• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला मॉडल वाय इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारत में टेस्टिंग हुई शुरू

    टेस्ला अपनी मॉडल वाय को दो वेरिएंट लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस में बेचती है। इनकी रेंज क्रमशः 525 किलोमीटर और 488 किलोमीटर है। इन दोनों वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दो मोटर के साथ दिया गया है।  इसमें 15-इंच टचस्क्रीन, वायरलैस चार्जिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 13, 2021 11:53 ist
    info icon
    published onSep 13, 2021 11:53 IST
    last updated onSep 13, 2021 11:53 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • टेस्ला अपनी मॉडल वाय को दो वेरिएंट लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस में बेचती है।

    • इनकी रेंज क्रमशः 525 किलोमीटर और 488 किलोमीटर है।

    • इन दोनों वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दो मोटर के साथ दिया गया है। 

    • इसमें 15-इंच टचस्क्रीन, वायरलैस चार्जिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    भारत में टेस्ला की पहली कार मॉडल 3 हो सकती है जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। अब कंपनी ने अपनी दूसरी कार की तैयारी भी शुरू कर दी है। पावरड्रिफ्ट ने हाल ही में मॉडल वाय कार को टेस्टिंग के दौरान बिना कवर के स्पॉट किया था जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी सरकार से इसका अप्रूवल लेना चाह रही है।

    अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में टेस्ला की ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वेरिएंट लॉन्ग रेंज ऑल-व्हील-ड्राइव और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। इसके ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सात लोगों के बैठने की जगह दी गई है, जबकि परफॉर्मेंस वेरिएंट 5-सीटर लेआउट में आता है। 

    यहां देखें इसके पावरट्रेन ऑप्शंस : 

    वेरिएंट 

    लॉन्ग रेंज 

    परफॉर्मेंस 

    नंबर ऑफ इलेक्ट्रिक मोटर (एस)

    2 (हर एक्सेल पर एक)

    2 (हर एक्सेल पर एक)

    रेंज 

    525 किलोमीटर 

    488 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    0-96 किलोमीटर/घंटे 

    4.8 सेकंड

    3.5 सेकंड 

    टेस्ला की यह एसयूवी कार सुपरचार्जर के जरिये 15 मिनट तक चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की रेंज देती है। 

    Tesla Model Y

    Tesla Model Y

    मॉडल वाय कार में 15-इंच का टेबलेट जैसा डिस्प्ले दिया गया है जिस पर कई सारे कंट्रोल्स मिलते हैं। इसकी फीचर लिस्ट में 12-वे एडजस्टेबल और हीटेड फ्रंट और रियर सीट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलैस चार्जिंग भी शामिल है। इसके अलावा इसमें सेमी-ऑटोनॉमस ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर सेंसर्स, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, कोलिजन वॉर्निंग और इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है | 

    अनुमान है कि टेस्ला मॉडल वाय की कीमत 70 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की बिक्री 2022 तक शुरू हो सकती है। हालांकि, भारत सरकार इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी नहीं देती है, ऐसे में टेस्ला ने सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की मांग की है। भारत सरकार के आदेशों के बाद से कंपनी पार्ट्स के सप्लाई के लिए भारतीय कॉम्पोनेन्ट मैन्यूफैक्चरर से बातचीत भी कर रही है।  

    Tesla Model Y

    जैसा कि भारत सरकार के वाहन पोर्टल में देखा जा सकता है टेस्ला ने हाल ही में अपने भारत में चार मॉडल्स रजिस्टर करवाए हैं। चूंकि मॉडल 3 केवल तीन वेरिएंट में ही आती है, ऐसे में हमें लगता है कि कंपनी भारत के लिए और भी मॉडल्स रजिस्टर करवा रही है जिनमें से दूसरा मॉडल 'मॉडल वाय' हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें : इस सितंबर इन सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर पाएं 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है