• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर में लॉन्च होगा रेनो क्विड का फेसलिफ्ट अवतार, मिलेंगे ये काम के फीचर्स

    अपकमिंग रेनो क्विड फेसलिफ्ट का फ्रंट प्रोफाइल इसके इलेक्ट्रिक वर्जन केज़ेड-ई पर बेस्ड है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 01, 2019 15:24 ist
    info icon
    published onAug 26, 2019 22:55 IST
    last updated onOct 01, 2019 15:24 IST
    505 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: रेनो इंडिया ने क्विड का फेसलिफ्ट अवतार भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने क्विड फेसलिफ्ट की प्राइस 2.83 लाख रुपये से लेकर 4.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है। इस कार में कंपनी ने कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:

    रेनो इंडिया अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक क्विड को फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। क्विड फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया जाएगा। क्विड के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऐसे में इससे जुड़ी कुछ जान​कारियां हमनें यहां साझा की है।तो,कैसा होगा क्विड का फेसलिफ्ट अवतार ये जानेंगे यहां:

    • अपकमिंग रेनो क्विड फेसलिफ्ट का फ्रंट प्रोफाइल इसके इलेक्ट्रिक वर्जन केज़ेड-ई पर बेस्ड है। 
    • इसमें डे-टाइम रनिंग लैंप्स को हैडलैंप के ऊपर पोजिशन किया गया है। 
    • कंपनी द्वारा इसके रियर बंपर को अपडेट करने के साथ टेललैंप में भी एलईडी एलिमेंट दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।
    • कार के केबिन में रेनो ट्राइबर वाला इंस्टरुमेंट क्लस्टर और 8 इंच की टचस्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। 
    • कार के सेंटर कंसोल को भी अपडेट दिया जा सकता है। 
    • सेफ्टी के लिहाज़ से क्विड के इस अपडेट मॉडल में रेनो ड्यूल फ्रंट एयरबैग का फीचर दे सकती है। इसके मौजूदा मॉडल में केवल ड्राइवर के लिए ही ये फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। 
    • क्विड के ब्राज़ील वाले मॉडल की तरह कंपनी इसके अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल में 4 एयरबैग का फीचर भी दे सकती है। 
    • रेनो क्विड फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे।
    • इसके मौजूदा मॉडल में 800 सीसी व 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है। 
    • 800 सीसी इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जबकि 1.0 लीटर इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल एवं ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। 
    • रेनो ने क्विड फेसलिफ्ट के इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट नहीं किया है। इसका फेसलिफ्ट मॉडल बीएस4 इंजन के साथ ही आएगा। 

    लॉन्च के बाद रेनो क्विड फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति की अपकमिंग हैचबैक एस प्रेसो से होगा। इस कार को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा क्विड पहले की तरह मारुति सुज़ुकी अल्टो और डैटसन गो को टक्कर देती नज़र आएगी। 

    यह भी पढ़ें: अपकमिंग रेनो ट्राइबर के ये हो सकते हैं संभावित वेरिएंट और कीमत 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट क्विड

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है