• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग रेनो ट्राइबर के ये हो सकते हैं संभावित वेरिएंट और कीमत

    यदि आप रेनो ट्राइबर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बेहतर निर्णय लेने में मदद के लिए हमनें यहां इसकी संभावित कीमतों की जानकारी साझा की है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 26, 2019 11:08 ist
    info icon
    published onAug 26, 2019 08:53 IST
    last updated onAug 26, 2019 11:08 IST
    398 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Triber: Hyundai Grand i10 Nios & Maruti Swift Rival In Pics

    रेनो इंडिया की अपकमिंग कार ट्राइबर 28 अगस्त के दिन लॉन्च होने जा रही है। इस क्रॉसओवर एमपीवी को मात्र 11,000 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। कंपनी इसकी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड से बुकिंग स्वीकार कर रही है। इससे पहले कि हम इसकी संभावित कीमतों पर एक नज़र डालें, आईये इसके फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में भी जान लेते हैं।

    • रेनो ट्राइबर को केवल 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन में ही पेश किया जाएगा। यह इंजन 72पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    • इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा। 
    • रेनो ट्राइबर को लेकर क्रमश: 20 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी) एवं 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी) माइलेज दावा किया गया है। 
    • रेनो ट्राइबर में 3-रो सीटिंग लेआउट दिया गया है। इसके साथ ही कार के केबिन में स्मार्ट की कार्ड, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3.5 इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ साथ डिजिटल एलईडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, 4 एयरबैग और सेगमेंट फर्स्ट रेफ्रिजरेटर जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • ट्राइबर की थर्ड रो की सीटों को हटाने के बाद इस कार में 625 लीटर का शानदार बूट स्पेस मिलेगा।

     

    Renault Triber: Hyundai Grand i10 Nios & Maruti Swift Rival In Pics

    आईये अब नज़र डालते हैं इसके संभावित वेरिएंट वाइज़ कीमत सूची पर:

    वेरिएंट (संभावित)

    कीमत (संभावित)

    आरएक्सई

    4.99 लाख रुपये

    आरएक्सएल

    5.89 लाख रुपये

    आरएक्सएल एएमटी

    6.39 लाख रुपये

    आरएक्सटी

    6.49 लाख रुपये

    आरएक्सटी एएमटी

    6.99 लाख रुपये

    रेनो द्वारा ट्राइबर हैचबैक को 5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये के प्राइस ब्रेकेट पर लॉन्च किया जा सकता है। रेनो ने ट्राइबर के वेरिएंट लाइनअप के बारे में भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इसके वेरिएंट को क्विड वाले वेरिएंट के नाम दिए जा सकते हैं।

     हमनें यहां रेनो ट्राइबर समेत इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की कीमत के बारे में भी जानकारी साझा की है जो इस प्रकार है:  

    पेट्रोल

    रेनो ट्राइबर (संभावित कीमत)

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    मारुति स्विफ्ट

    फोर्ड फिगो

    फोर्ड फ्रीस्टाइल

    मारुति इग्निस

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये

    5 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये (संभावित)

    5.14 लाख रुपये से लेकर 7.97 लाख रुपये

    5.23 लाख रुपये से लेकर 7.77 लाख रुपये

    5.46 लाख रुपये से लेकर 7.81 लाख रुपये

    4.79 लाख रुपये से लेकर 7.15 लाख रुपये

    Renault Triber: Hyundai Grand i10 Nios & Maruti Swift Rival In Pics

    क्या रेनो ट्राइबर की संभावित कीमत मुकाबले में मौजूद अन्य हैचबैक को टक्कर दे पाएगी। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। 

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर की बुकिंग हुई शुरू, 28 अगस्त को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    14 कमेंट्स
    1
    R
    ruben gerad mathew
    Aug 27, 2019, 1:18:05 AM

    Did Renault Triber remove Navigation ? There is no red navigation icon in the dash ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rohan shinde
      Aug 25, 2019, 4:36:26 PM

      Renault should try more hard on electric cars

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sunil gawhane
        Aug 25, 2019, 12:31:32 PM

        I had test trial of this petrol version with great anxiety, but was highly disappointed with the drive. Being such a version company has not thought of power to product. It's not upto mark. Cannot sustain

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है