• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व की डिलीवरी हुई शुरू

    कर्व की बुकिंग लॉन्च के वक्त ही शुरू हो गई थी, और इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस अक्टूबर 2024 के आखिर बुक होने वाली यूनिट्स पर मान्य रहेगी

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 12, 2024 11:22 ist
    info icon
    published onSep 12, 2024 11:22 IST
    last updated onSep 12, 2024 11:22 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv deliveries begin

    • टाटा कर्व एक एसयूवी-कूपे कार है जिसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन किया गया है।

    • यह चार वेरिएंट्स: स्मार्ट, प्योर प्लस, क्रिएटिव, और अकंप्लिश्ड में उपलब्ध है।

    • इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • यह दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    • इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    हाल ही में टाटा कर्व को 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी कूपे कार की बुकिंग लॉन्च के वक्त (2 सितंबर) शुरू हो गई थी और अब कंपनी ने ग्राहकों को इसकी डिलीवरी देनी शुरू कर दी है। कर्व एसयूवी कूपे को इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर उतारा गया है जो केवल अक्टूबर 2024 के आखिर तक बुक होने वाली यूनिट्स पर मान्य रहेगी।

    टाटा कर्व में क्या कुछ खास मिलता है, जानेंगे आगे:

    टाटा कर्व: एक्सटीरियर डिजाइन

    Tata Curvv side

    टाटा कर्व की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनीक डिजाइन है। भले ही इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन किया गया है, लेकिन अपने कूपे-एसयूवी बॉडी स्टाइल और स्लोपिंग रूफलाइन के चलते यह सेगमेंट की बाकी कारों से अलग दिखती है। अन्य एक्सटीरियर हाइलाइट्स में हैरियर जैसी ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग, 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, और छोटी लाइट बार के साथ फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स शामिल है।

    टाटा कर्व: केबिन और फीचर

    Tata Curvv cabin

    अगर आप टाटा नेक्सन कार में बैठे हैं तो आपको कर्व के केबिन में इसके जैसी काफी समानताएं नजर आएंगी। इसमें हैरियर जैसे 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को छोड़कर पूरा डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट नेक्सन जैसा है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग केबिन थीम दी गई है।

    Tata Curvv 12.3-inch touchscreen

    टाटा कर्व की फीचर लिस्ट में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स शामिल है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    टाटा कर्व: दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उपलब्ध

    यह तीन इंजन: दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल में उपलब्ध है। सभी इंजन के स्पेसिफिकेशन नीचे टेबल में बताए गए हैं:

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल (नया)

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    120 पीएस

    118 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    170 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    *ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    यह भी पढ़ें: ओलंपिक मेडलिस्ट मनू भाकर ने टाटा कर्व ईवी की ली डिलीवरी, जानिए इस इलेक्ट्रिक कार की खूबियां

    टाटा कर्व: प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Curvv rear

    टाटा कर्व की कीमत 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका सीधा मुकाबला सिट्रोएन बसॉल्ट से है। इसके अलावा इसकी टक्कर मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, और हुंडई क्रेटा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी है।

    यह भी देखें: टाटा कर्व ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है