बीएमडब्ल्यू आईएक्स1
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कीमत एन्ड& वेरिएंट
iX1 का 1 वेरिएंट है, eDrive20L M Sport (₹54.70L), जो भारत में BMW की सबसे किफायती EV है, यानी long-wheelbase इलेक्ट्रिक X1 जो लोकली असेंबल होती है और ग्लोबल कार से 110 mm ज़्यादा रियर legroom देती है। एक 66.4 kWh बैटरी 204 PS के फ्रंट मोटर को पावर देती है, ~531 km MIDC रेंज, 0-100 km/h की रफ्तार 8.6 सेकंड में, साथ में एक कॉम्प्लिमेंटरी 11 kW BMW Wallbox और 8-year/1,60,000 km की बैटरी वारंटी। स्टैंडर्ड किट में 26.03cm + 26.67cm BMW Curved Display iDrive 9 के साथ, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, 6 एयरबैग, adaptive LED हेडलैम्प्स, Veganza perforated अपहोल्स्ट्री, मेमोरी वाली इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, dual-zone क्लाइमेट, 28.5° तक रिक्लाइन होने वाली रियर बेंच, reversing assistant, ब्रेकिंग फंक्शन वाला क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस CarPlay + Android Auto और 18-inch एयरो अलॉय व्हील्स शामिल हैं। कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹54.70L में आपको इलेक्ट्रिक BMW तक पहुंचने का सबसे सस्ता रास्ता मिलता है, जो ज़्यादातर जर्मन EV राइवल्स से सस्ता है और फैमिली को LWB कम्फर्ट में बिठाता है।
टॉप सेलिंग आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी66.4 केडब्ल्यूएच, 531 किमी, 204 बीएचपी | ₹54.70 लाख* |
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 531 किमी |
| पावर | 204 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 66.4 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट (10-80%) |
| चार्जिंग टाइम एसी | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 30 घंटे (0-100%) |
| टॉप स्पीड | 175 किलोमीटर प्रति घंटे |
| रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल | 4 |
आईएक्स1 2026: लेटेस्ट updates
लेटेस्ट अपडेट: बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।
प्राइस: बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 की कीमत 49 लाख रुपये से 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
वेरिएंट: आईएक्स1 इलेक्ट्रिक कार सिंगल वेरिएंट: ईड्राइव20 एलडब्ल्यूबी में उपलब्ध है।
सीटिंग कैपेसिटी: इसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।
बैटरी पैक और रेंज: बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 में 66.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव ड्यूल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट 313 पीएस और 494 एनएम है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 440 किलोमीटर तक है, वहीं लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट की रेंज 531 किलोमीटर है। 11 किलोवॉट वॉल बॉक्स एसी चार्जर से इसे 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 6.3 घंटे लगते हैं।
फीचर: बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, और मेमोरी व मसाज फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी: पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, पार्क असिस्ट और ड्राइवर असिस्ट फीचर जैसे ब्रेक फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल और फ्रंट-कोलिजन वार्निंग शामिल है।
कंपेरिजन: बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 का मुकाबला वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज, और वोल्वो सी40 रिचार्ज से है। इसे बीवाईडी एटो 3 और हुंडई आयनिक 5 से प्रीमियम विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।
Experience the Tesla
Free test drive at an official Tesla showroom
आईएक्स1 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- अलग और क्लासी स्टाइल के कारण अपनी ओर खींचती है ध्यान
- रिच क्वालिटी के इंटीरियर के कारण अंदर मिलता है आलीशान एक्सपीरियंस
- स्मूद और फास्ट ड्राइविंग एक्सपीरियंस
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- थोड़ा बेहतर हो सकता था रियर सीट एक्सपीरियंस
- बूट स्पेस घेर लेता है स्पेयर टायर
- इसके मुकाबले में मौजूद वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज और किआ ईवी 6 इससे बेहतर वैल्यू फॉर मनी कारें हैं
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 रिव्यू
ओवरव्यू

बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कंपनी की एक्स1 प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसमें 66.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 417-440 किलोमीटर है। भारत में बिकने वाली बीएमडब्ल्यू एक्स1 से उलट आईएक्स1 में ऑल व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है।
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 का मुकाबला वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज, वोल्वो सी40 रिचार्ज, किआ ईवी6 और मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है।
एक्सटीरियर

इसकी ग्रीन नंबर प्लेट को हटा दें तो कोई भी ये नहीं बता पाएगा कि यह बीएमडब्ल्यू एक्स1 नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 है। क्लोज्ड ग्रिल को छोड़ दें तो आईएक्स1 पूरी की पूरी अपने पेट्रोल वर्जन जैसी ही नजर आती है। कुल मिलाकर बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 काफी स्पोर्टी है जिसमें मस्क्यूलर पैनल्स दिए गए हैं, जिससे ये काफी ध्यान अपनी ओर खींचती है। इसके अलावा इसमें 18 इंच के एम स्पोर्ट व्हील्स भी दिए गए हैं जिससे इसका स्टांस भी दमदार नजर आता है।
इंटीरियर

बीएमडब्ल्यू ने आईएक्स1 के केबिन में काफी अच्छा काम करके दिखाया है और इसके सभी टच पॉइन्ट्स का लुक और फील काफी स्पेशल लगते हैं। कंपनी ने इसमें लैदरेट पैडिंग का काफी स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया है और पूरे केबिन में मैटल की फिनिशिंग के कारण ये काफी महंगी लग्जरी कार से कम नजर नहीं आती है। यहां भी आपको बीएमडब्ल्यू एक्स1 जैसा ही एक्सपीरियंस मिलेगा और इसका केबिन काफी रिच नजर आता है।
इसके कॉकपिट को भी काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है जहां कपहोल्डर, अपराइट वायरलेस फोन चार्जर और अंडर आर्मरेस्ट स्टोरेज ट्रे दी गई है जिससे लॉन्ग टर्म ओनरिशप एक्सपीरियंस ज्यादा सुविधाजनक बन जाएगा। इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए सपोर्टिव सीट्स के साथ इंप्रूव्ड अंडरथाई सपोर्ट के लिए एक्सटेंडेबल सीट बेस दिया गया है।

केबिन स्पेस की बात की जाए तो इस कार में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसकी दोनों रो में टाइप सी चार्ज पोर्ट्स दिए गए हैं और रियर पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। हालांकि बीएमडब्ल्यू एक्स1 के मुकाबले इसके इस इलेक्ट्रिक वर्जन में दो बड़ी कमियां है। पहली तो इसमें ठीक ठाक अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। यहां तक कि 5.7 लंबा व्यक्ति पांव फैलाकर भी बैठेगा तो भी उसके घुटने ऊपर ही रहेंगे और उसे बेहतर अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा आईएक्स1 में एक्स1 की तरह स्लाइड एडजस्टेबल रियर सीट्स भी नहीं दी गई है और ये दोनों चीजें शायद बैटरी पैक की वजह से मौजूद नहीं है।
फीचर

-
ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

-
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले के सपोर्ट के साथ 10.7 इंच टचस्क्रीन

-
10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

-
12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

-
ड्राइवर मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स

-
मसाज फ्रंट सीट्स

-
पैनोरमिक सनरूफ
इसके केबिन का लेआउट काफी सिंपल है और कंट्रोल्स को ऑपरेट करना आसान है। हालांकि इसमें एसी कंट्रोल्स टचस्क्रीन में दिए गए हैं जिससे ड्राइव करते समय उन्हें कंंट्रोल करने में परेशानी आती है। इसके एसी की परफॉर्मेंस भी थोड़ी दमदार होनी चाहिए थी और आपको ब्लोअर की स्पीड ज्यादा करने की जरूरत महसूस होने लगती है।
अन्य फीचर्स

| क्रूज कंट्रोल | स्पीड लिमिटर |
| एम्बिएंट लाइटिंग | पावर्ड टेलगेट |
सुरक्षा

6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर कैमरा के अलावा बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक कार में ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, कॉलिजन वॉर्निंग और लेन असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत को देखते हुए तो अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग और सराउंड व्यू कैमरा जैसे फीचर की कमी महसूस होती है। यूरो एनकैप से बीएमडब्ल्यू एक्स1 को 5 में से 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 को भी यही रेटिंग दी गई है।
बूट स्पेस

ऑन पेपर इस इलेक्ट्रिक कार में 490 लीटर का बूट स्पेस बताया गया है जो काफी अच्छी बात है। मगर इसमें स्पेयर टायर काफी सारा कार्गो स्पेस घेर लेता है। पेट्रोल/डीजल एक्स1 को जब हमनें ड्राइव किया था तो बूट फ्लोर के अंदर स्टोरेज एरिया नजर आया था जिसके चलते ये समस्या नहीं रहती है। आईएक्स1 में आप स्पेयर व्हील के आसपास 2 से 3 छोटे बैग रख सकते हैं या फिर बड़े सूटकेस रखने के लिए आपको स्पेयर व्हील पूरी तरह से निकालना ही पड़ेगा।
परफॉरमेंस

आईएक्स1 को ड्युअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए 313 पीएस की पावर और 494 एनएम का टॉर्क मिलता है। चलाने में ये कार काफी अच्छी है जिसका नॉइस इंसुलेशन काफी शानदार है और पावर डिलीवरी भी काफी स्मूद है। ये कार ट्रैफिक में ड्राइव करने में आसान है और आप बी मोड के जरिए इसे सिंगल पैडल पर ड्राइव कर सकते हैं। ये काफी फास्ट कार भी है और फुल पैसेंजर लोड के साथ हाईवे पर बिना किसी पावर की कमी के ड्राइव की जा सकती है।
खास बात ये भी है कि इसके स्टीयरिंग व्हील पर सिंगल पैडल दिया गया है जो कि ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन लेवल्स के लिए नहीं है जिन्हें आप टचस्क्रीन से सलेक्ट कर सकते हैं। इसके बजाए ये एक बूस्ट मोड है। दबाने पर इससे 10 सेकंड के लिए 40 पीएस की एक्सट्रा पावर मिलती है।
आईएक्स1 को पार्क करना भी आसान है क्योंकि इसका स्टीयरिंग काफी हल्का है और कॉम्पैक्ट साइज की वजह से ये भारी ट्रैफिक में भी आसानी से चलाई जा सकती है। डब्ल्यूएलटीपी के अनुसार आईएक्स1 में दिए गए 66.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से 417-440 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है, मगर रियल वर्ल्ड इंडियन ड्राइविंग कंडीशन में आप 320-350 किलोमीटर रेंज की उम्मीद कर सकते हैं।
चार्ज टाइम
| 11 किलोवॉट एसी चार्जर | 6.5 घंटे (0-100 प्रतिशत) |
| 130 किलोवॉट डीसी चार्जर | 29 मिनट (10-80 प्रतिशत) |
राइड और हैंडलिंग

बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 को लेकर सबसे बड़ा जो चैलेंज है वो है इसका वजन। बिना किसी पैसेंजर लोड के इसका वजन 2085 किलोग्राम है जो कि बीएमडब्ल्यू एक्स1 पेट्रोल और डीजल मॉडल के मुकाबले 400 किलोग्राम ज्यादा है। नतीजतन स्टैंडर्ड एक्स1 के मुकाबले ये ड्राइव करने में उतनी इंगेजिंग नहीं महसूस होती है और कार्नर्स पर आपको इसका वजन महसूस होता है। कम स्पीड में इसकी राइड काफी कंफर्टेबल है और ये छोटे मोटे उछालों और छोटे गड्ढों का सामना आराम से कर लेती है। हालांकि शार्प बंप्स को केबिन में महसूस किया जा सकता है और आपको कोई स्पीड ब्रेकर आने पर कार को काफी स्लो करना पड़ता है।
हाईवे स्पीड के दौरान रोड पर टेढ़े मेढ़े रास्ते आने पर एक बार फिर आपको कार का वजन महसूस होगा, क्योंकि ये सैटल होने में काफी समय लगाती है। वैसे तो बीएमडब्ल्यू ने इसकी राइड और हैंडलिंग को बैलेंस्ड रखने की कोशिश की है, मगर बैटरी पैक के होने से थोड़ा समझौता करना पड़ता है।
निष्कर्ष

बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 का एक्सपीरियंस एक्स1 जैसा ही है और फर्क बस इतना ही है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि आईएक्स1 को भारत मेंं इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है, इसलिए इसकी कीमत 66.90 लाख रुपये एक्सशोरूम है जो कि बीएमडब्ल्यू एक्स1 से 15 लाख रुपये ज्यादा महंगी है। इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, ऑल व्हील ड्राइव एवंं फुर्तीले ड्राइव एक्सपीरियंस का फायदा तो मिलता है, मगर केबिन, बूट और हैंडलिंग से थोड़ा समझौता किया गया है।
इसके विकल्प में मौजूद वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज ज्यादा पैसा वसूल कार है और इसमें किया ईवी6 की तरह कम पैसों में बड़े बैटरी पैक का फायदा भी मिलता है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 खरीदने के लिहाज से एक शानदार कार है, मगर ये चीज तब फायदे की है जब आपको बीएमडब्ल्यू डीलरशिप से 5 से 7 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा हो। इसे खरीदने के बारे में सोचना दिल से ज्यादा दिमाग से फैसला लेने की बात है।
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कलर
भारत में बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
स्काईस्क्रेपर ग्रे मेटेलिक
मिनरल व्हाइट मेटेलिक
कार्बन ब्लैक मेटेलिक
पोर्टिमाओ ब्लू मेटेलिक
स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे मेटेलिक
comparing बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 rivals
Rs.54.70 लाख* | Rs.65.98 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* | Rs.50.89 - 61.99 लाख* | Rs.41 लाख* | Rs.52.90 लाख* | Rs.65.55 - 70.73 लाख* | Rs.50.06 लाख - 2.50 करोड़* |
| रेटिंगUser Review (28) | User Review (8) | User Review (10) | User Review (22) | User Review (5) | User Review (143) | User Review (60) | नहीं ratings |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी66.4 केडब्ल्यूएच | 84 केडब्ल्यूएच | 71.8 - 82.56 केडब्ल्यूएच | 60 - 82 केडब्ल्यूएच | 69 केडब्ल्यूएच | लागू नहीं | लागू नहीं | - |
| रेंज531 किमी | 663 किमी | 520 - 567 किमी | 500 - 681 किमी | 480 किमी | लागू नहीं | लागू नहीं | - |
| चार्जिंग टाइम130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट (10-80%) | 350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%) | 230 किलोवाट चार्जर के साथ 24 मिनट (10-80%) | 175 किलोवाट चार्जर के साथ 15 मिनट | 150 किलोवाट चार्जर के साथ 26 मिनट | लागू नहीं | लागू नहीं | - |
| पावर204 बीएचपी | 321 बीएचपी | 228 - 523 बीएचपी | - | 272 बीएचपी | 134.1 बीएचपी | 245.59 बीएचपी | - |
| एयरबैग8 | 8 | 11 | 9 | 6 | 6 | 8 | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | आईएक्स1 बनाम ईवी6 | आईएक्स1 बनाम सीलायन 7 | आईएक्स1 बनाम मॉडल वाई | आईएक्स1 बनाम ईएक्स30 | आईएक्स1 बनाम एक्स1 | आईएक्स1 बनाम क्यू5 | आईएक्स1 बनाम रोडस्टर |
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 वीडियो

बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कीमत
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 दूसरा hand कारें
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 यूज़र रिव्यू
- सभी (28)
- स्टाइलिंग से जुड़े (9)
- कंफर्ट (19)
- माइलेज (3)
- इंजन (1)
- इंटीरियर (5)
- स्पेस (3)
- कीमत (4)
- और...
- नई
- उपयोगी
- BMW IX1 :Luxury , Comfort And Everyday PracticalitPretty solid electric SUV. If you want something premium and not too flashy, comfy and has enough power for everyday driving. Interiors is amazing, proper BMW interiors and the electric drive is insanely smooth, highly racommended. Overall I must say its a nice balance of luxury, comfort and practicality. I own one of these and its a blast.और देखें1
- Specs Of The CarVery good specs, loved the car. The look it holds is amazing in the grey color also the space it provides in the rare seats so I would prefer to go for this over any other cars. Look can not be negotiated over anything although engine could have been better but the feel can't be changed either the bmw itself.और देखें
- Greatest Of All TimeIt's amazing or greatest of all time(Goat). It's look like a sport car. It's a excellent choice for family and also for luxury feelings. It's excellent price attract or afford to buy for family or also for nice feelings. It's so comfortable and also afford less expenses and also effortfull to buy this car.और देखें1
- Overall Experience Of The BMWOverall experience of the BMW iX1 was so good driving the car features so amazing the ride quality is superb, have a great power but i felt discomfort while driving the car. IX1 Lacks in some basic features like Ventilated seats also there is only 2 zone climate control. Overall experience with BMW iX1 was average but riding IX1 was fun.और देखें
- Special Lucury CarVery best car such a luxury and beautiful car a very good looking, comfort is 10 out of 10 features and charging is the betst and very best fast charging feature panaromic sunroof is the best thing in the car and apple carplay and such a nice speakers of the car beautiful colours and a speeed is great.और देखें
- अधिक देखें
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 रेंज
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 की रेंज 531 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 531 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग बीएमडब्ल्यू कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
बीएमडब्ल्यू एक्स1Rs.52.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स3Rs.69.90 - 78.20 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबीRs.49.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीजRs.77.80 लाख*
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपेRs.45.80 - 48.90 लाख*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेंज रोवरRs.2.40 - 4.90 करोड़*
बेंटले बेंटायगाRs.5 - 6.75 करोड़*
डिफेंडरRs.99 लाख - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
टोयोटा वेलफायरRs.1.20 - 1.30 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
डिफेंडरRs.99 लाख - 2.62 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*

