• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला भारतीय कंपनियों से ले सकती है अपनी गाड़ियों के पार्ट्स

    हालांकि टेस्ला की ओर से कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स से किसी तरह की बातचीत करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 31, 2021 10:07 ist
    info icon
    published onAug 31, 2021 10:07 IST
    last updated onAug 31, 2021 10:07 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकन इलेक्ट्रिक कारमेकर टेस्ला देश की तीन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से पार्ट्स सप्लाय करने को लेकर संपर्क में है। रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला इन कंपनियों से इंस्टरुमेंट पैनल्स,विंडशील्डस,डिफ्रेंशियल ब्रेक्स,गियर और पावर सीट्स जैसे पार्ट्स लेने की प्लानिंग कर रही है।

    इन तीन कंपनियों में सोना कॉमस्टार लिमिटेड, संधार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, और भारत फोर्ज लिमिटेड शामिल है।

    बता दें कि हाल ही में टेस्ला ने भारत सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का निवेदन किया है। कंपनी भारत में अपने पैर जमाना चाहती है जिसके लिए उसे यहां अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत कम रखनी होगी। वहीं फिर कंपनी को यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो वो यहां अपना मैन्युुफैक्चरिंग प्लांट भी लगा सकती है।

    इसके जवाब में सरकार ने टेस्ला से भारत में प्लांट लगाने का आश्वासन मांगने के साथ साथ लोकल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स से पार्ट्स खरीदने की बात कही है। इसके बाद ही सरकार यहां इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की इच्छा शक्ति दिखा पाएगी।


    एक सरकारी पोर्टल पर टेस्ला के 4 मॉडल्स की जानकारी अपलोड की गई है। हालांकि ये बात कंफर्म नहीं हुई है कि क्या ये चार अलग अलग मॉडल है या फिर एक ही मॉडल के 4 वेरिएंट है। यदि ये 4 अलग अलग मॉडल हैं तो फिर टेस्ला अपने मॉडल एस, मॉडल एक्स, मॉडल वाई, और मॉडल 3 को भारत में लॉन्च कर सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टेस्ला मॉडल 3

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है