• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट सीएनजी अब भारत के दूसरे शहरों में भी उपलब्ध, देखिए पूरी लिस्ट

    निसान मैग्नाइट एसयूवी अब डीलरशिप इंस्टॉल्ड सीएनजी रेट्रोफिट किट के साथ राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिल नाडु जैसे शहरों में भी उपलब्ध हो गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 03, 2025 18:45 ist
    info icon
    published onJul 03, 2025 18:44 IST
    last updated onJul 03, 2025 18:45 IST
    243 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite CNG now available in more states in India

    निसान मैग्नाइट सीएनजी को डीलरशिप-इंस्टॉल्ड रेट्रोफिटमेंट ऑप्शन के तौर पर मई 2025 में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में लॉन्च किया गया था। उस दौरान कंपनी ने सीएनजी किट की उपलब्धता का विस्तार दूसरे राज्यों में भी करने की घोषणा की थी। अब मैग्नाइट सीएनजी कार राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिल नाडू जैसे शहरों में निसान के डीलरशिप्स में भी उपलब्ध हो गई है। 

    मैग्नाइट लाइनअप में सीएनजी काऑप्शन सभी वेरिएंट्स के साथ दिया गया है। मैग्नाइट सीएनजी वर्जन में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले इसकी कीमत 75,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। इस गाड़ी में रेट्रोफिटमेंट किट के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।  

    इंजन ऑप्शन 

    Nissan Magnite engine

    जैसा की ऊपर बताया गया है, मैग्नाइट सीएनजी वर्जन में 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसकी पूरी जानकारी :- 

    इंजन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    पावर

    72 पीएस 

    टॉर्क

    96 एनएम

    ट्रांसमिशन ऑप्शन

    5-स्पीड एमटी

    निसान ने मैग्नाइट सीएनजी के ऑफिशियल आउटपुट आंकड़े साझा नहीं किए हैं, अनुमान है कि इसका पावर और टॉर्क आउटपुट स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट से कम हो सकता है। 

    निसान मैग्नाइट एसयूवी कार में टर्बो पेट्रोल इंजन (100 पीएस) भी दिया गया है, लेकिन इस वेरिएंट में सीएनजी ऑप्शन नहीं मिलता है। 

    कीमत और मुकाबला 

    Nissan Magnite side profile

    निसान मैग्नाइट सीएनजी की कीमत रेगुलर वेरिएंट से 75,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। यहां देखें इसकी कीमतें :- 

    वेरिएंट

    बिना सीएनजी किट के कीमत 

    प्राइस में इजाफा  

    सीएनजी किट के साथ कीमत 

    विसिया 

    6.14 लाख रुपये 

    75,000 रुपये 

    6.89 लाख रुपये 

    विसिया प्लस

    6.64 लाख रुपये 

    75,000 रुपये

    7.39 लाख रुपये 

    असेंटा 

    7.29 लाख रुपये 

    75,000 रुपये

    8.04 लाख रुपये 

    एन-कनेक्टा  

    7.97 लाख रुपये 

    75,000 रुपये

    8.72 लाख रुपये 

    टेकना 

    8.92 लाख रुपये 

    75,000 रुपये

    9.67 लाख रुपये 

    टेकना प्लस

    9.27 लाख रुपये 

    75,000 रुपये

    10.02 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है। 

    निसान मैग्नाइट एसयूवी का मुकाबला रेनो काइगर, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, स्कोडा कायलाक और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से है। इसका कंपेरिजन मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर कार से भी है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mah
    Jul 3, 2025, 10:18:28 PM

    My favorite car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है