.
      और देखें
    • a
      akshay on जुलाई 19, 2026
      4.3
      Maruti Wagner New Model Much Better Built.
      Value for money car. Far better than their predecessors improved quality better handling ride and comfort. Body roll is present because of tall built. Good mileage overall a practical family vehicle. I personally enjoyed driving it although, I own a Ford Figo but this car is more spacious. Easy to maintain.
      और देखें
      2
    • सभी वैगन आर रिव्यूज देखें

    मारुति सुजुकी वैगन आर माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज - से 25.19 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 34.05 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक25.19 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल24.35 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल34.05 किलोमीटर/ किलोग्राम

    मारुति सुजुकी वैगन आर वीडियो

    • Highlights - Maruti Wagon R

      Highlights - Maruti वैगन आर

    • Features - Maruti Wagon R

      Featur ईएस - Maruti Wagon R

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मारुति सुजुकी वैगन आर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मारुति सुजुकी वैगन आर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में वैगन आर की ऑन-रोड कीमत 5,48,239 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) मारुति सुजुकी वैगन आर पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में मारुति सुजुकी वैगन आर पर 16 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) वैगन आर और सेलेरियो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) वैगन आर की कीमत 4.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और सेलेरियो की कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मारुति सुजुकी वैगन आर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 5.09 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मारुति सुजुकी वैगन आर की ईएमआई ₹10,744 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹57,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या मारुति सुजुकी वैगन आर में सनरूफ मिलता है ?
      A ) मारुति सुजुकी वैगन आर में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Sartaj Singh asked on 12 Jun 2026
      Q ) Does Wagon r have roof rails
      By CarDekho Experts on 12 Jun 2026

      A ) No, the Maruti Suzuki Wagon R does not come with factory-fitted roof rails as a ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Arindam Roy asked on 24 Apr 2026
      Q ) Want to sell
      By CarDekho Experts on 24 Apr 2026

      A ) If you are looking to sell your car, please write to us at support@cardekho....और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Salman asked on 10 Mar 2026
      Q ) WagonR taxi gadi ka Kitna jama Karen Jo mil jaaye mujhe
      By CarDekho Experts on 10 Mar 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Prakash asked on 10 Nov 2023
      Q ) What are the available offers on Maruti Suzuki Wagon R?
      By CarDekho Experts on 10 Nov 2023

      A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
      Devyanisharma asked on 20 Oct 2023
      Q ) What is the price of Maruti Suzuki Wagon R?
      By Dillip on 20 Oct 2023

      A ) The Maruti Suzuki Wagon R is priced from ₹ 5.54 - 7.42 Lakh (Ex-showroom Price i...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      12,836ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मारुति सुजुकी वैगन आर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में वैगन आर की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.5.97 - 8.77 लाख*
      मुंबईRs.5.92 - 8.45 लाख*
      पुणेRs.5.80 - 8.45 लाख*
      हैदराबादRs.5.89 - 8.65 लाख*
      चेन्नईRs.5.84 - 8.57 लाख*

      ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      मारुति सुजुकी वैगन आर लेटेस्ट अपडेट

      • 15 जून 2026: मारुति सुजुकी ने वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल कार को भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 7.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एक जेडएक्स प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स और रेगुलर पेट्रोल वर्जन वाला पावर आउटपुट मिलता है।

      • 04 जून 2026: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में मारुति वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल गाड़ी को शोकेस किया गया है। यह हैचबैक कार ई85 फ्यूल ब्लेंड पर चल सकती है।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है