• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो मार्च 2025 कार डिस्काउंट ऑफर: काइगर,ट्राइबर और क्विड जैसी कारों पर इस महीने पाईये 78,000 रुपये तक के डिस्काउंट

    कंपनी की 3 कारों के मॉडर्ल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर डिस्काउंट निकाले गए है जिसमें से मॉडल ईयर 2024 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 05, 2025 13:13 ist
    info icon
    published onMar 05, 2025 13:13 IST
    last updated onMar 05, 2025 13:13 IST
    191 Views
    • Write a कमेंट

    Renault March Offers

    • रेनो काइगर पर 78,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है कंपनी
    • ट्राइबर और क्विड पर 73,000 रुपये की बचत का दिया जा रहा मौका
    • 2025 में मैन्यूफैक्चर हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा सबसे कम डिस्काउंट 
    • 31 मार्च 2025 तक ही रहेंगे ऑफर्स मान्य

    रेनो ने अपनी सभी कारों पर मार्च 2025 के लिए डिस्काउंट निकाले है। इन ऑफर्स में कैश बेनेफिट्स, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस आदि शामिल है। किस मॉडल पर दिया जा रहा कितना डिस्काउंट? जानिए आगे:

    नोट: 2025 में मैन्यूफैक्चर किए गए मॉडल्स के मुकाबले 2024 में मैन्यूफैक्चर हुए मॉडल की रीसेल वेल्यू कम होगी। 

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber Offers
     

    ऑफर

    2025 मॉडल

    2024 मॉडल

    कैश डिस्काउंट 

    10,000

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 

    10,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000

    8,000

    कुल डिस्काउंट 

    43,000

    73,000

    • रेनो ट्राइबर के 2025 मॉडल पर 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है वहीं इसके 2024 मॉडल पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके 2024 और 2025 मॉडल्स के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर कैश और एक्सचेंज बोनस लागू नहीं रहेगा। इसके बजाए इसपर लॉयल्टी बोनस का फायदा दिया जा रहा है। 
    • रेनो इस कार पर 8000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या फिर किसान,सरपंच और ग्राम पंचायत के लोगों के लिए 4000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट दे रही है। लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही को चुना जा सकता है। रेनो ट्राइबर कार की कीमत 6.1 लाख रुपये से लेकर 8.98 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो काइगर

    Renault Kiger offers

    ऑफर

    2025 /2025 मॉडल

    2024 मॉडल

    कैश डिस्काउंट 

    15,000

    45,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000

    10,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000

    8,000

    कुल डिस्काउंट 

    48,000

    78,000

    • इस कार के पहले दो वेरिएंट्स आरएक्सई और आरएक्सल पर कैश और एकसचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। 
    • रेनो अपने मौजूदा कस्टमर्स को 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है चाहे फिर वो 2024 मॉडल हो या फिर 2025 मॉडल हो। 
    • किसान,सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों को 4000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इस डिस्काउंट का 8000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट से कोई लेना देना नही है। 
    • रेनो काइगर कार की कीमत 6.1 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो क्विड

    Renault Kwid Offers

    ऑफर

    2025 मॉडल

    2024 मॉडल

    कैश डिस्काउंट 

    10,000

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000

    10,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000

    8,000

    कुल डिस्काउंट 

    43,000

    73,000

    • रेनो क्विड के 2024 मॉडल पर 73,000 रुपये तक के डिस्काउंट और 2025 मॉडल पर 43,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। 

    • इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई और सेकंड बेस वेरिएंट आरएक्सएल (ओ) पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। 

    • रेनो के मौजूदा कस्टमर्स को इस कार की खरीद पर 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। 

    • कस्टमर्स चाहे तो 8,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ले सकते हैं या फिर 4,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट चुन सकते हैं। 

    • क्विड पर 3,000 रुपये तक का रेफरल बोनस भी दिया जा रहा है। 

    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.45 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट: ये डिस्काउंट राज्य या शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी रेनो डीलरशिप से संपर्क करें। 

    कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है