• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब ब्लू कलर में नहीं मिलेगी टाटा नेक्सन,कंपनी ने हटाया ऑप्शन

    टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सब 4 मीटर एसयूवी नेक्सन की कलर चॉइस में से टेक्टॉनिक ब्लू का ऑप्शन अब बंद कर दिया है। पहले ये कलर इस कार के सभी वेरिएंट्स में दिया जा रहा था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 25, 2021 15:34 ist
    info icon
    published onMay 25, 2021 15:34 IST
    last updated onMay 25, 2021 15:34 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • नेक्सन के सभी वेरिएंट में दिया जा रहा था टेक्टॉनिक ब्लू कलर का ऑप्शन
    • अब केवल 5 कलर्स: ग्रीन,व्हाइट,रेड,सिल्वर और ग्रे का ही रखा गया है इसमें ऑप्शन
    • 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन की दी गई है इस कार में चॉइस
    • 7.19 लाख रुपये से लेकर 12.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है इसकी मौजूदा प्राइस

    टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सब 4 मीटर एसयूवी नेक्सन की कलर चॉइस में से टेक्टॉनिक ब्लू का ऑप्शन अब बंद कर दिया है। पहले ये कलर इस कार के सभी वेरिएंट्स में दिया जा रहा था। यही कलर इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल में भी दिया गया था। नेक्सन अब 5 कलर: फॉलिएज ग्रीन,कैलगरी व्हाइट,फ्लेम रेड,प्योर सिल्वर और डेटोना ग्रे में उपलब्ध है। 

    कंपनी ने टेक्टॉनिक ब्लू कलर को बंद करते हुए इसकी जगह किसी दूसरे नए कलर को पेश नहीं किया है। हालांकि, टाटा टियागो में एरिजोना ब्लू कलर की चॉइस पेश की गई थी उसे शायद अब नेक्सन में भी दिया जा सकता है। ब्लू कलर को बंद करने के अलावा नेक्सन कार में दूसरा और कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह इस कार में क्रूज कंट्रोल, रियर एसी के साथ ऑटो एसी,सनरूफ,रेन सेंसिंग वाइपर्स,एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में हुआ इजाफा, 16,000 रुपये तक बढ़े दाम

    टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल  (120पीएस/170एनएम) और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन  (110पीएस/260एनएम) की चॉइस दी गई है। इन इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जा रही है। 

    इस समय टाटा नेक्सन की प्राइस 7.19 लाख रुपये से लेकर 12.95 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इस कार का मुकाबला किआ सोनेट,निसान मैग्नाइट,रेनो काइगर,हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है